- Hindi News »
- Delhi »
- 3 Former Election Commissioners Criticised Gyanesh Kumar
चौतरफा घिरे ज्ञानेश कुमार! राहुल को मिला 3 पूर्व चुनाव आयुक्तों का साथ, SC ने भी EC को दिया झटका
Delhi news: वोट चोरी के मामले में चुनाव आयोग चौतरफा घिरता नजर आ रहा है। आज तीन पूर्व चुनाव आयुक्तों ने ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। उन्होंने शपथ पत्र मांगना बिल्कुल गलत है।
- Written By: Saurabh Pal

अशोक लवासा, ओपी रावत, एसवाई कुरैशी
Delhi News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरा इंडिया गठबंधन चुनाव आयोग के खिलाफ उठ खड़ा हुआ है। लगातार विपक्ष चुनाव आयोग पर वोट चोरी और SIR के जरिए भाजपा की मदद का आरोप लगा रहा है। अब इस मामले में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार चौतरफा घिरते नजर आ रहे हैं। एक तरफ सुप्रीम कोर्ट ने आधार कार्ड को 12 वां दस्तावेज मानने का आदेश दे दिया है तो वहीं तीन पूर्व चुनाव आयुक्तों ने भी ज्ञानेश कुमार के रवैये पर सवाल उठाया है।
दरअसल राहुल गांधी की वोट चोरी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद काफी सियासी हंगामा हुआ था। राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर हमलों का भाजपा नेता जवाब दे रहे थे। इस पर जवाब सवाल उठे तो चुनाव आयोग ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का फैसला किया। इससे पहले राहुल गांधी से शपथ पत्र भी मांगा जा चुका था। ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस एक तरह से राहुल गांधी पर हमला किया था। जिन शब्दों का उन्होंने इस्तेमाल किया था वो विशुद्ध राजनीतिक थे।
3 पूर्व चुनाव आयुक्तों ने ज्ञानेश कुमार पर उठाया सवाल
अब इसी मामले पर इंडिया टूडे के एक कार्यक्रम में पूर्व चुनाव आयुक्तों ने अपना मत रखा है। कार्यक्रम में पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा, एसवाई कुरैशी और ओपी रावत एक मंच पर थे। इनसे चुनाव आयोग पर राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों और चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया पर सवाल पूछे गए। जवाब में तीनों चुनाव आयुक्तों ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को ही कटघरे में खड़ा किया।
सम्बंधित ख़बरें
अभी नहीं मिली सजा… Iran के शांति प्रस्ताव पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- जरूतत पड़ी तो फिर हमला करूंगा
आज की ताजा खबर 03 मई LIVE: आज पूरे देश में NEET यूजी 2026 की परीक्षा होगी आयोजित
ईरान की नोबेल विजेता नरगिस मोहम्मदी की हालत नाजुक, जेल में कार्डियक क्राइसिस के बाद अस्पताल में भर्ती
BCCL की मुनीडीह कोल वाशरी में बड़ा हादसा, कोयले की स्लरी में दबने से 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई अब भी फंसे
‘जिम्मेदारी नहीं निभा रहा चुनाव आयोग’
पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और कुरैशी ने कहा ने चुनाव आयोग द्वारा राहुल गांधी शपथ पत्र मांगे जाने के सवाल पर कहा कि शपथ पत्र की कोई जरूरत नहीं है। चाहे वह नेता प्रतिपक्ष हों या कोई आम आदमी। चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि सही चुनाव कराए। रिसर्च के आधार पर नेता प्रतिपक्ष ने गड़बड़ियों के आरोप लगाए हैं तो चुनाव आयोग को जांच करके पब्लिक को बताना चाहिए कि क्या सही है। चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है। फ्री और फेयर चुनाव करने की जिम्मेदारी हैं। राहुल गांधी के आरोपों की जांच ज्ञानेश कुमार की जिम्मेदारी है, जो वह नहीं निभा रहे हैं।
‘अगर राहुल गांधी एफिडेविड मांग लें तो ?’
वहीं ओपी रावत ने कहा कि राहुल गांधी का ओपिनियन व्यक्तिगत नहीं है। वह करोड़ों लोगों के प्रतिनिधि हैं। इसका मतलब है कि राहुल गांधी जो कह रहे हैं। उसके पीछे करोड़ों लोग हैं। मैं चुनाव आयोग की हिम्मत को दाद देता हूं कि उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से एफिडेविड मांग लिया, जबकि उन्हें जांच का आदेश देना चाहिए। गलतियां दोनों तरफ से हो सकती हैं अगर राहुल गांधी की तरफ से एफिडेविड मांग लिया जाए तो? वोट चोरी के आरोपों पर जिस तरह से गुस्सा हुए वो उन्हें इस तरह नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़ें-धनखड़ बोलेंगे तो सिंहासन डोलेंगे! तय हो गई समय और तारीख, दिल्ली से हरियाणा तक हलचल
कांग्रेस के निशान पर फिर आए ज्ञानेश
कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार को अब मोदी सरकार का पक्ष लेना बंद करना चाहिए, ‘वोट चोरी’ बंद करनी चाहिए। देश उन्हें देख रहा है और उनको कभी माफ नहीं करेगा।
3 former election commissioners criticised gyanesh kumar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bhayandar Dongri Metro Car Shed: भाईंदर के डोंगरी में फिर बढ़ा अतिक्रमण, मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट पर संकट
May 03, 2026 | 09:43 AMPalghar Nanivali Bike Accident: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत
May 03, 2026 | 09:30 AMNashik Crime News: स्वामी नारायण मंदिर पार्किंग में चोरी, 22 वर्षीय युवक पर कोयता और डंडे से हमला
May 03, 2026 | 09:24 AMTMC कार्यकर्ताओं में झगड़ों की ये है वजह! बंगाल BJP अध्यक्ष का बड़ा खुलासा, पॉलिटिकल मर्डर का बताया जिम्मेदार
May 03, 2026 | 09:24 AMनागपुर के धामनगांव में भीषण आग, खेतों की आग ने लिया विकराल रूप, गांव में मचा हड़कंप; कई घर जलकर राख
May 03, 2026 | 09:22 AMMumbai Pune Expressway Missing Link: मिसिंग लिंक पर लगे जाम से छुटकारा, यात्रियों के लिए खोला रास्ता
May 03, 2026 | 09:13 AMMumbai HSC Result 2026: 90.08% छात्र-छात्राएं पास, लड़कियों ने फिर एक बार मारी छलांग
May 03, 2026 | 08:59 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














