-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Creatine Supplement Benefits Side Effects How To Use Hindi
Creatine Supplement: मसल स्ट्रेंथ से लेकर मेनोपॉज तक, जानें क्रिएटिन के फायदे और जरूरी सावधानियां
- Written By: रीता राय सागर
Creatine For Muscle Growth: आज के समय में जिम जाने वालों के बीच क्रिएटिन नाम का सप्लीमेंट बेहद प्रचलित है। क्या होता है क्रिएटिन? किसे लेना चाहिए क्रिएटिन? आइए जानते हैं क्रिएटिन के बारे में।

क्रिएटिन (फोटो.सोशल मीडिया)
Creatine Monohydrate Supplement: आज के युवा जहां एक ओर फिटनेस को लेकर सजग हुआ हैं, तो वहीं इसके साथ-साथ वे अपने खानपान को लेकर भी कोताही बरत रहे हैं। फिटनेस के दीवानों से आपने क्रिएटिन का नाम जरूर सुना होगा।
क्या होता है
क्रिएटिन एक नेचुरल कंपाउंड है, जो हमारे शरीर में नेचुरली लीवर, किडनी और पैंक्रियाज द्वारा बनाया जाता है। क्रिएटिन हमारे शरीर के स्केलेटल मसल्स में स्टोर रहता है। इसके अलावा क्रिएटिन मांस, चिकन और मछली जैसे एनिमल बेस्ड फूड प्रोडक्ट्स में भी पाया जाता है। इसी कारण से वेडिटेरियन या फिर वीगन लोगों के शरीर में क्रिएटिन की मात्रा कम होती है। क्रिएटिन शरीर में एडेनोसिन ट्राइफॉस्फेट को दोबारा बनाने में मदद करता है।
क्या होता है एडेनोसिन ट्राइफॉस्फेट
यह एक ऐसा ऊर्जा अणु है, जिसकी जरूरत मांसपेशियों को तेज और कम समय वाले शारीरिक कार्यों के दौरान होती है। इसी कारण से जब हमारा शरीर बहुत अधिक ट्रेनिंग करता है, तो इसके साथ क्रिएटिन की आवश्यकता होती है। क्रिएटिन लेने पर ताकत, पावर और मसल्स ग्रोथ में सुधार होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Potassium Deficiency: शरीर में पोटैशियम की कमी क्यों होती है? जानें लक्षण, कारण, बचाव और क्या खाएं
Bhagwad Gita: मॉर्डन जमाने में भी सार्थक है भगवद् गीता की ये सीख, आज भी जीवन को सही राह दिखाती है
Switch Board Cleaning: पीले पड़ चुके स्विच बोर्ड को बनाएं एकदम नया, ये आसान ट्रिक करेगी कमाल
सोनम वांगचुक की मेडिकल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डिहाइड्रेशन, कीटोन लेवल बढ़ा; इलाज से किया इनकार
क्रिएटिन (फोटो.सोशल मीडिया)
अब सिर्फ एथलीट्स तक सीमित नहीं रहा क्रिएटिन
पहले क्रिएटिन को सिर्फ प्रोफेशनल स्पोर्ट्स प्लेयर और जिम जाने वालों का सप्लीमेंट माना जाता था, लेकिन अब वैज्ञानिक इसे मांसपेशियों को सुरक्षित रखने, दिमागी कार्यक्षमता बढ़ाने और उम्र बढ़ने के साथ शरीर को मजबूत बनाए रखने में भी मददगार मानते हैं। यहां तक कि यह महिलाओं में मेनोपॉज के दौरान भी फायदेमंद होता है।
क्रिएटिन एक ऐसा कंपाउंड है, जिस पर सबसे अधिक रिसर्च किए गए हैं। इस आधार पर कहा जा सकता है कि क्रिएटिन मोनोहाइड्रेट सिर्फ खिलाड़ियों के लिए ही नहीं, बल्कि सभी के ओवरऑल हेल्थ और वर्क कैपेसिटी को सपोर्ट करता है।
दिमाग के लिए भी फायदेमंद है क्रिएटिन
मसल्स की ही तरह यह ब्रेन हेल्थ को भी एनर्जी देता है। सिडेंट्री लाइफस्टाइल की वजह से तनाव, नींद की कमी और बढ़ती उम्र से होने वाले नुकसान को कम करता है। इससे फोकस, मेमोरी और दिमागी सेहत ठीक रखने में मदद मिलती है।
क्रिएटिन के अन्य फायदे
-
हाई-इंटेंसिटी परफॉर्मेंस में सपोर्ट
रिसर्च के अनुसार, जिम जाने वाले लोग क्रिएटिन का इस्तेमाल इसलिए भी करते हैं कि यह उन्हें हाई इंटेंसिटी वर्कआउट के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस में मदद करता है। इससे वेट उठाने क्षमता बढ़ती है, जिससे मसल्स ग्रोथ अच्छी होती है।
-
मेनोपॉज के दौरान मददगार
मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन का स्तर घटने लगता है। इस वजह से शरीर क्रिएटिन का उपयोग कम प्रभावी ढंग से करता है। ऐसे में क्रिएटिन सप्लीमेंट मांसपेशियों और हड्डियों की सेहत को सपोर्ट करता है, खासकर यह तब और अधिक कारगर हो जाता है, जब इसे अच्छी ट्रेनिंग के साथ लिया जाता है।
क्रिएटिन (फोटो.सोशल मीडिया)
-
उम्र बढ़ने पर मसल्स बचाने में सहायक
बढ़ती उम्र के साथ मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं, जिससे गिरने और शारीरिक क्षमता कम होने का खतरा बढ़ जाता है। रिसर्च के अनुसार, क्रिएटिन और रेजिस्टेंस ट्रेनिंग को साथ में करने से बैलेंस बढ़ता है।
हालांकि विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि यह कोई चमत्कारी दवा नहीं है, जिसे स्वस्थ भोजन, पर्याप्त नींद और नियमित व्यायाम के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
क्या क्रिएटिन सुरक्षित है?
