-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Boeing Makes Big Layoffs In India 180 Employees Removed From Bengaluru Technology Center
Boeing Layoff: बोइंग ने भारत में की बड़ी छंटनी, बेंगलुरु सेंटर से 180 कर्मचारियों को निकाला
- Written By: मनोज आर्या
सूत्रों ने जानकारी दी है कि कंपनी के स्ट्रैटेजिक एडजस्टमेंट के तहत कुछ पद प्रभावित जरूर हुए हैं, लेकिन यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि इसका ग्राहकों या सरकारी परिचालन में कोई असर न पड़े।

प्रतीकात्मक तस्वीर
बेंगलुरु: एयरक्राफ्ट बनाने वाली अमेरिकी कंपनी बोइंग ने बेंगलुरू में अपने इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी सेंटर से 180 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। कंपनी दुनिया भर के अपने ऑफिसेज में कर्मचारियों की संख्या कम कर रही है। भारत में बोइंग के लगभग 7,000 कर्मचारी हैं। बताया जा रहा है कि वर्तमान समय में बोइंग वैश्विक स्तर पर कई चुनौतियों का सामना कर रही है। कंपनी ने पिछले साल अपने वर्कफोर्स में 10 परसेंट कटौती की बात की थी।
हालांकि, हाल ही में हुई छंटनी को लेकर कंपनी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि कंपनी के स्ट्रैटेजिक एडजस्टमेंट के तहत कुछ पद प्रभावित जरूर हुए हैं, लेकिन यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि इसका ग्राहकों या सरकारी परिचालन में कोई असर न पड़े।
छंटनी को लेकर कंपनी ने क्या कहा?
कंपनी ने कहा कि कुछ पुराने रोल खत्म किए जाने के साथ कुछ नए रोल भी क्रिएट किए गए हैं। भारत में ग्राहक सेवा, सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने पर फोकस रखते हुए कंपनी ने छंटनी अधिक संतुलित तरीके से की है। बता दें कि बेंगलुरु और चेन्नई में बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर (BIETC) में एडवांस्ड एयरोस्पेस बनाने का काम होता है।
सम्बंधित ख़बरें
WPI inflation: थोक महंगाई ने तोड़ा रिकॉर्ड! जून में 9.87% रही दर, पेट्रोल-डीजल महंगी होने से बढ़ेगी चौतरफा मार
India-UK Free Trade: कपड़ा व्यापारियों से लेकर व्हिस्की शौकीनों तक…भारत-यूके समझौते से किसकी चमकेगी किस्मत?
Retail Inflation: थम नहीं रही महंगाई की मार! लगातार छठे महीने बढ़ी दर, जून में थाली से राशन तक सब कुछ महंगा
Gold-Silver Rate Today: अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच सोने-चांदी के भाव में भारी उछाल, जानिए आज सोने-चांदी का भाव
बोइंग को मिला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट
इस बीच, शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बोइंग को अमेरिकी वायुसेना का अब तक का सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान बनाने का कॉन्ट्रैक्ट दिया। इसके चलते कंपनी के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया। नेक्स्ट जनरेशन एयर डोमिनेंस (NGAD) कार्यक्रम के तहत अमेरिकी वायु सेना के लिए बनाए जाने वाले छठी पीढ़ी के इस फाइटर जेट को F-47 के नाम से जाना जाएगा, जो पांचवी पीढ़ी के F-22 रैप्टर की जगह लेगा।
पिछले साल भी हुई थी बोइंग में छंटनी
पिछले साल भी बोइंग ने अपने कर्मचारियों में छंटनी की थी। यह छंटनी वैश्विक स्तर पर की गई थी, जो कि 10 प्रतिशत कर्मचारियों में की गई थी। वहीं इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया है कि बोइंग की ग्लोबल वर्क फोर्स में कटौती के तहत बेंगलुरु के बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी सेंटर में 180 कर्मचारियों को 2024 की दिसंबर तिमाही में नौकरी से निकाल दिया है। हालांकि, इस मामले में बोइंग का कोई भी आधिकारिक ब्यान अभी सामने नहीं आया है।
Boeing makes big layoffs in india 180 employees removed from bengaluru technology center
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गुप्त नवरात्रि 2026: राशि अनुसार करें देवी उपासना के ये विशेष उपाय, मां की कृपा से दूर होंगी बाधाएं
Jul 14, 2026 | 06:05 PMबाबा का बिगड़ैल भाई: कौड़ा फायरिंग केस से पहले…इन विवादों की वजह से चर्चा में रहा धीरेंद्र शास्त्री का भाई
Jul 14, 2026 | 06:00 PMपहले अपनी आग बुझाएं उद्धव! सोनम वांगचुक के समर्थन पर एकनाथ शिंदे का ठाकरे पर तीखा प्रहार
Jul 14, 2026 | 05:57 PMबीमारू मानसिकता छोड़ देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था बना उत्तर प्रदेश, योगी ने गिनाई 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां
Jul 14, 2026 | 05:52 PMकोलकाता के न्यू टाउन में रातभर चली रेड, छापेमारी में ₹2.20 करोड़ कैश बरामद; महिला समेत 7 गिरफ्तार
Jul 14, 2026 | 05:45 PMमैं BJP का कार्यकर्ता हूं… नाम वापस लेने के बाद अभिषेक बंटी का बड़ा ऐलान, कहा- पार्टी के लिए पूरी ताकत लगाऊंगा
Jul 14, 2026 | 05:43 PME20 पेट्रोल से सच में घटेगा आपकी कार का माइलेज? सरकार ने मानी 5% तक कमी, जानिए सालभर में जेब पर कितना होगा असर
Jul 14, 2026 | 05:40 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM














