- Hindi News »
- Business »
- Share Market Update For 18 October
दिवाली से पहले धीमी हो रही शेयर बाजार की गति, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
लगातार चौथे दिन भी शेयर बाजार में गिरावट साफ तौर पर देखी जा सकती है। शुरूआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 570.45 अंक की गिरावट के साथ 80,436.16 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक

शेयर बाजार (सौजन्य : सोशल मीडिया)
मुंबई : दिवाली से पहले के आखिरी कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार की रफ्तार थमते हुए नजर आ रही है। लगातार चौथे दिन भी प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई है। आज बाजार खुलते ही आईटी और ऑटोमोबाइल से जुड़े स्टॉक्स में भारी गिरावट देखने मिली है। बताया जा रहा है कि मुनाफा वसूली के चलते ये चाल और भी धीमी हो गई है।
शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 570.45 अंक की गिरावट के साथ 80,436.16 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 178.3 अंक फिसलकर 24,571.55 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें :- निवेशकों को लगा तगड़ा झटका, लगातार तीसरे दिन लुढ़का शेयर बाजार
सम्बंधित ख़बरें
विदेशी निवेशकों की वापसी के बाद भी Share Market सुस्त, 75,490 अंकों पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी की भी धीमी शुरुआत
Share Market: शेयर मार्केट ओपनिंग रही दमदार, सेंसेक्स 74947 और निफ्टी 23530 के स्तर पर खुला
Share Market: गिरावट के बाद शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स में 6 अंकों की मामूली गिरावट, निफ्टी में तेजी
निवेशकों के डूबे करोड़ों रुपये! ग्लोबल मार्केट में तेजी के बाद भी Share Market हुआ लाल, 450 अंक टूटा सेंसेक्स
रुपये में 1 पैसे की गिरावट
रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 1 पैसे की गिरावट के साथ 84.07 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से भी लोकल करेंसी पर दबाव पड़ा है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 84.06 प्रति डॉलर पर खुला और फिर शुरुआती सौदों के बाद 84.07 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 1 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया गुरूवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.06 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.59 पर रहा।
शेयरों का कारोबार
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई गुरूवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 7,421.40 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Share market update for 18 october
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मिथुन को मिलेगा रुका हुआ धन और कुंभ के पूरे होंगे सपने, जानें अपनी राशि का हाल
May 16, 2026 | 12:20 AM1 अक्टूबर से Delhi-NCR में बदल जाएंगे नियम, अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल; जान लें ये 3 बड़े फैसले
May 15, 2026 | 11:00 PMमुंबई के मानखुर्द में बनेगी नई जेल, कारागृह प्रशासन को मिली 11 एकड़ जमीन; 1 दिन में हटाई गईं 1200 झोपड़ियां
May 15, 2026 | 10:59 PMShani Jayanti Deepak: शनि जयंती की शाम बस इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, खिंची चली आएगी लक्ष्मी!
May 15, 2026 | 10:59 PMशिरपुर में दिल दहला देने वाला डबल मर्डर: बेटे ने ही माता-पिता को उतारा मौत के घाट
May 15, 2026 | 10:52 PMगुना पुलिस की नशे के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार; बड़ी खेप बरामद
May 15, 2026 | 10:46 PMकेरल सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे शशि थरूर, कार्यक्रम से पहले किया ऐलान; क्या है असली वजह?
May 15, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM














