-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Aus Vs Eng 5th Test 2nd Day Match Report From Sydney Cricket Ground Root Century
AUS vs ENG: रूट का शतक, हेड की आक्रामक पारी; ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 166/2, दूसरे दिन का खेल खत्म
- Written By: उज्जवल सिन्हा
AUS vs ENG: इंग्लैंड के जो रूट ने 160 रनों का शतक बनाया। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत हेड ने आक्रामक पारी से की। दिन का खेल खत्म होने तक हेड 91 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 166/2।

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (फोटो-सोशल मीडिया)
Australia vs England, 5th Test at Sydney: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की एशेज सीरीज का पांचवां मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 166 रन बना चुकी है। ऑस्ट्रेलिया अभी 218 रनों से पीछे है। इंग्लैंड की पहली पारी में जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए 160 रन की पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। रूट की यह पारी ऑस्ट्रेलिया में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी है।
इंग्लैंड की पहली पारी चाय के समय 384 रन पर सिमट गई, जिसमें रूट ने 242 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 160 रन बनाए। उन्होंने अपनी 41वीं टेस्ट शतकीय पारी उसी अंदाज में मनाई जैसा उन्होंने ब्रिसबेन टेस्ट में मनाया था। रूट ने इस पारी के दौरान हैरी ब्रूक के साथ 169 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी भी निभाई। ब्रूक 84 रन बनाकर स्कॉट बोलैंड की गेंद पर स्टीव स्मिथ को कैच देकर पवेलियन लौटे। ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी करते हुए माइकल नेसेर ने 60 रन देकर 4 विकेट लिए।
हेड 91 रन बनाकर नाबाद रहे
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 166 रन पर दो विकेट बना लिए हैं। ट्रेविस हेड ने 87 गेंद में 91 रन बनाकर क्रीज पर धाक जमाई हुई है। वह इस पांच मैचों की श्रृंखला में अपना तीसरा शतक सिर्फ 9 रन से पीछे हैं। हेड और वेदरल्ड ने पहले 10 ओवर में टीम को 50 रन तक पहुंचाकर तेज शुरुआत दी। हेड ने 55 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और श्रृंखला में 500 रन के आंकड़े को पार किया।
सम्बंधित ख़बरें
बेन स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर तोड़ी चुप्पी, गलती मानते हुए साथी खिलाड़ियों से मांगी माफी
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
न्यूजीलैंड से हार के बाद ICC की तरफ से इंग्लैंड को लगा एक और बड़ा झटका, WTC के हवाले से हुआ भारी नुकसान
यह भी पढ़ें: गर्दन पर रखा हाथ और फिर…सिडनी में माहौल हुआ गर्म, लाबुशेन से भिड़ गए बेन स्टोक्स; देखें VIDEO
स्टोक्स ने लिए दो विकेट
स्टोक्स ने दिन के अंतिम ओवरों में लाबुशेन को गली में कैच कराके इंग्लैंड को बड़ी सफलता दिलाई। वर्तमान में हेड और नासेर क्रीज पर मौजूद हैं। अब देखना होगा कि कल मैच के तीसरे दिन हेड शतक पूरा करके बड़ी पारी खेल पाते हैं या नहीं। वहीं, बेन स्टोक्स ने दिन के आखिरी सत्र में जैक वेदरल्ड (21) और मार्नस लाबुशेन (48) को आउट कर अपनी टीम को सफलता दिलाई।
इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने इस श्रृंखला के पहले तीन मैच जीतकर श्रृंखला अपने नाम कर ली थी। इंग्लैंड ने पिछले मैच में मेलबर्न में 2011 के बाद ऑस्ट्रेलिया में पहली जीत दर्ज की थी।
Aus vs eng 5th test 2nd day match report from sydney cricket ground root century
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














