- Hindi News »
- World »
- Netanyahu Israel Hamas Ceasefire Hostage Release Deal Gaza
अब रुकेगा युद्ध! बंधकों की रिहाई के लिए नेतन्याहू का बड़ा ऐलान, गाजा के सामने रखी ये शर्त
- Written By: अमन उपाध्याय
Israel Gaza Conflict: इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि देश ऐसा समाधान चाहता है जो उसकी सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों के अनुरूप हो। उन्होंने साफ कर दिया कि बातचीत का उद्देश्य युद्ध को समाप्त...

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Israel Hamas War: गुरुवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि गाजा में कब्जे में लिए गए सभी बंधकों को रिहा करने के लिए तुरंत वार्ता शुरू की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि युद्ध को समाप्त करने के प्रयास केवल उन्हीं शर्तों पर किए जाएंगे जो इजरायल के लिए अनुकूल हों।
नेतन्याहू ने गाज़ा डिवीजन के दक्षिणी कमांड मुख्यालय में सैनिकों को संबोधित करते हुए बताया कि उन्होंने रक्षा मंत्री और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर गाज़ा सिटी पर नियंत्रण और हमास को हराने की सैन्य रणनीति को हरी झंडी दी है। उन्होंने कहा, “हम अब निर्णायक विजय के चरण में हैं। मैं आज गाज़ा डिवीजन आया हूं ताकि उन योजनाओं को मंजूरी दे सकूं, जिनके माध्यम से इजरायली सेना गाज़ा सिटी पर कब्ज़ा कर हमास को पूरी तरह परास्त कर सके।”
युद्ध को समाप्त करने के लिए तत्काल वार्ता
प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने सभी बंधकों की रिहाई और युद्ध को समाप्त करने के लिए तत्काल वार्ता शुरू करने का निर्देश दिया है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि यह पहल केवल उन्हीं हालात में संभव होगी, जो इजरायल के लिए स्वीकार्य हों। उनका कहना था कि हमास की हार और बंधकों की रिहाई दोनों लक्ष्य एक साथ हासिल किए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
भारत दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, आगरा में करेंगी ताजमहल का दीदार; हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
चीन की ‘स्मार्ट कारों’ से डरा अमेरिका! राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अब रोक लगाने की तैयारी, पेश हुआ नया बिल
रोमानिया की रिहायशी इमारत पर गिरा रूसी ड्रोन, नाटो तक पहुंची यूक्रेन युद्ध की आग; दुनिया में बढ़ी टेंशन
शेख हसीना का बड़ा आरोप- ‘मेरे नेताओं की हो रही है सोची-समझी हत्या’, यूनुस और BNP सरकार पर फूटा गुस्सा
रिजर्व सैनिकों और नियमित सेना की तैनाती की प्रशंसा करते हुए नेतन्याहू ने इसे राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण मिशन करार दिया। फिलहाल इजरायली सेना गाज़ा सिटी में अपने सैन्य अभियान को और तेज कर रही है। इसके लिए लगभग 60,000 रिजर्व सैनिकों को बुलाया गया है। हालांकि, इन कार्रवाइयों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है।
पिछली डील के बाद से कोई बंधक रिहा नहीं
इस महीने की शुरुआत में इजरायली मंत्रिमंडल ने स्पष्ट किया था कि युद्धविराम तभी संभव है जब हमास सभी बंधकों को एक साथ रिहा करे और इजरायल की शर्तों को मान ले। लेकिन बंधकों के परिवार इस नीति से असहमत हैं। उनका कहना है कि मार्च में हुई पिछली डील के बाद से हमास ने अब तक किसी भी बंधक को रिहा नहीं किया है। परिवारों का आरोप है कि गाजा शहर में सैन्य कार्रवाई का विस्तार कैदियों की ज़िंदगी को और ज़्यादा खतरे में डाल सकता है।
यह भी पढ़ें:- रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिले जयशंकर, टैरिफ वॉर के बीच भारत का अमेरिका को स्पष्ट संदेश
हमास ने 60 दिन के युद्धविराम का प्रस्ताव मान लिया है। इसके तहत शर्त रखी गई है कि 10 जीवित बंधकों और 18 शवों की रिहाई के बदले करीब 200 फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ा जाए। हालांकि, इजरायल ने इस प्रस्ताव पर अभी तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है। उसका कहना है कि युद्धविराम तभी संभव होगा जब सभी बंधकों को एक साथ रिहा किया जाएगा।
Netanyahu israel hamas ceasefire hostage release deal gaza
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा तो EV की डिमांड में आया विस्फोट, 15 दिनों में दोगुनी हुई इलेक्ट्रिक कारों की बुकिंग
May 30, 2026 | 03:48 AMAaj Ka Rashifal 30 May 2026: कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ, जानें अपनी राशि का पूरा भाग्यफल
May 30, 2026 | 12:02 AMRiver Rejuvenation: खाम नदी पुनर्जीवन परियोजना के मे आई गति, प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ नदी बनाने के दिए निर्देश
May 29, 2026 | 11:49 PMIPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
May 29, 2026 | 11:28 PMजबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के पास मिला जिंदा मोर्टर बम, सेना ने किया जब्त; इलाके में मचा हड़कंप
May 29, 2026 | 11:22 PMडीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PMपुणे जहरीली शराब कांड की जांच CID के हवाले, पुणे पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि, क्या बेनकाब होगा बड़ा सिंडिकेट?
May 29, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM














