-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- Gujarat Crime Branch Arrests Syrian National Collecting Funds In Mosques Name Of Gaza Victims
गुजरात का गाजा कनेक्शन! मस्जिदों से चंदा फिर अय्याशी, क्राइम ब्रांच के लपेटे में सीरियाई नागरिक
- Written By: सौरभ शर्मा
Gujarat से गाजा पीड़ितों के नाम पर मस्जिदों में जाकर चंदा लेने वाले गिरोह का भंडाफूटा है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने टूरिस्ट वीजा पर आए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जांच में गिरोह का खुलासा हुआ है।

मस्जिदों से गाजा पीड़ितों के नाम पर चंदा जुटाने वाला सीरियाई नागरिक गिरफ्तार (घटना की कॉन्सेप्ट फोटो-एआई)
Gaza donation fraud news: गुजरात में भावनाओं का फायदा उठाकर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने गाजा युद्ध पीड़ितों के नाम पर मस्जिदों से चंदा इकट्ठा करने वाले एक सीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोगों की सहानुभूति का इस्तेमाल कर पैसे जुटाता था और फिर उन पैसों से आलीशान जिंदगी जी रहा था। आरोपी टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो गया है। इस गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया है।
पुलिस द्वारा शनिवार को दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अली मेघात अल-अजहर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सीरिया का रहने वाला है। वह टूरिस्ट वीजा पर भारत की यात्रा पर था। क्राइम ब्रांच ने बताया कि इस गिरोह में उसके तीन और साथी भी शामिल हैं, जो फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यह गिरोह मस्जिदों में जाकर लोगों को गाजा के पीड़ितों की दुखभरी कहानियां सुनाता और उनसे मोटी रकम चंदे के रूप में वसूलता था।
भावनाओं का सौदा, चंदे से अय्याशी
यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से काम कर रहा था। आरोपी अली मेघात अल-अजहर और उसके साथी मस्जिदों में नमाज के लिए इकट्ठा हुए लोगों को निशाना बनाते थे। वे खुद को गाजा का पीड़ित बताते और युद्ध की दर्दनाक तस्वीरें दिखाकर लोगों को भावनात्मक रूप से कमजोर करते थे। लोग मदद के इरादे से उन्हें चंदा देते, लेकिन यह पैसा कभी भी जरूरतमंदों तक नहीं पहुंचा। क्राइम ब्रांच की जांच के अनुसार, आरोपी इस पैसे का इस्तेमाल महंगे होटलों में रहने और अपनी विलासितापूर्ण जरूरतों को पूरा करने के लिए कर रहे थे, जो उनकी गिरफ्तारी के बाद सामने आया।
सम्बंधित ख़बरें
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
जमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
चार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
यह भी पढ़ें: ‘FIR से कौन डरता है एक नहीं एक हजार करो’, BJP बोली- अपने पिता जी से तो पूछ लेते
सुरक्षा पर सवाल और एजेंसियों की जांच
इस मामले ने देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्राइम ब्रांच का कहना है कि टूरिस्ट वीजा पर आकर इस तरह की गतिविधियों में शामिल होना वीजा नियमों का सीधा उल्लंघन है और यह देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा भी बन सकता है। अब केंद्रीय और राज्य की सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। वे यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस गिरोह का असली मकसद क्या था और इनके तार कहीं किसी बड़े नेटवर्क से तो नहीं जुड़े हैं। फिलहाल, आरोपी अली को ब्लैकलिस्ट कर देश से बाहर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Gujarat crime branch arrests syrian national collecting funds in mosques name of gaza victims
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