अध्ययन बताते हैं कि क्रिएटिन मोनोहाइड्रेट सबसे सुरक्षित सप्लीमेंट्स में से एक है। यह वीगन और शाकाहारी लोगों के लिए अच्छा तरीका है। ऐसे लोगों में नेचुरली क्रिएटिन लेवल कम होता है।
किन्हें क्रिएटिन नहीं लेना चाहिए
- किडनी की बीमारी वाले लोग
- गर्भवती महिलाएं
- स्तनपान कराने वाली महिलाएं
- किडनी पर असर डालने वाली दवाएं लेने वाले लोग
- इसके अलावा, 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और किशोरों को अधिकांश मेडिकल संस्थाएं क्रिएटिन लेने की सलाह नहीं देती हैं।
क्रिएटिन कैसे लें?
- क्रिएटिन बाजार में पाउडर के रूप में आसानी से उपलब्ध है। इसे पानी, जूस या स्मूदी में मिलाकर लिया जा सकता है।
- क्रिएटिन शुरू करने से पहले इन बातों पर ध्यान दें
- क्या आप पर्याप्त प्रोटीन ले रहे हैं?
- क्या आपकी नींद पूरी हो रही है?
- क्या आप नियमित एक्सरसाइज करते हैं?
- यदि आप सिर्फ ट्रेंड देखकर या जिम से बचने के लिए क्रिएटिन लेना चाहते हैं, तो इसका कोई फायदा नहीं मिलेगा।
क्रिएटिन शुरु करने से पहले क्या करना चाहिए
- डॉक्टर से सलाह लें
- यदि आपको कोई बीमारी है या दवाएं चल रही हैं, तो पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
- अच्छी क्वालिटी का प्रोडक्ट चुनें
- ऐसे ब्रांड का चुनाव करें, जिन्हें मान्यता प्राप्त संस्थानों द्वारा टेस्ट किया गया हो।
एक्सपर्ट के अनुसार, सामान्य तौर पर 3–5 ग्राम क्रिएटिन प्रतिदिन लिया जा सकता है।
Creatine supplement benefits side effects how to use hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Potassium Deficiency: शरीर में पोटैशियम की कमी क्यों होती है? जानें लक्षण, कारण, बचाव और क्या खाएं
Jul 19, 2026 | 08:50 AMNational Awards 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बनने के बाद कार्तिक आर्यन का पहला रिएक्शन वायरल
Jul 19, 2026 | 08:44 AMछत्रपति संभाजीनगर में साइबर धोखाधड़ी: फर्जी लाइसेंस दिखाकर जीता भरोसा, चिकलथाना की गृहिणी से हड़पे 22 रूपए लाख
Jul 19, 2026 | 08:41 AMहॉस्टल सब्सिडी घोटाला! 1 साल की बच्ची को बनाया छात्रा, CAG रिपोर्ट में 1.62 करोड़ के फर्जीवाड़े का खुलासा
Jul 19, 2026 | 08:39 AMWiFi Speed Slow? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 3 बड़ी गलतियां, मिनटों में रॉकेट जैसी हो सकती है इंटरनेट स्पीड
Jul 19, 2026 | 08:38 AMश्रीलंका दौरे के लिए पाकिस्तान महिला टीम का ऐलान, जानिए कौन संभालेगा T20 और वनडे टीमों की कमान
Jul 19, 2026 | 08:34 AMराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT के रडार पर आए 30 बड़े नाम, सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख से एसआईटी के छूटे पसीने!
Jul 19, 2026 | 08:26 AMवीडियो गैलरी

कजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PM
योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PM
पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PM
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PM
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM













