- Hindi News »
- India »
- Manipur Presidents Rule Ends Yumnam Khemchand Singh To Be New Chief Minister
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन का खात्मा…युमनाम खेमचंद सिंह होंगे नए CM, विधायकों ने चुना बहुमत दल का नेता
Manipur New CM: भाजपा नेता युमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर में विधायक दल का नेता चुना गया है। अब वह राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। जिसका अर्थ यह है कि मणिपुर में राष्ट्रपति शासन का अंत हो रहा है।
- Written By: अभिषेक सिंह

युमनाम खेमचंद सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
Yumnam Khemchand Singh: भारतीय जनता पार्टी के नेता युमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर में विधायक दल का नेता चुना गया है। अब वह राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। गौरतलब है कि मणिपुर में दो साल से ज्यादा चली हिंसा के बाद यहां राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था।
आपको बता दें कि 13 फरवरी 2025 को भारत के राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था। संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति शासन की यह घोषणा छह महीने के लिए वैध थी। जिसके बाद 5 अगस्त को इसे फिर से 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया था।
अब मणिपुर में लौटेगी स्थिरता?
युमनाम खेमचंद सिंह को मुख्यमंत्री चुनना राज्य में स्थिरता लाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में नॉर्थ ईस्ट को-ऑर्डिनेटर संबित पात्रा, मणिपुर बीजेपी प्रभारी अजीत गोपछाड़े और ऑब्जर्वर तरुण चुघ खास तौर पर मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
प्रीतम लोधी के नए बयान ने मचाया बवाल; देश में लोधी मुख्यमंत्री और कल्याण सिंह को भारत रत्न देने की उठाई मांग
तीस्ता विवाद से लेकर घुसपैठ तक, बंगाल में ‘कमल’ खिलते ही ढाका में हलचल; दहशत में क्यों पड़ोसी देश?
गन्ने की कीमतों में भारी उछाल से सेमीकंडक्टर पर मेगा प्लान तक…मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो फ्लाइट में आग लगने से हड़कंप, पूरे विमान में फैला धुआं, देखें VIDEO
#BREAKING: BJP Leader Yumnam Khemchand Singh has been elected as the leader of the legislative party and will be the new Chief Minister of Manipur pic.twitter.com/fqz0HuV06e — IANS (@ians_india) February 3, 2026
कब पेश करेंगे सरकार का दावा?
युमनाम खेमचंद पहले मणिपुर विधानसभा के स्पीकर और कैबिनेट मंत्री के तौर पर अहम भूमिका निभा चुके हैं। उनकी नियुक्ति से राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर लंबे समय से चला आ रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह जल्द ही सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन जाएंगे और उनके कैबिनेट का गठन भी जल्द ही साफ हो जाएगा।
जानिए कौन हैं युमनाम खेमचंद?
युमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर में एक अनुभवी और प्रभावशाली नेता माना जाता है। सिंगजामेई निर्वाचन क्षेत्र से आने वाले खेमचंद सिंह का मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर काफी शानदार रहा है। वह मणिपुर विधानसभा के स्पीकर रह चुके हैं और अपनी निष्पक्ष कार्यशैली के लिए लोकप्रिय रहे हैं। मौजूदा सरकार में उन्होंने ग्रामीण विकास और पंचायती राज जैसे अहम मंत्रालय संभाले थे।
यह भी पढ़ें: ममता ने राहुल गांधी को दिया झटका, बंगाल में ‘एकला चलो’ की राह पर TMC; बिना गठबंधन चुनाव लड़ने का किया ऐलान
मई 2023 में शुरू हुई थी हिंसा
मणिपुर में जातीय हिंसा 3 मई 2023 को शुरू हुई थी जो अब तक जारी है। दो साल से ज्यादा समय से चल रही इस हिंसा में 260 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 60,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। राज्य में लंबे समय तक अशांति और रुक-रुक कर झड़पें हो रही हैं।
Manipur presidents rule ends yumnam khemchand singh to be new chief minister
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्रीतम लोधी के नए बयान ने मचाया बवाल; देश में लोधी मुख्यमंत्री और कल्याण सिंह को भारत रत्न देने की उठाई मांग
May 05, 2026 | 10:25 PMरियल एस्टेट एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर से मिलेंगे 50 लाख रोजगार, डॉ. हीरानंदानी ने कहा, देश में स्किल्ड वर्कर की कमी
May 05, 2026 | 10:07 PMपैंटालून्स में भी धार्मिक पाबंदी…जबलपुर में कलावा-टिका पर रोक से भड़के हिंदू संगठन; जमकर किया विरोध
May 05, 2026 | 10:06 PMमध्य रेल पर होगा विशेष ब्लॉक, उंबरमाली और आटगांव स्टेशनों के बीच अतिक्रमण
May 05, 2026 | 09:59 PMWalking For High BP: दिन में कितनी देर वॉक करने से ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहेगा? जानिए और कर दीजिए शुरू
May 05, 2026 | 09:54 PMजबलपुर क्रूज हादसे पर कोर्ट का बड़ा एक्शन: लापरवाह ड्राइवर पर दर्ज होगी FIR; पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम
May 05, 2026 | 09:49 PMमहाराष्ट्र पुलिस भर्ती में बड़ा चमत्कार या घोटाला? निजी क्लास के पेपर से आए 85 सवाल, सुप्रिया सुले ने उठाए सव
May 05, 2026 | 09:49 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM













