-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Pradhan Mantri Vaya Vandan Is An Amazing Scheme Know Its Benefits And Who Can Become A Beneficiary
कमाल की योजना है प्रधानमंत्री वय वंदन, जानें क्या फायदे और कौन बन सकते हैं लाभुक
- Written By: रंजन कुमार
Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana: पीएम वय वंदन योजना में पॉलिसी के 3 साल पूरे होने पर लोन की सुविधा भी दी जाती है। इस योजना को एकमुश्त परचेज प्राइस देकर खरीद सकते हैं।

प्रधानमंत्री वय वंदन। इमेज-सोशल मीडिया
Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana Details: केंद्र सरकार ने वृद्धावस्था में सामाजिक सुरक्षा मजबूत करने और 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ लोगों को अनिश्चित बाजार परिस्थितियों से बचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) नाम से खास योजना शुरू की है। योजना भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के जरिये संचालित होती है। सरकारी गारंटी के साथ वरिष्ठ नागरिकों को निश्चित पेंशन और सुरक्षित रिटर्न देती है।
योजना की पात्रता की शर्तें
कम-से-कम एंट्री की उम्र 60 साल हो। ज्यादा से ज्यादा एंट्री की उम्र की लिमिट नहीं है। पॉलिसी क टर्म 10 साल होगा।
कम-से-कम इतनी मिलेगी पेंशन
सम्बंधित ख़बरें
‘राम को नहीं माना, अब राम भक्त बनने का नाटक’… गिरिराज सिंह का बड़ा राजनीतिक हमला
राजस्थान और गुजरात को बड़ी सौगात, पीएम मोदी करेंगे मेगा प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ
2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान
बैंकों की दादागिरी खत्म! रिजर्व बैंक ने बदला पेंशन से जुड़ा ये नियम, अब हर कटौती से पहले मिलेगी जानकारी
1,000 रुपए हर महीने। 3,000 रुपए हर तिमाही। 6,000 रुपए हर छमाही। 12,000 रुपए हर साल।
ज्यादा-से-ज्यादा पेंशन भी
5,000 रुपए हर महीने। 15,000 रुपए हर तिमाही। 30,000 रुपए हर छमाही। 60,000 रुपए हर साल।
परचेज प्राइस का पेमेंट समझें
LIC की वेबसाइट के अनुसार इस स्कीम को एकमुश्त परचेज प्राइस देकर खरीद सकते हैं। पेंशनर के पास पेंशन की रकम या परचेज प्राइस में से एक चुनने का विकल्प होता है। पेंशन के अलग-अलग तरीकों के तहत मिनिमम और मैक्सिमम परचेज प्राइस इस तरह हैं-
पेंशन का तरीका मिनिमम परचेज प्राइस मैक्सिमम परचेज प्राइस
- सालाना ₹1,44,578 ₹7.23 लाख
- छमाही ₹1,47,601 ₹7.38 लाख
- तिमाही ₹1,49,068 ₹7.45 लाख
- मासिक ₹1,50,000 ₹7.50 लाख
क्या फायदे ?
10 साल के पॉलिसी टर्म के दौरान पेंशनर के जिंदा रहने पर बकाया पेंशन मिलेगी। 10 साल के पॉलिसी टर्म के दौरान पेंशनर की मौत होने पर परचेज प्राइस बेनिफिशियरी को वापस किया जाएगा। इसके अलावा 10 साल के पॉलिसी टर्म के अंत तक पेंशनर के जिंदा रहने पर परचेज प्राइस के साथ आखिरी पेंशन इन्स्टॉलमेंट मिलेगी।
यह भी पढ़ें: बढ़ते हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर सरकार करने वाली है सख्ती: जानिए क्या है पूरा प्लान?
लोन की भी सुविधा
पॉलिसी के 3 साल पूरे होने के बाद लोन की सुविधा है। अधिक से अधिक लोन दिया जा सकता है। वह परचेज प्राइस का 75% होगा। लोन अमाउंट पर लगने वाला इंटरेस्ट रेट समय-समय पर तय होगा। लोन का इंटरेस्ट पॉलिसी के तहत मिलने वाले पेंशन अमाउंट से वसूला जाएगा। लोन का इंटरेस्ट पॉलिसी के तहत पेंशन पेमेंट की फ्रीक्वेंसी के हिसाब से जुड़ेगा। यह पेंशन की ड्यू डेट पर देना होगा। वैसे, लोन का बकाया हिस्सा एग्जिट के समय क्लेम की रकम से वसूला जाएगा।
Pradhan mantri vaya vandan is an amazing scheme know its benefits and who can become a beneficiary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दिनभर बादलों की लुकाछिपी और देर रात तक बरसती रहीं बूंदें; नागपुर में दर्ज हुई 21.2 मिमी बारिश, मौसम हुआ सुहाना
Jul 08, 2026 | 06:43 AME20 पेट्रोल पर बड़ा खुलासा, ARAI रिपोर्ट में सामने आई सच्चाई, क्या पुरानी गाड़ियों के लिए बढ़ सकता है खतरा?
Jul 08, 2026 | 06:38 AMबारिश बनेगी आफत! अगले 5 दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहीं आपका राज्य भी तो नहीं
Jul 08, 2026 | 06:20 AMBirthday Horoscope 08 July 2026: जन्मदिन वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें पूरे वर्ष का भविष्यफल
Jul 08, 2026 | 06:10 AMAirtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














