सोनम वांगचुक ने की रेलवे की तारीफ, दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन से यात्रा का साझा किया अनुभव, देखें VIDEO

Sonam Wangchuk Vande Bharat Train: पेपर लीक के खिलाफ भूख हड़ताल कर चुके सोनम वांगचुक का नया वीडियो सामने आया है। उन्होंने वंदे भारत ट्रेन की सराहना करने के साथ एंटी पेपर लीक बिल का स्वागत किया है।
Sonam Wangchuk praised the Railways and shared his experience of travelling on the Delhi-Srinagar Vande Bharat train, watch the video.
सोनम वांगचुकं(सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Sonam Wangchuk Anti Paper Leak Bill: पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर चुके सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्होंने भारतीय रेलवे की खुलकर सराहना की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए वीडियो में वांगचुक दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन से अपनी यात्रा का अनुभव बताते हुए कहते हैं कि उन्हें भारतीय रेलवे पर गर्व है। उन्होंने बताया कि यह उनका दिल्ली से श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन में पहला सफर था और इस दौरान चिनाब रेल पुल को देखना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा।

वांगचुक ने संसद में एंटी पेपर लीक बिल लाए जाने पर भी खुशी जताई और उम्मीद व्यक्त की कि सुधार केवल परीक्षा प्रणाली तक सीमित न रहकर पूरी शिक्षा व्यवस्था में किए जाएंगे। उन्होंने सरकार से यह भी अपील की कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के जो आश्वासन दिए गए थे, उन पर कायम रहा जाए। उनका कहना था कि देश के युवाओं में भरोसे का माहौल बनाना जरूरी है, ताकि सभी मिलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें। उन्होंने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने का भी उल्लेख किया।

'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व है '-सोनम वांगचुक

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'X' पर अपलोड किए वीडियो के कैप्शन में लिखा कि, 'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा की भारत सरकार के वादों पर भी मैं गर्व करना चाहता हूं।

वंदे भारत यात्रा का अनुभव साझा किया

वायकल वीडियो में सोनम वांगचुक ने कहा कि जैसा कि मैंने आप लोगों से कहा था कि हम लद्दाख के लिए निकल रहे हैं। हम रेलगाड़ी से निकले। उन्होंने आगे कहा कि यह मेरा सबसे पसंदीदा यातायात साधन है। दिल्ली से श्रीनगर तक वंदे भारत की जो सेवाएं सरकार द्वारा शुरू की गई है, उस पर मेरा इस बार पहला अनुभव रहा है। हांलाकि मैं चिनाब पर निर्माण हुए नए पुल को भी देखना चाहता था। यह बहुत ही खूबसूरत अनुभव रहा।

एंटी पेपर लीक बिल का किया स्वागत

वांगचुक ने वीडियों में आगे कहा, 'एक दिन के विश्राम के बाद कश्मीर में साफ हवा और पानी लेकर अब हम लद्दाख की तरफ बढ़ रहे हैं। और मैं आप सभी से यह कहना चाहता हूं कि मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने संसद में एंटी पेपर लीक बिल लाए जाने पर भी खुशी जताई और उम्मीद व्यक्त की कि सुधार केवल परीक्षा प्रणाली तक सीमित न रहकर पूरी शिक्षा व्यवस्था में किए जाएंगे।

छात्रों पर कार्रवाई न करने की अपील

सोनम वांगचुक ने कहा कि मैं देश की सरकार से ये भी आग्रह करना चाहूंगा कि वो जो लिखित में मेरे और कॅाकरोच जनता पार्टी (CJP) के साथ समझौते हुए थे कि जंतर-मंतर और तमाम राज्यों में प्रदर्शन करने वाले किसी भी छात्रों पर कोई कानुनी कार्रवाई नहीं करेंगे।

FIR नहीं करेंगे, उसपर सरकार कायम रहें। देश की युवा पीढ़ी में भरोसे के माहौल को बना के रखें। सब मिलकर राष्ट्र निर्माण और फिर से महान भारत बनाने में एक साथ जुट जाएं। उन्होनें अपने घर लौटने से पहले सोनम वांगचुक दिल्ली में राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने भी गए थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com