सिंह समेत इन 4 राशि के जातकों की महाशिवरात्रि पर लगेगी लॉटरी, करियर और बिज़नेस में जबरदस्त उछाल के योग!

Shivratri Astrology Prediction: साल 2026 की महाशिवरात्रि कई मायनों में खास है। इस दिन ग्रहों का एक ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है जो कई राशियों के लिए राजयोग जैसा फल लेकर आ रहा हैं।
Mahashivratri Zodiac Signs
भगवान शिव (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mahashivratri Zodiac Signs : महाशिवरात्रि का महापर्व इस साल 15 फरवरी 2026 को पूरे देशभर में मनाया जाने वाला हैं। इस दिन फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पड़ती है, जो भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत पुण्यकारी मानी जाती है। शिवभक्त इस पावन रात्रि में व्रत, रुद्राभिषेक और रात्रि-जागरण कर महादेव की कृपा प्राप्त करते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2026 की महाशिवरात्रि कई मायनों में खास है। इस दिन ग्रहों का एक ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो कई राशियों के लिए राजयोग जैसा फल लेकर आ रहा हैं। ऐसे में आइए जानते हैं वे कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं?

किन राशियों पर बरसेगी देवअधिदेव की विशेष कृपा

  • मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2026 की महाशिवरात्रि मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाली हैं। व्यापार में नए अवसर लेकर आ रही हैं। अगर आप लंबे समय से नौकरी बदलने या प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे, तो महादेव की कृपा से आपकी यह इच्छा पूरी होगी। जो लोग नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह समय सोने पर सुहागा साबित होगा।

  • सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए भी यह शिवरात्रि मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि वाली रहेगी। आपकी लीडरशिप क्वालिटी की कार्यक्षेत्र में तारीफ होगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। साथ ही रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।

  • तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय निवेश से फायदा कमाने का है। अगर आप शेयर मार्केट या रियल एस्टेट से जुड़े हैं, तो महादेव की कृपा से आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है। पार्टनरशिप में किए गए कामों में सफलता मिलेगी और करियर की बाधाएं दूर होंगी।

  • कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह शिवरात्रि धन आगमन के नए स्रोत खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी क्रिएटिविटी आपको दूसरों से अलग करेगी। महादेव की कृपा से आपके अटके हुए प्रोजेक्ट्स फिर से शुरू होंगे और कारोबार में फायदा होगा।

महाशिवरात्रि के दिन करें ये महाउपाय

  • बिजनेस में सफलता के लिए महाशिवरात्रि की रात शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें।
  • करियर में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए शहद और जल मिलाकर महादेव को अर्पित करें।
  • शत्रुओं पर विजय पाने के लिए इस रात शिव तांडव स्तोत्र का पाठ जरूर करें।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com