UP Police Constable Exam Date 2026: इंतजार खत्म! जून में तीन दिन चलेगी परीक्षा, यहां देखें पूरा शेड्यूल

UP Police Exam Date: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।
up police contable exam 2026 date out
यूपी पुलिस सिपाही परिक्षा 2026, (सोर्स-AI)
Published on
Updated on

UP Police Constable Exam Date Out: उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बोर्ड के अनुसार जून 2026 में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कुल तीन दिनों तक चलेगी और हर दिन दो पालियों में कराई जाएगी।

भर्ती बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा 8 जून, 9 जून और 10 जून 2026 को आयोजित होगी। इस परीक्षा के जरिए कुल 32,679 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें नागरिक पुलिस, पीएसी और जेल वार्डर के पद शामिल हैं. परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

कुछ छह शिफ्ट में होगी परीक्षा

बताया गया है कि भर्ती बोर्ड ने करीब चार महीने पहले ही अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा को लेकर सूचना दे दी थी। अब परीक्षा की तारीख तय होने के बाद लाखों उम्मीदवारों की तैयारी तेज हो गई है। परीक्षा तीन दिनों में कुल छह शिफ्ट में होगी, ताकि सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिल सके।

यहां देखें पूरा एग्जाम का पूरा शेड्यूल

  • परीक्षा शहर की जानकारी: मई 2026 के अंतिम सप्ताह में

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड: जून 2026 के पहले सप्ताह में

  • परीक्षा की तिथियां: 8, 9 और 10 जून 2026

निष्पक्ष और पारदर्शी होगा एग्जाम

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। बोर्ड की ओर से आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी समय पर आधिकारिक माध्यमों से साझा की जाएगी। सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर युवाओं में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह एक अहम अवसर माना जा रहा है।

कैसा होगा परीक्षा का पैटर्न?

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन (ओएमआर आधारित) होगी। अभ्यर्थियों को 2 घंटे में कुल 150 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ) के उत्तर देने होंगे। यह कुल 300 अंकों का परिक्षा होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। इस बार परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है। सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता और मानसिक अभिरुचि/तार्किक क्षमता से प्रश्न पूछे जाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com