-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- West Bengal »
- Sports Minister Mansukh Mandaviya Mohan Baingan Remark Tmc Sparks Row Video
‘मोहन बैंगन…ईस्ट बैंगन’ खेल मंत्री मंडाविया की फिसल गई जुबान, VIDEO पोस्ट कर TMC ने मचाया बवाल
- Written By: अभिषेक सिंह
Bengal Politics: बंगाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोलकाता के दो मशहूर फुटबॉल क्लबों के नाम गलत बोल दिए। उनकी इस गलती से बंगाल में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया

मनसुख मंडाविया (सोर्स- वीडियो)
Mansukh Mandaviya Viral Video: बंगाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोलकाता के दो मशहूर फुटबॉल क्लबों के नाम गलत बोल दिए। केंद्रीय मंत्री की इस गलती से बंगाल में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। टीएमसी ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर बंगाल की सांस्कृतिक विरासत का अपमान करने का आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री मंडाविया के गलत उच्चारण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने इंडियन सुपर लीग (ISL) के संकट पर बात करने के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोलकाता के दो मशहूर फुटबॉल क्लबों (मोहन बागान और ईस्ट बंगाल) के नाम गलत बोले। उन्होंने इन क्लबों को ‘मोहन बैंगन’ और ‘ईस्ट बैंगन’ कह दिया। जिसके बाद बवाल मच गया।
मशहूर फुटबाल क्लबों का लिया गलत नाम
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने ISL सीज़न को फिर से शुरू करने के लिए सरकार की कोशिशों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि लीग इस साल 14 फरवरी से फिर से शुरू होगी, जिसमें सभी 14 क्लब हिस्सा लेंगे। इन क्लबों में मोहन बागान और ईस्ट बंगाल भी शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Real TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
TMC ने शेयर किया मंडाविया का VIDEO
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मनसुख मंडाविया की जुबान फिसल गई। केंद्रीय मंत्री क्लबों के नामों पर अटक गए और मोहन बागान को ‘मोहन बैंगन’ और ईस्ट बंगाल को ‘ईस्ट बैंगन’ बोल दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर कई लोगों ने आपत्ति भी जताई। वहीं टीएमसी ने भी इसे मुद्दा बना लिया।
The Union Sports Minister in @narendramodi’s Cabinet, @mansukhmandviya, cannot even pronounce the names of Bengal’s century-old iconic football clubs with the respect they deserve. It is not “मोहन बैंगन.” It is Mohun Bagan.
It is not “ईस्ट बैंगन.” It is East Bengal. These… pic.twitter.com/ocXh2ZDSl2 — All India Trinamool Congress (@AITCofficial) January 7, 2026
टीएमसी ने भाजपा पर बोला जोरदार हमला
टीएमसी ने तुरंत फुटबॉल क्लबों के नामों के केंद्रीय मंत्री के गलत उच्चारण को मुद्दा बना लिया। टीएमसी ने बिना समय गंवाए भाजपा को निशाना बनाया और इस गलती को बंगाल विरोधी पूर्वाग्रह का सबूत बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में टीएमसी ने लिखा कि केंद्रीय मंत्री बंगाल के सौ साल पुराने मशहूर फुटबॉल क्लबों के नाम भी सही से नहीं बोल पाए, जिससे उन्हें वह सम्मान नहीं मिला जिसके वे हकदार हैं।
यह भी पढ़ें: वडोदरा में विराट की झलक के लिए पागल हुई भीड़, एयरपोर्ट पर हजारों फैंस के बीच फंसे कोहली; देखें VIDEO
पोस्ट में फिर सही उच्चारण बताया गया और बंगाल विरोधी ताकतों पर राज्य की संस्थाओं का अपमान करने का आरोप लगाया गया। इसमें यह भी कहा गया कि फुटबॉल बंगाल के खून में है। इस बीच टीएमसी से राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने भी अपने ‘एक्स’ पोस्ट में इसी तरह की भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने तो केंद्रीय मंत्री को नाकाबिल तक कह दिया और भाजपा को ‘भगवा असभ्य’ बताया।
Sports minister mansukh mandaviya mohan baingan remark tmc sparks row video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













