-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Du Ug Admission 2026 Mid Entry Round Schedule
DU में दाखिले का आखिरी मौका! मिड-एंट्री राउंड के लिए 3 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, देखें पूरा शेड्यूल
- Written By: अनन्या तिवारी
DU Mid Entry Round : दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में स्नातक दाखिले के लिए 3 अगस्त से मिड-एंट्री राउंड के रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। जो छात्र शुरुआती चरण में चूक गए थे, वे 5 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो (सोर्स-AI)
Delhi University UG Admission Last Chance: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक शानदार खबर सामने आई है। अगर आप किसी कारणवश शुरुआती चरणों में आवेदन करने से चूक गए थे, तो घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि डीयू ने अब मिड-एंट्री राउंड का बिगुल फूंक दिया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 28 अगस्त से करने का निर्णय लिया है और इससे पहले खाली बची सीटों को भरने के लिए यह विशेष अवसर प्रदान किया जा रहा है।
एडमिशन का आखिरी और सुनहरा मौका
DU UG एडमिशन 2026 के तहत विश्वविद्यालय पहले ही दो कट-ऑफ लिस्ट जारी कर चुका है। अब, नया सत्र शुरू होने की तैयारी के बीच, बची हुई सीटों के लिए मिड-एंट्री राउंड का शेड्यूल जारी किया गया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 अगस्त, 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 5 अगस्त तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। यह उन छात्रों के लिए संजीवनी जैसा है जो अब तक इस दौड़ में शामिल नहीं हो पाए थे।
इन्हें मिलेगा मौका
दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मिड-एंट्री राउंड उन छात्रों के लिए एक और मौका है जो किसी कारणवश एडमिशन प्रक्रिया के शुरुआती चरणों में शामिल नहीं हो पाए थे या जिनसे आवेदन के दौरान गलती हो गई थी। इस राउंड में फेज 1 (रजिस्ट्रेशन) से वंचित रहे छात्र 1000 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस जमा कर नया आवेदन कर सकते हैं। वहीं, फेज 2 (कॉलेज और सब्जेक्ट मैपिंग) में शामिल न होने वाले या गलत सब्जेक्ट-मैपिंग अथवा प्राथमिकताएं भरने वाले छात्र भी अपनी त्रुटियों को सुधारकर दोबारा एडमिशन प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Air India Flight टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा, पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव? जानें क्या लिया एक्शन
ASEAN 59th Anniversary: आसियान की रोशनी से जगमगा उठा कुतुबमीनार, नई दिल्ली में 59वीं वर्षगांठ का हुआ आयोजन
गूंगी गुड़िया पर सुप्रिया सुले की पहली प्रतिक्रिया, ननद ने भाभी पर की गई कांग्रेस की टिप्पणी पर क्या कहा?
हर पीढ़ी के सामने अपनी चुनौती… विकसित भारत को लेकर PM मोदी ने दिया बड़ा मंत्र, IIT दिल्ली में किए बड़े ऐलान
इन कोर्सेज के लिए नहीं है मिड-एंट्री की सुविधा
ध्यान देने वाली बात यह है कि मिड-एंट्री का विकल्प सभी कोर्सेज के लिए उपलब्ध नहीं है। डीयू ने स्पष्ट किया है कि ECA, स्पोर्ट्स, CW और वार्ड सुपरन्यूमरेरी कोटा के तहत आवेदन करने वालों को इसमें मौका नहीं मिलेगा। इसके अलावा, परफॉर्मेंस-बेस्ड प्रोग्राम्स जैसे BA (H) म्यूजिक, BSc (PE, HE & S) और प्रैक्टिकल-बेस्ड प्रोग्राम जैसे BFA में भी मिड-एंट्री की अनुमति नहीं दी गई है।
महत्वपूर्ण तारीखें
एडमिशन की दौड़ में बने रहने के लिए इन तारीखों का खास ख्याल रखें:
- रजिस्ट्रेशन की अवधि: 3 अगस्त से 5 अगस्त, 2026 तक।
- पहली अलॉटमेंट लिस्ट (मिड-एंट्री): 6 अगस्त, 2026 को जारी होगी।
- सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि: आवंटित छात्र 11 अगस्त तक अपनी सीट स्वीकार कर सकते हैं।
- कॉलेज वेरिफिकेशन: कॉलेज 6 से 12 अगस्त तक आवेदनों की जांच और मंजूरी देंगे।
- फीस भुगतान की आखिरी तारीख: 13 अगस्त, 2026।
यह भी पढ़ें ISRO URSC Apprentice Recruitment 2026: इसरो में 410 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले DU की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाएं।
2. वहां उपलब्ध ‘एप्लीकेशन लिंक’ पर क्लिक करें और अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
3. रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद सबमिट बटन दबाएं।
4. इसके बाद पूरा एप्लीकेशन फॉर्म भरें और निर्धारित फीस का भुगतान करें।
5. भविष्य के संदर्भ के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट जरूर ले लें।
यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा अवसर है जो देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय का हिस्सा बनना चाहते हैं। समय सीमा का ध्यान रखते हुए जल्द से जल्द अपनी दावेदारी पेश करें।
Du ug admission 2026 mid entry round schedule
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Raksha Bandhan: बहनें ट्राई करें ये 7 ट्रेंडी आउटफिट आइडिया, ट्रेडिशनल से इंडो वेस्टर्न तक हर लुक लगेगा खास
Aug 09, 2026 | 12:52 PMजल्द मिलेगा अयोध्या राम मंदिर को नया CEO! 5,300 आवेदन में से 18 नाम फाइनल, इस तारीख को होगा ऐलान
Aug 09, 2026 | 12:47 PMसरकार से बातचीत बेनतीजा, भूख हड़ताल पर छात्र नेता महतो को चढ़ा सलाइन; 10 अगस्त को विधानसभा घेराव
Aug 09, 2026 | 12:46 PMब्रेट ली ने बताया क्रिकेट का असली GOAT कौन? सचिन नहीं बल्कि इस दिग्गज को दी सबसे बड़ी उपाधि
Aug 09, 2026 | 12:44 PMबिहार से महाराष्ट्र तक पेपर लीक नेटवर्क! BARC टेक्नीशियन समेत 2 गिरफ्तार, फर्जी ID से सेटिंग
Aug 09, 2026 | 12:43 PMजांच की प्रगति और कड़े साक्ष्यों पर चर्चा: नागपुर में सोशल मीडिया क्राइम पर बाल अधिकार आयोग की पैनी नजर
Aug 09, 2026 | 12:34 PMगड़चिरोली में 11 घंटे के चक्काजाम के बाद झुका प्रशासन, 7 किसानों पर दर्ज मामले वापस लेने का आश्वासन
Aug 09, 2026 | 12:29 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














