-
शुक्र, 31 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Budget »
- Budget 2025 Know How Much Tax Will Be Levied On Income Above Rs 1275 Lakh
Budget 2025: जानें 12.75 लाख रुपए से अधिक आय पर कितना लगेगा टैक्स, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
- Written By: अमन उपाध्याय
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में 12 लाख रुपये तक की आय को कर-मुक्त कर दिया है। इसके साथ ही, यदि स्टैंडर्ड डिडक्शन को भी शामिल किया जाए, तो यह सीमा बढ़कर 12.75 लाख रुपये हो जाती है।

12.75 लाख रुपए से अधिक आय पर कितना लगेगा टैक्स, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत डेस्क: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। अब नई कर व्यवस्था के तहत 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगेगा।
इसके अलावा, 75,000 रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन को शामिल करने के बाद कुल कर-मुक्त आय की सीमा 12.75 लाख रुपये तक हो जाती है। यानी, जिनकी सालाना सैलरी 12.75 लाख रुपये तक है, उन्हें कोई टैक्स नहीं देना होगा।
इसके साथ ही, सरकार ने इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव की भी घोषणा की है। अब सवाल यह उठता है कि यदि किसी व्यक्ति की आय 12.75 लाख रुपये से अधिक है, तो उसे कितना टैक्स भरना होगा? आइए इसे विस्तार से समझते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ITR Fine: 31 जुलाई की ITR डेडलाइन मिस होने पर लगेगा भारी जुर्माना, जानिए लेट फीस के नए नियम
ITR Deadline: कुछ टैक्सपेयर्स के लिए 31 जुलाई नहीं, 31 अगस्त है डेडलाइन, जानें वजह
Income Tax Return भरने वालों की होड़, 4.7 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; 31 जुलाई के बाद लगेगा जुर्माना
ITR Filing Guide: ITR1 और ITR2 फॉर्म को लेकर है कन्फ्यूजन? CA से समझिए आपके लिए कौन सा है सही
12.75 लाख से अधिक आय पर
अगर किसी टैक्सपेयर्स की सालाना सैलरी 12.75 लाख रुपए से सिर्फ एक रुपया भी ज्यादा होती है, तो उसे कितना टैक्स भरना पड़ेगा? इसका हिसाब लगाएं तो उसे कुल टैक्स के रूप में 76,000 रुपए का भुगतान करना होगा।
13 लाख से अधिक की आय पर
अगर आपकी सालाना आय 12.75 से अधिक मतलब 13 लाख रुपये है, तो आप 16 लाख रुपये वाले टैक्स स्लैब में आ जाएंगे, जहां आपको अपनी सैलरी का 15% टैक्स देना होगा। फिलहाल अभी के समय में 16 लाख रुपये के सलाना आय पर 1.70 लाख रुपये टैक्स लगता था, लेकिन अब यह घटकर 1.20 लाख रुपये रह गया है।
16 लाख से अधिक की आय पर
वहीं, अगर आपकी सालाना आय 20 लाख रुपये है, तो आपको कितना टैक्स देना होगा? वर्तमान में, 16 लाख से अधिक सालाना कमाने वाले लोग 20 लाख रुपये के टैक्स स्लैब में आते हैं। सरकार द्वारा निर्धारित मौजूदा टैक्स दर के अनुसार, 20 लाख रुपये की आय पर 20% की दर से 2.90 लाख रुपये का टैक्स देना पड़ता है। हालांकि, नए बदलाव के बाद यह टैक्स घटकर 2 लाख रुपये रह जाएगा।
बजट से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
20 लाख से अधिक की आय पर
20 लाख रुपये से अधिक कमाने वालों के लिए सरकार ने नया टैक्स स्लैब निर्धारित किया है, जो 24 लाख रुपये तक की आय वालों पर लागू होगा। इस श्रेणी में आने वाले करदाताओं को 25% टैक्स चुकाना होगा। वर्तमान में, इस टैक्स स्लैब के तहत लोगों को 4.10 लाख रुपये तक का टैक्स भरना पड़ता है, लेकिन नए फैसले के बाद अब उन्हें केवल 3 लाख रुपये का ही भुगतान करना होगा।
24 लाख से अधिक आय पर
अब हम 24 लाख रुपए से ज्यादा जो सालाना कमाते हैं उनकी बात करें तो, उन्हें कितनी टैक्स देनी होगी? उदाहरण के लिए, यदि कोई व्यक्ति सालाना 50 लाख रुपए कमाता है, तो उस पर 30% टैक्स लगेगा।
वर्तमान नियमों के तहत, इतनी आय पर उसे 11.90 लाख रुपए टैक्स देना पड़ता है। लेकिन नए बदलाव के बाद, उसे अब 10.80 लाख रुपए टैक्स चुकाना होगा।
Budget 2025 know how much tax will be levied on income above rs 1275 lakh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IRCTC घोटाले में लालू परिवार को राहत या नई मुश्किल? अगस्त तक टला फैसला, अब इस दिन कोर्ट सुनाएगी बड़ा फैसला
Jul 31, 2026 | 01:45 PMसागर: 5 लाख की रिश्वत पड़ी भारी! EPFO के पूर्व क्षेत्रीय आयुक्त को 5 साल की सजा; जानें पूरा मामला
Jul 31, 2026 | 01:43 PMभारत ने रचा इतिहास, वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश टीम चैंपियनशिप में लगातार दूसरी बार कांस्य पदक जीता
Jul 31, 2026 | 01:37 PMपुणे में हरियाली की मांग सबसे बड़ी: 35% नागरिक बोले- अगले 5 साल में बढ़े वृक्षारोपण और अर्बन फॉरेस्ट
Jul 31, 2026 | 01:31 PMमंडला में एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से 21 साल के युवक की मौत! परिजनों के गंभीर आरोपों से हड़कंप
Jul 31, 2026 | 01:29 PMग्लोबल मैप पर चमकेगा नागपुर: सीएम फडणवीस की बड़ी सौगात, एयरपोर्ट के पास बनेगा वर्ल्ड-क्लास कन्वेंशन सेंटर
Jul 31, 2026 | 01:28 PMVCA की टीम में नहीं हुआ सिलेक्शन तो दे दी जान, नागपुर में 17 साल की महिला क्रिकेटर ने की खुदकुशी
Jul 31, 2026 | 01:20 PMवीडियो गैलरी

अजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PM
8वें वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों की मौज या झटका? मनजीत सिंह पटेल के इस खुलासे ने मचा दी खलबली, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 10:30 PM
राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:33 PM
पाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:19 PM
तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM
डॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:57 PM














