-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Chhattisgarh Vidhan Sabha Ruckus Assembly Deputy Cm Admitted Scam Congress Walked Outhouse Budget Session Zero Hour Cg Congress Mla Raipur
Chhattisgarh: विधानसभा में जमकर हंगामा, डिप्टी सीएम ने मानी घोटाले की बात, कांग्रेस ने किया वॉक आउट
- Written By: सौरभ शर्मा
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र के दौरान पंचायत चुनाव को लेकर सदन में राजनीति खूब गरमाई, खनिज घोटाले और इन्वेस्ट मीट पर कांग्रेस ने सरकार को जमकर घेरा।

छत्तीसगढ़ विधानसभा सोर्स - सोशल मीडिया
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस विधायकों ने पंचायत चुनावों में धांधली और सत्ता के दुरुपयोग का मुद्दा उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा। जब सरकार की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो कांग्रेस विधायकों ने सदन में जोरदार नारेबाजी की और वॉकआउट कर दिया। कांग्रेस विधायक अनिल भेड़िया ने आरोप लगाया कि डोंडी लोहारा में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को शपथ लेने से रोका गया। सावित्री मंडावी ने भानुप्रतापपुर और चरामा जनपद पंचायत में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पूरे प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है और सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है।
पंचायत चुनाव में धांधली के आरोप पर गरमाई सियासत
शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधायकों ने पंचायत चुनावों में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। उनका आरोप था कि सत्ता पक्ष लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रहा है और विपक्षी समर्थकों को रोका जा रहा है। जब सरकार ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया, तो कांग्रेस विधायकों ने सदन में हंगामा किया और बाद में वॉकआउट कर दिया।
खनिज घोटाला छह अधिकारी निलंबित
कांग्रेस विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने खनिज मद की राशि में गड़बड़ी का मामला उठाया। डिप्टी सीएम अरुण साव ने स्वीकार किया कि अनियमितता हुई है और छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 2.13 करोड़ रुपये की राशि में 56 कार्य स्वीकृत हुए, जिनमें से कई कार्यों में नियमों का उल्लंघन किया गया। कई काम बिना उचित प्रक्रिया के कराए गए और एक ही फर्म को भुगतान करने का भी आरोप है। सरकार ने जांच के लिए मुख्य अभियंता के नेतृत्व में टीम गठित की है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस ने सवाल किया कि क्या दोषियों पर अपराध दर्ज होगा, लेकिन सरकार ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा का हजारों करोड़’ का बजट: दावों की झड़ी के बीच जनता का बड़ा सवाल-घोषणाएं तो ठीक, पर काम कब होगा?
West Bengal Budget: पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का पहला ऐतिहासिक बजट, DA में 20% की शानदार बढ़ोतरी
बंगाल में BJP सरकार का पहला बजट आज! वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता के पिटारे पर टिकीं सबकी नजरें
पुणे मनपा का बड़ा खेल, नाला सफाई के नाम पर 6 साल में फूंक दिए 164 करोड़, फिर भी पहली ही बारिश में डूबा शहर
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
इन्वेस्ट मीट पर भी विपक्ष का वार
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने इन्वेस्ट मीट को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल 31 उद्योगपतियों के नाम गिना रही है, लेकिन किसी का निवेश तय नहीं हुआ। दिल्ली और मुंबई में करोड़ों रुपये खर्च हुए, लेकिन ठोस नतीजे नहीं मिले। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि सरकार प्रयास कर रही है और निवेशकों को जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।
Chhattisgarh vidhan sabha ruckus assembly deputy cm admitted scam congress walked outhouse budget session zero hour cg congress mla raipur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नैनीताल में शराब के नशे में धुत पर्यटकों का हंगामा, स्कॉर्पियो से तीन वाहनों को मारी टक्कर
Jul 11, 2026 | 02:41 PMBhandara News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सरकार से मांग, काल्पनिक वेतनवृद्धि देकर पेंशन लाभ देने की अपील
Jul 11, 2026 | 02:36 PMबारुईपुर कांड: मारे गए निर्दोष इंद्रजीत के परिवार से मिले CM सुवेंदु, ₹25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान
Jul 11, 2026 | 02:35 PMसोशल मीडिया पर ‘पाकिस्तानी गैंगस्टर’ से संपर्क पड़ा भारी; नागपुर और विदर्भ से 17 युवक गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 02:33 PMभूकंप ने उजाड़ दिया पूरा इलाका, वेनेजुएला में मरने वालों की संख्या 4,118 हुई; बचाव अभियान अब भी जारी
Jul 11, 2026 | 02:32 PMफीफा वर्ल्ड कप में मिकेल मेरिनो ने रचा ऐसा इतिहास, दुनिया का कोई खिलाड़ी आज तक नहीं कर पाया ये कारनामा
Jul 11, 2026 | 02:29 PMमुंबई-पुणे रेल मार्ग पर ट्रैक बहाली में बारिश का झटका: 15 मीटर भराव बहा; रविवार को मध्य रेलवे पर मेगा ब्लॉक
Jul 11, 2026 | 02:29 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














