राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO

Sanjay Singh Parliament: राज्यसभा में संजय सिंह ने एंटी-पेपर लीक बिल पर केंद्र सरकार को घेरा। नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था, किसानों और सरकारी नीतियों पर सवाल उठाते हुए सरकार की तीखी आलोचना की।

AAP Sanjay Singh Parliament On NEET Paper Leak: राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एंटी-पेपर लीक बिल और देश के गंभीर मुद्दों पर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत नीट पेपर लीक और आत्महत्या करने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि देते हुए की। संजय सिंह ने तीखे अंदाज में आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों और कमजोर व्यवस्था के कारण लगातार पेपर लीक हो रहे हैं, जिससे देश के लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है।

उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बजट की कमी और बदहाल सरकारी स्कूलों का हवाला देते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया। इसके साथ ही, किसानों, छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर हो रही कार्रवाई को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। अपने भाषण के अंत में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन हाथों में देश की जनता ने राज तिलक देने की ताकत दी है, जरूरत पड़ने पर उन्हीं हाथों में सत्ता बदलने की भी पूरी ताकत है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com