-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Budget 2026 Nse Bse Mcx And Ncdex Will Remain Open On 1st February
रविवार को भी दलाल स्ट्रीट में मचेगा शोर! बजट के दिन होगी लाइव ट्रेडिंग, जानें MCX और NCDEX की टाइमिंग
- Written By: मनोज आर्या
Budget 2026: यह स्वतंत्र भारत के इतिहास में दूसरी बार होगा, जब शेयर मार्केट रविवार को ट्रेडिंग के लिए खुले रहेंगे। इससे पहले ऐसा 28 फरवरी 1999 को हुआ था, जब बजट के दौरान मार्केट खुले थे।

शेयर मार्केट, (फोटो-AI)
Share Market On 1st February: केंद्रीय बजट 2026 इस बार रविवार, 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। आम तौर पर रविवार को मार्केट बंद रहते हैं, लेकिन बजट के कारण शेयर मार्केट के साथ ही कमोडिटी मार्केट भी खुले रहेंगे ताकि निवेशक और ट्रेडर्स बजट से जुड़े फैसलों पर तुरंत प्रतिक्रिया दे सकें। इसी वजह से फैसला किया गया है कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) 1 फरवरी को स्पेशल ट्रेडिंग सेशन के तौर पर खुला रहेगा। इस दिन ट्रेडिंग नॉर्मल मार्केट टाइमिंग के मुताबिक ही होगी और लाइव कारोबार किया जा सकेगा।
सिर्फ MCX ही नहीं, बल्कि कृषि जिंसों से जुड़ा एक्सचेंज नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) भी इस दिन ट्रेडिंग के लिए खुला रहेगा। यानी एग्री कमोडिटी में कारोबार करने वाले ट्रेडर्स भी रविवार को ट्रेड कर सकेंगे। दोनों एक्सचेंजों ने इस बारे में 16 जनवरी को जारी सर्कुलर के जरिए पहले ही जानकारी दे दी थी, ताकि निवेशक पहले से अपनी ट्रेडिंग रणनीति बना सकें।
1 फरवरी 2026 को MCX की ट्रेडिंग टाइमिंग
खास बात यह है कि ऐसा पहले भी हो चुका है। 2025 में जब बजट शनिवार को पेश हुआ था, तब भी MCX और NCDEX खुले रहे थे। यानी बजट वाले दिन कमोडिटी मार्केट खुला रखना अब एक नॉर्मल प्रैक्टिस बनता जा रहा है। इस बार भी बजट के दिन Multi Commodity Exchange of India (MCX) ट्रेडिंग के लिए नॉर्मल टाइमिंग के अनुसार खुला रहेगा। MCX पर प्री-ओपन सेशन सुबह 8:45 से 8:59 बजे तक चलेगा। इसके बाद नॉर्मल ट्रेडिंग सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इसके अलावा, क्लाइंट कोड मॉडिफिकेशन सेशन सुबह 9 बजे से शाम 5:15 बजे तक खुला रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market में मंदी की आहट? लगातार बढ़त के बाद औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट
Share Market: सोमवार की रैली के बाद फिसला निफ्टी, 79132 अंक के पार पहुंचा सेंसेक्स, बचाई बाजार की लाज
शराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
ITR Refund: इनकम टैक्स फाइलिंग के बाद कब आएगा आपका रिफंड, ऐसे चेक करें पैसा और अपना लाइव स्टेटस
NCDEX पर ट्रेडिंग का शेड्यूल
कृषि जिंसों से जुड़ा एक्सचेंज National Commodity & Derivatives Exchange (NCDEX) भी रविवार को नॉर्मल टाइमिंग के अनुसार ट्रेडिंग के लिए खुला रहेगा। NCDEX पर प्री-ओपन सेशन सुबह 9:45 बजे शुरू होगा, जबकि नॉर्मल ट्रेडिंग सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। यहां भी क्लाइंट कोड मॉडिफिकेशन की सुविधा शाम 5:15 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
रविवार को मार्केट खुलना क्यों खास है?
यह स्वतंत्र भारत के इतिहास में दूसरी बार होगा, जब शेयर मार्केट रविवार को ट्रेडिंग के लिए खुले रहेंगे। इससे पहले ऐसा 28 फरवरी 1999 को हुआ था, जब अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान मार्केट खुले थे।
9वां बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं। वह सुबह 11 बजे बजट भाषण देंगी। इस बजट में सरकार के पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) में डबल डिजिट ग्रोथ की उम्मीद जताई जा रही है।
NSE और BSE पर भी होगा कारोबार
केवल कमोडिटी ही नहीं, बल्कि इक्विटी एक्सचेंज NSE और BSE भी 1 फरवरी को सामान्य ट्रेडिंग समय के अनुसार खुले रहेंगे। निवेशक और ट्रेडर्स बजट से जुड़े फैसलों पर उसी दिन प्रतिक्रिया दे सकेंगे। परंपरागत रूप से देखा जाए, तो बजट डे को लेकर जितनी चर्चा होती है, उतना बड़ा असर शेयर मार्केट में नहीं दिखता।
यह भी पढ़ें: बजट से पहले सहमा शेयर बाजार, लाल निशान में बंद हुआ निफ्टी और सेंसेक्स; इन शेयरों ने बिगाड़ा निवेशकों का खेल
पिछले 15 सालों के आंकड़ों के अनुसार, बजट वाले दिन निफ्टी की औसत चाल केवल 0.19% रही है। हालांकि, बजट के बाद वाले हफ्ते में बाज़ार ने बजट डे के मुकाबले करीब सात गुना ज़्यादा रिटर्न दिया है।
Budget 2026 nse bse mcx and ncdex will remain open on 1st february
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नीतीश कुमार को जबरदस्ती हटाया गया! बांकीपुर में भाजपा की हार पर बोले अनंत सिंह, सम्राट चौधरी के लिए क्या कहा?
Aug 04, 2026 | 07:27 PMवृंदावन में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोदामों से बरामद 5,000 किलो मिलावटी पेड़ा और मिल्क केक किए नष्ट
Aug 04, 2026 | 07:21 PMMP राज्यसभा चुनाव विवाद: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर रिटर्निंग ऑफिसर समेत सभी प्रतिवादियों को नोटिस
Aug 04, 2026 | 07:13 PMशेख हसीना के दिल्ली कार्यक्रम पर भारत का दो टूक जवाब…MEA ने स्पष्ट की सरकार की स्थिति, बोला- यह निजी आयोजन
Aug 04, 2026 | 07:12 PMईरान में सालाना महंगाई दर 87 फीसदी के पार, सर्वाइवल इकोनॉमी मोड में पहुंचा पूरा देश
Aug 04, 2026 | 07:11 PM117 दिन के संघर्ष के बाद समग्र शिक्षा के संविदा कर्मचारियों की बड़ी जीत, समायोजन का शासनादेश जारी
Aug 04, 2026 | 07:03 PMगांधी के हत्यारों और आंबेडकर के विरोधियों से हमें संविधान का पाठ नहीं चाहिए.. अभिजीत दीपके का RSS पर तीखा हमला
Aug 04, 2026 | 07:03 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM














