

Jana Nayagan Box Office Collection Day 8: तमिलनाडु के सीएम और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय थलापति की हाल ही में आयी फिल्म जन नायकन का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म का जलवा अब थिएटर पर बरकरार है।
जन नायकन को विजय थलापति के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। इस फिल्म के बाद विजय थलापति अपने फिल्मी करियर से ब्रेक लेकर अपनी राजनीतिक करियर पर पूरी तरह से फोकस करेंगे। रिलीज के 8 दिनों के बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार बनी हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स में जारी आंकड़ों के अनुसार, जन नायकन ने रिलीज के 8वें दिन भारत में लगभग 3.98 करोड़ का नेट कलेक्शन हासिल किया है। इसके साथ ही फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन लगभग 153.48 करोड़ रुपये हो गया है। वीकडेज में भी फिल्म की रफ्तार को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शकों को ये फिल्म कितनी पसंद आ रही है।
लैंग्वेज कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई अपने मूल तमिल वर्जन में किया है, जहां अब तक लगभग 130.40 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई है। वहीं हिंदी में फिल्म ने करीब 13.54 करोड़ रुपये, जबकि तेलुगु वर्जन से लगभग 8.78 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। तीनों भाषाओं में मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स ने फिल्म की कुल कमाई को मजबूती दी है।
फिल्म में विजय थलपति के साथ बॉबी देओल मेन विलेन के रूप में नजर आ रहे हैं। उनके अलावा पूजा हेगड़े, मामिथा बैजू, प्रकाश राज और प्रियामणि भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस और फिल्म के ग्रैंड रिप्रस्टेंशन को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 400 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म के लिए विजय थलापति ने 220 से 275 करोड़ रुपये के बीच फीस ली है। वहीं बॉबी देओल की फीस 5-10 करोड़ रुपये और पूजा हेगड़े की फीस लगभग 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और स्थिर बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को देखते हुए 'जन नायकन' आने वाले दिनों में और बड़े आंकड़े छू सकती है।