- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Raipur Steel Plant Accident Shed Collapse Six Kills Workers
काम पर गए थे,लौटे नहीं…रायपुर में स्टील प्लांट में बड़ा हादस, 6 मजदूरों की मौत, CM बोले- काम जारी
- Written By: अक्षय साहू
Raipur: रायपुर के सिलतरा स्थित स्टील प्लांट में टेम्परेचर कंट्रोल मशीन की जांच के दौरान भारी और गर्म शेड गिरने से 6 मजदूरों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल हुए। राहत-बचाव कार्य जारी है।

रायपुर में स्टील प्लांट बड़ी दुर्घटना (फोटो- सोशल मीडिया)
Raipur Steel Plant Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक स्टील प्लांट में टेम्परेचर कंट्रोल मशीन की जांच के दौरान लोहे का भारी और गर्म शेड अचानक मजदूरों पर गिर पड़ा। हादसे में करीब 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा में स्थित गोदावरी पावर एंड इस्पात फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर को हुआ। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
तकनीकी खराबी बनी हादसे की वजह
फैक्ट्री के अधिकारियों ने बताया कि, टेम्परेचर कंट्रोल मशीन में तकनीकी खराबी आने के बाद उसका मेंटेनेंस किया जा रहा था। जब मशीन शुरू नहीं हुई, तो मजदूर और तकनीकी अधिकारी उसकी जांच के लिए वहां पहुंचे। इसी दौरान ऊपर से कंट्रोल होने वाला शटर बंद नहीं हो पाया, और लोहे का बड़ा व अत्यधिक गर्म शेड नीचे गिर पड़ा। इससे वहां मौजूद मजदूर बुरी तरह झुलस गए।
सम्बंधित ख़बरें
कमरे में लटके मिले पति-पत्नी, बिस्तर पर पड़े थे मासूम…दुर्ग में दिल दहला देने वाली घटना, मंजर देख कांप उठे लोग
Mohan Yadav Amit Shah Meeting: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव; बस्तर की कला को सराहा
मोदी-शाह का बस्तर मॉडल! खौफ का गढ़ रहे इलाके में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक, शांति बहाली का स्पष्ट संकेत
अमित शाह का पहला बस्तर दौरा! अगले 3 दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर होंगे केंद्रीय गृह मंत्री, जानें क्या होगा खास
VIDEO | Raipur: Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) on the collapse of a private steel plant, said: “This incident is very unfortunate. Some workers have been killed in the incident and several have been injured. Many are feared trapped under the debris. Search and… pic.twitter.com/2CERDG5ovq — Press Trust of India (@PTI_News) September 26, 2025
हादसे को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, हमे हादसे की जानकारी मिली है, हम इससे दुखी है। हमे जानकारी मिली है कि हादसे में 6 लोगों की मौत हुई और कई लोग के मलबे में दबे होंने की आशंका है। इसे लेकर और जानकारी एकत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पूर्व CM बघेल के बेटे गिरफ्तारी के जंजाल में फुटबॉल बने, ED के बाद अब ACB-EOW के शिकंजे में
अधिकारी मौके पर मौजूद
हादसे के तुरंत बाद कई मजदूर शेड के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और राहत दल ने मिलकर दीवार तोड़कर पीछे के रास्ते से दो दर्जन से अधिक मजदूरों को बाहर निकाला। मेन गेट पर भीड़ ज्यादा होने के कारण वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल किया गया।हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से अब तक मृतकों और घायलों के नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि हादसे के कई घंटे बाद भी परिजनों को सूचना नहीं दी गई, जिससे लोगों में गहरा आक्रोश है।
Raipur steel plant accident shed collapse six kills workers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सागर में कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ मार्च, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता; सरकार के खिलाफ लगाए नारे
May 26, 2026 | 08:17 PM‘मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ…’, भोपाल में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट; पेट्रोल पंपों पर बांटी टॉफी
May 26, 2026 | 08:05 PMसंन्यास लेते ही बदला विजय शंकर का इरादा, भारत छोड़ अब इस विदेशी लीग में अपना जलवा दिखाएगा यह धाकड़ खिलाड़ी
May 26, 2026 | 08:05 PMमहाविकास आघाड़ी को एक और झटका, शिंदे सेना में ‘इस’ बड़ी पार्टी का होगा विलय!
May 26, 2026 | 07:59 PMNeem Karoli Baba: जब टूटने लगे सारी उम्मीदें, तो निराश न हों, नीम करोली बाबा की ये बातें बदल देंगी ज़िंदगी
May 26, 2026 | 07:53 PMPM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PMसिद्धारमैया CM पद से देंगे इस्तीफा! करीबी नेताओं के साथ कर रहे बड़ी बैठक, DK शिवकुमार बनेंगे मुख्यमंत्री?
May 26, 2026 | 07:45 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














