मुंबई के अंधेरी में बेस्ट बस का ब्रेक फेल: अनियंत्रित बस ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 2 लोग घायल, मची अफरा-तफरी

Mumbai BEST Bus Accident: मुंबई के अंधेरी पश्चिम में वेट लीज बेस्ट बस का ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा। अनियंत्रित बस ने ऑटो सहित 6 वाहनों को रौंदा, हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल।
A wet-lease BEST bus rammed into 6 vehicles in Andheri West due to a brake failure, leaving 2 people injured and disrupting traffic. Investigation underway.
बेस्ट बस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai Andheri West Crash: अंधेरी पश्चिम में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा उस समय हुआ, जब ब्रेक फेल होने के कारण एक वेट लीज बेस्ट बस अनियंत्रित हो गई। बेकाबू बस ने सड़क पर खड़े और गुजर रहे कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

छह वाहन क्षतिग्रस्त, ऑटो रिक्शा भी चपेट में आए

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी। चालक ने बस को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन ब्रेक काम नहीं करने के कारण वह लगातार आगे बढ़ती रही और रास्ते में आने वाले वाहनों से टकराती गई। हादसे में करीब छह वाहन क्षतिग्रस्त हुए, जिनमें दो ऑटो रिक्शा भी शामिल हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि कई वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दो घायल, अस्पताल में इलाज जारी

दुर्घटना में शांतिलाल यादव (33) और साक्षी (33) घायल हो गए। शांतिलाल यादव का इलाज कूपर अस्पताल में चल रहा है, जबकि साक्षी को मिल्लत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है और उनका उपचार जारी है।

पुलिस और बेस्ट प्रशासन ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, बेस्ट प्रशासन और अन्य संबंधित एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दुर्घटनाग्रस्त बस और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का काम तत्काल शुरू किया गया। यातायात को सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की। अधिकारियों ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हाल के दिनों में बेस्ट बसों से जुड़े लगातार सामने आ रहे हादसों के बाद यात्रियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com