-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Esic Employer And Employee Registeration Process Started
शुरु हो गई ESIC में रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस, 31 दिसंबर तक होगी लागू
- Written By: अपूर्वा नायक
27 जून को शिमला में ईएसआईसी की मीटिंग में एसपीआरईई योजना-2025 को मंजूरी दी गई थी। जिसके बाद से 1 जुलाई से लेकर 31 दिसंबर तक के लिए ये सर्विस को एक्टिव किया जा चुका है।

ईएसआईसी (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : कर्मचारी राज्य बीमा निगम यानी ईएसआईसी को लेकर बड़ा अपडेट आया है। ईएसआईसी ने अपनी सामाजिक सुरक्षा के दायरे को बढ़ाने के लिए एम्पॉलर्स और एम्पॉलई के रजिस्ट्रेशन को बढ़ावा देने की योजना एसपीआरईई 2025 की शुरुआत की है। एक ऑफिशियल बयान में इस बात की जानकारी दी गई है।
श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में 27 जून को शिमला में हुई ईएसआईसी की 196वीं बैठक में एसपीआरईई योजना-2025 को मंजूरी दी गई थी। यह योजना एक जुलाई से 31 दिसंबर, 2025 तक सक्रिय रहेगी। इस दौरान अपंजीकृत नियोक्ताओं और कर्मचारियों यानी संविदा और अस्थायी कर्मचारी समेत को निरीक्षण या पिछले बकाये की डिमांड का सामना किए बिना ही नॉमिनेशन करने का एक बार मौका दिया जाएगा।
नियोक्ता ईएसआईसी पोर्टल, श्रम सुविधा और एमसीए पोर्टल के जरिये अपनी इकाइयों और कर्मचारियों को डिजिटल रूप से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन एम्पॉलर द्वारा घोषित तारीख से वैलिड माना जाएगा। रजिस्ट्रेशन से पहले के पीरियड के लिए कोई योगदान या लाभ लागू नहीं होगा। रजिस्ट्रेशन के पहले की अवधि के लिए एम्पॉलर से कोई निरीक्षण या पिछले रिकॉर्ड की डिमांड नहीं की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
यह योजना पिछली तारीख से दंडात्मक प्रावधान होने का भय दूर करके और पंजीकरण प्रक्रिया को सुगम बनाकर स्वैच्छिक अनुपालन को प्रोत्साहित करती है। इस योजना के आने से पहले, निर्दिष्ट समयसीमा के भीतर पंजीकरण न कराने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती थी और पिछली तिथि से बकाया राशि की मांग भी की जा सकती थी।
एसपीआरईई-2025 योजना इन सभी बाधाओं को दूर करती है। इसका उद्देश्य पंजीकरण से बचे हुए प्रतिष्ठानों और श्रमिकों को कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) के दायरे में लाना और व्यापक सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाकर और पिछली देनदारियों से छूट देकर यह योजना नियोक्ताओं को अपना कार्यबल नियमित करने के लिए प्रोत्साहित करती है।
PNB ने दी अपने कस्टमर्स को गुड न्यूज, मिनिमम बैलेंस पर नहीं देना होगा पेनाल्टी
इसके साथ ही यह सुनिश्चित करती है कि ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों, खासकर संविदा क्षेत्रों में काम करने वालों, की ईएसआई अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक हेल्थ और सोशल प्रॉफिट तक पहुंच हो। यह योजना मूल रूप से 2016 में शुरू की गई थी जिसके तहत 88,000 से अधिक नियोक्ताओं और 1.02 करोड़ कर्मचारियों के पंजीकरण हुए थे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Esic employer and employee registeration process started
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














