दिल्ली समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम, जानें किन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में आज यानी 26 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है। बता दें कि राज्य में रात के समय हल्की ठंड होने लगी है।
उत्तर भारत में ठंड का कहर! इन राज्यों में छाया रहेगा कोहरा, पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट
उत्तर भारत में ठंड का कहर! इन राज्यों में छाया रहेगा कोहरा, पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट
Published on: 
Updated on: 

दिल्ली: देशभर में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। जहां चक्रवात दाना की वजह से दक्षिण के राज्यों में बारिश और तेज आंधी चल रही है, तो वहीं कुछ इलाकों में दिन के समय अब भी गर्मी का अहसास जारी है। हालांकि सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट आई है। जिसकी वजह से घरों में पंखे की हवा भी काफी ठंड देती है। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के शुरुआती दिनों में देश के कई राज्यों में गुलाबी ठंड दस्तक दे सकती है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ मौसम में बदलाव देखा जा सकता है।

दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में आज यानी 26 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है। बता दें कि राज्य में रात के समय हल्की ठंड होने लगी है और न्यूनतम तापमान में भी अंतर देखने को मिला है। पूरे हफ्ते की बात करें तो राज्य में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में मौसम कई जिलों में बदल सकता है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश होने की आशंका जताई है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। आने वाले दिनों में भी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने के अनुमान है। चक्रवाती तूफान दाना की वजह से शुक्रवार को झारखंड के हिस्सों में बारिश देखी गई।

किन राज्यों में हो सकती है बारिश

ओडिशा और बंगाल में चक्रवाती तूफान दाना की वजह से कई जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। जिसके लिए राज्य के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आज यानी 26 अक्तूबर को तमिडनाडू और केरल में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कल भी केरल में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com