-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Modi Government Is Planning To Expand The Pm Internship Scheme
मोदी सरकार जल्द करेगी इस स्कीम में बड़ा बदलाव, देशभर के छात्रों को मिलेगा भरपूर फायदा
- Written By: अपूर्वा नायक
पीएम इंटर्नशिप स्कीम में जल्द ही बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इस स्कीम के अंतर्गत पुरानी ऐज लिमिट को भी घटाने का फैसला सरकार ले सकती है। आपको बता दें कि इस स्कीम के अंतर्गत 5000 रुपये तक का स्टाइपेंड मिलता है।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (सांकेतिक तस्वीर)
केंद्र की मोदी सरकार ने देश भर के स्टूडेंट्स के उज्जवल भविष्य के लिए पीएम इंटर्नशिप स्कीम की शुरूआत की है। इस स्कीम को लेकर एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि जल्द ही सरकार इस स्कीम का दायरा बढ़ाने वाली है।
पीएम इंटर्नशिप स्कीम में देश की टॉप 500 कंपनियां शामिल हैं, लेकिन अब सरकार उन सभी कंपनियों को इस योजना में शामिल करने की योजना बना रही है। ये स्कीम कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत काम करती हैं। इससे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा।
इस फैसले के लिए मंत्रालय कैबिनेट के लिए प्रस्ताव भी तैयार कर रहा है। इस स्कीम को अभी तक पायलट प्रोजेक्ट यानी एक्सपेरीमेंट के तौर पर लागू किया गया है। पहले फेज में 1.27 लाख और दूसरे फेज में 1.15 लाख इंटर्नशिप के प्रपोजल दिए गए हैं। दिसंबर 2024 से अब तक 28,000 स्टूडेंट्स ने इस प्रपोजल को स्वीकार किया है, जिनमें से तकरीबन 8,700 स्टूडेंट्स ने इंटर्नशिप शुरू भी कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
जो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
Explainer: क्या है बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, डेटा प्राइवेसी पर क्यों उठ रहे गंभीर सवाल? आसान भाषा में समझें
शेयर बाजार में बड़ा उलटफेर, टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केटकैप ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ा; देखें पूरी लिस्ट
Share Market Outlook: सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल, जानें पूरी डिटेल
सीएसआर में 24,000 से ज्यादा कंपनियां
सीएसआर पोर्टल के अनुसार, साल 2022-23 में 24,392 कंपनियां कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व यानी सीएसआर संबंधी कार्यों में लगी हुई थीं। पीएम इंटर्नशिप स्कीम के अंतर्गत शुरू किए गए ट्रेनिंग प्रोग्राम में पिछले 3 सालों के एवरेज सीएसआर एक्सपेंस के आधार पर भाग लेने के लिए टॉप 500 कंपनियां ही पात्र हैं।
योजना में हो सकता है ये बदलाव
इसके अलावा साथ ही इस स्कीम में शामिल होने की ऐज लिमिट को भी कम किया जा सकता है। अभी ये योजना सिर्फ 21 से 24 साल के युवाओं के लिए है, लेकिन अब इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट यानी आईआईटी और पॉलीटेक्निक से पास होने वाले युवाओं को भी मौका दिया जाने वाला है। इससे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को स्किल डेव्हल्पमेंट का फायदा मिलने वाला है। स्कीम के दूसरे फेज के लिए एप्लीकेशन अप्रैल 2025 तक मांगे गए थे।
भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए आयी बैड न्यूज, 8 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा देश का ये सेक्टर
इस स्कीम के फायदे क्या हैं?
इस स्कीम में स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ काम करने का भी एक्सपीरियंस मिलता है।
इस स्कीम के अंतर्गत 5,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलता है।
इस स्कीम में एकमुश्त 6,000 रुपये की फाइनेंशियल हेल्प मिलती है।
साथ ही इस स्कीम में लाइफ इंश्योरेंस और एक्सीडेंट इंश्योरेंस का कवरेज भी मिलता है।
पीएम इंटर्नशिप स्कीम के अंतर्गत कुछ कंपनियां एडिशनल इंश्योरेंस भी देती हैं।
Modi government is planning to expand the pm internship scheme
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी, भारत-चीन पर बढ़ा अमेरिकी दबाव
Aug 10, 2026 | 10:40 AMगन्ना किसानों की समस्या को लेकर उठी आवाज; छाता चीनी मिल दोबारा चालू कराने की मांग तेज, अनशन पर बैठे दीपक शर्मा
Aug 10, 2026 | 10:39 AMShare Market में पसरा सन्नाटा, मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 2 प्रतिशत, निफ्टी में 10 अंकों की उछाल
Aug 10, 2026 | 10:38 AMसनी देओल से प्रीति जिंटा तक, ‘बंटवारा 1947’ के सितारों की फीस उड़ा देगी होश, जानें किसने वसूले कितने करोड़
Aug 10, 2026 | 10:30 AMग्वालियर में 19 वर्षीय युवती से ऑटो में नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म, तीन थाने घूमने के बाद दर्ज हुई FIR
Aug 10, 2026 | 10:29 AMरतन टाटा के डीपफेक वीडियो से साइबर ठगी; पुणे की महिला नर्स से ठगी, फर्जी निवेश ऐप से बिछाया जाल
Aug 10, 2026 | 10:27 AMखेत उजाड़ रहे हाथी, जमीन छीन रही परियोजनाएं; पहले फसल बचाएं या जमीन? दोहरी संकट में गड़चिरोली का अन्नदाता
Aug 10, 2026 | 10:15 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














