-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Pm Internship Scheme 2024 Last Chance 12th Pass Will Get 5000 Rupees Every Month Reservation Applied
पीएम इंटर्नशिप: आवेदन का लास्ट चांस ख़त्म, आज से आवेदनकर्ताओं की छंटाई शुरू, आरक्षण के नियम होंगें लागू
- Written By: राहुल गोस्वामी
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन का आखिरी मौका बीते 25 अक्टुबर को निकल गया है। वहीं आवेदनकर्ताओं को आज यानी 26 अक्टूबर को छांटा जाएगा। केंद्र सरकार की नौकरियों में आरक्षण का नियम इस योजना में भी लागू होगा।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना
चंडीगढ़: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन का आखिरी मौका बीते 25 अक्टुबर को निकल गया है। वहीं आवेदनकर्ताओं को आज यानी 26 अक्टूबर को छांटा जाएगा। सूत्रों की मानें तो कंपनियां उम्मीदवारों का चयन आगामी 27 अक्टूबर से 7 नवंबर के दौरान करेंगी।
जानकारी दें कि, मोदी सरकार ने युवाओं को रोजगार के काबिल बनाने के मकसद से पायलट आधार पर प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना शुरू की है। इस योजना के तहत इंटर्नशिप के लिए चयनित युवाओं को 5,000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता मिलेगी। इसके अलावा, उन्हें इंटर्नशिप ‘जॉइन’ करने को लेकर एकबारगी 6,000 रुपये की सहायता भी दी जाएगी। इंटर्नशिप 12 महीने के लिए होगी।
भारत की टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका
उस वृहद योजना के तहत युवाओं को भारत की टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा. वहीं इस योजना का उद्देश्य 5 साल की अवधि में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है. इनमें गैस, तेल और ऊर्जा क्षेत्र में सबसे अधिक मौके हैं. वहीं इसके बाद ट्रैवल्स और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में भी इंटर्नशिप के मौके हैं. एक उम्मीदवार ज्यादा से ज्यादा 5 इंटर्नशिप ऑप्शन चुनकर आवेदन कर सकता है. इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बीते 25 अक्टुबर को बंद हो चुकी है.
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
बिहार में 24 जून को लगेगा इंटर्नशिप मेला, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक को मिलेगा मौका
NCC कैडेट्स के लिए सुनहरा मौका! बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप, हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड
MWCD Internship 2026: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में इंटर्नशिप का मौका, हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये
यहां पढ़ें – दिल्ली समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम, जानें किन राज्यों में हो सकती है बारिश
आज से छंटाई शुरु
वहीं आवेदनकर्ताओं को आज यानी 26 अक्टूबर को छांटा जाएगा। सूत्रों का मानें तो कंपनियां उम्मीदवारों का चयन आगामी 27 अक्टूबर से सात नवंबर के दौरान करेंगी। उसके बाद चुने गये उम्मीदवारों के पास कंपनियों की इंटर्नशिप पेशकश स्वीकार करने के जिए आठ से 15 नवंबर तक का समय होगा। यह इंटर्नशिप दो दिसंबर से शुरू होगी और 12 महीने के लिए होगी।
इस इंटर्नशिप के लिए चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा कवर भी दिया जाएगा। इसके लिए प्रीमियम का भुगतान सरकार ही करेगी। इसके अलावा, कंपनियां चयनित उम्मीदवार को अतिरिक्त दुर्घटना बीमा भी उपलब्ध करा सकती हैं।
यहां पढ़ें – जम्मू-कश्मीर चुनाव में करारी हार के बाद, महबूबा मुफ्ती ने PDP के पूरे स्ट्रक्चर को किया भंग
आरक्षण के नियम होंगें लागू
सूत्रों ने यह भी कहा कि पायलट परियोजना का पहला चरण दिसंबर के पहले सप्ताह में पूरी होने की उम्मीद है। उसके बाद इसे पूर्ण रूप से लागू किया जाएगा। बता दें कि केंद्र सरकार की नौकरियों में आरक्षण का नियम इस योजना में भी लागू होगा।
पात्रता मानदंड की बात करें तो जिन उम्मीदवारों ने हाई स्कूल, उच्च माध्यमिक स्कूल से परीक्षा उत्तीर्ण की है, आईटीआई का प्रमाण पत्र है, पॉलिटेक्निक संस्थान से डिप्लोमा है, या बीए, बी.एससी, बी.कॉम, बीसीए, बीबीए, बी.फार्मा जैसी डिग्री के साथ स्नातक हैं, वे ही इसके लिए पात्र होंगे।
ये कंपनियां देंगी ट्रेनिंग
अब तक यहां तीन कंपनियों ने 1,077 लोगों को प्रशिक्षण देने के लिए पेशकश की है। ये कंपनियां हैं, अलेम्बिक फॉर्मास्युटिकल्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मैक्स लाइफ इंश्योरेंस। वहीं योजना से जुड़ी भागीदार कंपनियों के पास पोर्टल पर एक अलग से ‘डैशबोर्ड’ होगा। वहां वे इंटर्नशिप के अवसर, स्थान, काम का स्वरूप, आवश्यक योग्यता और प्रदान की जाने वाली किसी भी सुविधा का विवरण डाल सकते हैं।
Pm internship scheme 2024 last chance 12th pass will get 5000 rupees every month reservation applied
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी, भारत-चीन पर बढ़ा अमेरिकी दबाव
Aug 10, 2026 | 10:40 AMगन्ना किसानों की समस्या को लेकर उठी आवाज; छाता चीनी मिल दोबारा चालू कराने की मांग तेज, अनशन पर बैठे दीपक शर्मा
Aug 10, 2026 | 10:39 AMShare Market में पसरा सन्नाटा, मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 2 प्रतिशत, निफ्टी में 10 अंकों की उछाल
Aug 10, 2026 | 10:38 AMसनी देओल से प्रीति जिंटा तक, ‘बंटवारा 1947’ के सितारों की फीस उड़ा देगी होश, जानें किसने वसूले कितने करोड़
Aug 10, 2026 | 10:30 AMग्वालियर में 19 वर्षीय युवती से ऑटो में नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म, तीन थाने घूमने के बाद दर्ज हुई FIR
Aug 10, 2026 | 10:29 AMरतन टाटा के डीपफेक वीडियो से साइबर ठगी; पुणे की महिला नर्स से ठगी, फर्जी निवेश ऐप से बिछाया जाल
Aug 10, 2026 | 10:27 AMखेत उजाड़ रहे हाथी, जमीन छीन रही परियोजनाएं; पहले फसल बचाएं या जमीन? दोहरी संकट में गड़चिरोली का अन्नदाता
Aug 10, 2026 | 10:15 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














