- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Naxalite Surrender Sukma Chhattisgarh Police Success 2025 Reward Of 39 Lakhs
अब सुकमा में 18 नक्सली हथियार छोड़ शांति के रास्ते, लाखों के इनामी मुख्यधारा में लौटे
- Written By: सौरभ शर्मा
छत्तीसगढ़ के नक्सल मुक्त अभियान में सुकमा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। 39 लाख के इनामी 18 नक्सलियों ने, जिनमें एक महिला भी शामिल है, SP किरण चव्हाण के सामने आत्मसमर्पण किया।

लाखों के इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया (फोटो- सोशल मीडिया)
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक बड़ी सफलता सामने आई है, जहां लाखों के इनामी 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया है। यह आत्मसमर्पण न केवल सुरक्षा एजेंसियों की रणनीति की जीत है, बल्कि विकास और भरोसे की उस नई सोच का संकेत भी है जो अब इन जंगलों में जड़ें जमा रही है। बंदूकें छोड़कर शांति का रास्ता अपनाने वाले इन नक्सलियों में एक महिला समेत कई हार्डकोर सदस्य शामिल हैं, जिन पर करोड़ों रुपये के इनाम घोषित थे।
सुकमा जिले में लंबे समय से सक्रिय रहे नक्सलियों के एक बड़े समूह ने अब हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण का फैसला लिया है। कुल 18 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष हथियार डाले, जिनमें एक महिला समेत दक्षिण बस्तर डिवीजन की प्लाजा बटालियन नंबर 1 के चार प्रमुख सदस्य भी शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वालों पर कुल 39 लाख रुपये तक के इनाम घोषित थे, जिसमें दो नक्सलियों पर 8-8 लाख, दो पर 5-5 लाख और छह पर 2-2 लाख रुपये का इनाम था। यह पहल छत्तीसगढ़ सरकार की “नक्सल सदस्य मुक्त ग्राम पंचायत” योजना के तहत सामने आई है, जिसका उद्देश्य नक्सल प्रभाव वाले इलाकों को पुनर्विकास की ओर ले जाना है।
पुनर्वास योजनाओं से बदल रही तस्वीर
सरकार की पुनर्वास नीति के अंतर्गत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को रोजगार, आर्थिक सहायता और समाज में पुनर्स्थापित करने के अवसर दिए जा रहे हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य सिर्फ हिंसा को रोकना नहीं, बल्कि स्थायी शांति और भरोसे का माहौल बनाना है, जिससे स्थानीय लोग विकास के साथ जुड़ सकें।
सम्बंधित ख़बरें
मोदी-शाह का बस्तर मॉडल! खौफ का गढ़ रहे इलाके में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक, शांति बहाली का स्पष्ट संकेत
अमित शाह का पहला बस्तर दौरा! अगले 3 दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर होंगे केंद्रीय गृह मंत्री, जानें क्या होगा खास
नक्षलवाद पर अंतिम प्रहार, गड़चिरोली पुलिस ने बिना एक भी गोली चलाए 8 नक्सलियों को दबोचा, हथियारों का जखीरा जब्त
5 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा घिरा! सहयोगी महिला नक्सली गिरफ्तार, कमांडरों में मचा हड़कंप
बीजापुर में भी हुआ था बड़ा आत्मसमर्पण
कुछ दिन पहले ही बीजापुर जिले में भी बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। इनमें कई शीर्ष माओवादी नेता और क्षेत्रीय कमांडर शामिल थे, जिन पर कुल 87.50 लाख रुपये तक का इनाम घोषित था। लगातार हो रहे इन आत्मसमर्पणों से यह संकेत मिल रहा है कि अब नक्सलवाद अपनी जड़ें खो चुका है और लोग विकास की राह पर लौटने लगे हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में अब सिर्फ बंदूक की आवाजें नहीं, बल्कि विकास के कदम सुनाई दे रहे हैं।
Naxalite surrender sukma chhattisgarh police success 2025 reward of 39 lakhs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
16 लाख लीटर डीजल बचत का सुझाव, स्कूल बस संचालकों ने सरकार से मांगा राहत पैकेज; 40 हजार बसों के संचालन पर संकट
May 26, 2026 | 05:00 PMऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा तगड़ा झटका, मिशेल मार्श पाकिस्तान वनडे सीरीज से बाहर; जोश इंग्लिस को मिली कप्तानी
May 26, 2026 | 04:59 PM‘ऐसा लगा धरम जी मेरा हाथ पकड़कर मंच तक ले जा रहे हैं’, पद्म विभूषण लेते हुए भावुक हुईं Hema Malini
May 26, 2026 | 04:58 PMमीरारोड में कुर्बानी के बकरों को लेकर मचा बवाल, CM फडणवीस के हस्तक्षेप के बाद हुई कार्रवाई
May 26, 2026 | 04:55 PMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: ST बसों के ड्राइवर अब बचाएंगे रोजाना हजारों लीटर डीजल, जानें क्या है नया प्लान
May 26, 2026 | 04:55 PMनासिक मनपा के गरीब और मेधावी छात्रों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग; नोट्स और किताबें भी फ्री देगा संचालक संगठन
May 26, 2026 | 04:51 PMउल्हासनगर में क्रिश्चियन एकता संवाद सभा का आयोजन, विभिन्न जिलों के पास्टर व समाज प्रतिनिधियों की सहभागिता
May 26, 2026 | 04:42 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














