- Hindi News »
- Business »
- Sebis Big Historic Decision Lic Gets Approval Government Bank Moving Towards Privatization
SEBI का बड़ा ऐतिहासिक फैसला: LIC को मिली मंजूरी, यह सरकारी बैंक प्राइवेटाईजेशन की ओर…
SEBI's Big Decision: देश की बड़ी सरकारी बैंक IDBI अब प्राइवेट बैंक में तब्दील हो जाएगी। इस बैंक का निजीकरण का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है। इस बैंक में केंद्र और LIC की कुल 94% की हिस्सेदारी है।
- Written By: गीतांजली शर्मा

आईडीबीआई बैंक (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
IDBI BANK: देश की एक बड़ी सरकारी बैंक IDBI अब प्राइवेट बैंक में तब्दील हो जाएगी। इस बैंक का निजीकरण का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है। इस बैंक में सरकार और एलआईसी की कुल 94 फीसदी हिस्सेदारी है। SEBI की इस बैंक में कुल 60.72 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना है। इस बिक्री से सरकार को 50,000 करोड़ रुपये मिल सकते हैं।
IDBI बैंक को बेचने का रास्ता अब साफ हो गया है। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने यह बड़ा फैसला लिया है। सेबी ने एलआईसी को बैंक के प्रमोटर के बजाय पब्लिक शेयरहोल्डर के तौर पर रिक्लासीफाई करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बैंक को पूरी तरह से प्राइवेट करने में अभी थोड़ा समय लगेगा। यह निर्णय IDBI बैंक के बिकने के बाद ही संभव होगा।
सेबी ने रखी शर्त
सेबी ने इस पूरे मामले में कुछ शर्तें भी रखी हैं। अब बैंक के अंदर एलआईसी का वोटिंग राइट्स सिर्फ 10% तक ही होगा। LIC बैंक के बोर्ड मेंबर लिस्ट में शामिल नहीं हो पाएंगें। साथ ही बैंक के कामकाज में एलआईसी का कोई नियंत्रण नहीं रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
अब तुरंत पैसे ट्रांसफर पर लगेगा ब्रेक, 10,000 से ज्यादा UPI भेजने पर 1 घंटे की देरी
दुनिया में बजा भारतीय अर्थव्यवस्था का डंका! विदेशी मुद्रा भंडार उछलकर $697 अरब के पार, ड्रैगन की बढ़ी टेंशन
₹89,000 करोड़ का कोई मालिक नहीं! शेयर बाजार में लावारिस पड़ी है भारी रकम; ऐसे चेक करें अपना पैसा
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव; लेकिन आपकी जेब पर क्या होगा असर?
आरबीआई ने एलआईसी को यह निर्देश दिया है कि, सेबी के निर्णय के बाद बदले नियम को अमल में लाने के बाद, दो साल के अंदर LIC को अपनी हिस्सेदारी 15% या उससे कम करनी होगी।
Dipam ने सेबी के इस फैसले की LIC को दी जानकारी
सेबी के इस फैसले की जानकारी डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (Dipam) ने एलआईसी को दे दी है। साल 2021 में केंद्र सरकार ने आईडीबीआई बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी दी थी।
हाल ही में एक खबर आई थी कि, एमिरेट्स एनबीडी बैंक आईडीबीआई बैंक को खरीद सकता है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा था, क्योंकि मिडिल ईस्ट के इस बैंक को भारत में अपनी पूरी तरह से स्वामित्व वाली कंपनी खोलने का लाइसेंस RBI ने ही दिया था।
यह भी पढ़ें: एक्सपोर्ट बढ़ाने पर भारत की नजर, ₹25,000 करोड़ की योजनाएं लॉन्च करेगी सरकार
LIC की 51% हिस्सेदारी
LIC ने आईडीबीआई बैंक में 51% तक हिस्सेदारी खरीद ली थी। इस बात की पुष्टि चेयरमैन आर दुरईस्वामी ने की। उस समय बैंक को पैसों की जरूरत थी। इस अवसर को एलआईसी ने अपने पक्ष में लेते हुए बैंक में पहले से अपनी हिस्सेदारी खरीद रखी है।
अभी फिलहाल एलआईसी के पास बैंक की 49.2% हिस्सेदारी है। सरकार और एलआईसी मिलकर अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचेंगे, लेकिन बिक्री के बाद भी LIC कंपनी के पास अच्छी खासी हिस्सेदारी रहेगी। इस तरीके से एलआईसी बैंक के साथ आगे भी जुड़ी रहेगी।
Sebis big historic decision lic gets approval government bank moving towards privatization
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब नहीं पड़ेगा OTP का झंझट, ठगी से मिलेगी बड़ी राहत, Google का नया सिस्टम
Apr 24, 2026 | 03:28 AMAaj Ka Rashifal 24 April: कुम्भ राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा! जानें अपनी राशि का हाल
Apr 24, 2026 | 12:05 AMवानखेड़े में चेन्नई ने रचा इतिहास, संजू का नाबाद शतक और अकील के 4 विकेट से पस्त हुई MI, 103 रन से जीता मैच
Apr 23, 2026 | 11:28 PMBaglamukhi Jayanti: बगलामुखी जयंती के दिन करें पीली सरसों का यह महाउपाय, दुश्मन खुद टेक देंगे घुटने
Apr 23, 2026 | 11:13 PMराजस्थान का वो रहस्यमयी मंदिर जहां भगवान के चरण छूकर दिशा बदल लेती है चंबल नदी! इतिहास जानकर हो जाएंगे हैरान
Apr 23, 2026 | 10:55 PM‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PMखरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PMवीडियो गैलरी

हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
Apr 23, 2026 | 10:30 PM
‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:17 PM
जो गाय को खाते है, वो सुअर का दुध…गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने पूछा तीखा सवाल, VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:03 PM
West Bengal Election: 92.25% वोटिंग ने बदला खेल! TMC दिग्गजों को क्यों है ‘क्लीन स्वीप’ का भरोसा? देखें VIDEO
Apr 23, 2026 | 09:46 PM
The Leader: SIR से लेकर चुनाव सुधारों पर क्या बोले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, देखिए कल शाम 4 बजे नवभारत पर
Apr 23, 2026 | 05:49 PM
धौलपुर से आ रहा था मौत का सामान! UP में मिलावटी मावे की बड़ी खेप बरामद, शादियों के सीजन में FSDA का बड़ा एक्शन
Apr 23, 2026 | 02:28 PM














