-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Wholesale Inflation Rate Stood At 9 87 Percent In June 2026 Fuel Price Hike Impact
WPI inflation: थोक महंगाई ने तोड़ा रिकॉर्ड! जून में 9.87% रही दर, पेट्रोल-डीजल महंगी होने से बढ़ेगी चौतरफा मार
- Written By: मनोज आर्या
Wholesale Inflation Rate: जून में थोक महंगाई दर उच्च स्तर पर रहने की वजह खनिज तेज (पेट्रोलियम-डीजल), खाद्य वस्तुओं, रसायनों और रासायनिक उत्पादों और बेसिक मेटल की मैन्युफैक्चरिंग की लागत बढ़ना था।

जुन में बढ़ी थोक महंगाई दर, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Wholesale Inflation Rate June 2026: भारत में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित महंगाई या थोक महंगाई दर जून में सालाना आधार पर 9.87 प्रतिशत रही है, जो कि मई में 9.68 प्रतिशत थी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। सरकारी आंकड़ों में बताया गया कि थोक महंगाई दर की तीन मुख्य घटक प्राथमिक वस्तुओं, ईंधन एवं ऊर्जा और विनिर्मित वस्तुओं में जून में थोक महंगाई दर क्रमश: 7 प्रतिशत, 27.41 प्रतिशत और 7.48 प्रतिशत थी, जो कि मई में क्रमश:4.99 प्रतिशत, 30.33 प्रतिशत और 7.48 प्रतिशत थी।
जून में थोक महंगाई दर उच्च स्तर पर रहने की वजह खनिज तेज (पेट्रोलियम उत्पाद सहित), खाद्य वस्तुओं, रसायनों और रासायनिक उत्पादों और बेसिक मेटल की मैन्युफैक्चरिंग की लागत बढ़ना था। सरकार आंकड़ों के मुताबिक, जून में खाद्य उत्पादों में थोक महंगाई दर 6.14 प्रतिशत रही है, जो कि मई में 4.49 प्रतिशत थी। कुल डब्ल्यूपीआई में खाद्य वस्तुओं की हिस्सेदारी 24.99 प्रतिशत है।
खुदरा महंगाई दर में भी हुआ इजाफा
इससे पहले, सरकार की ओर से खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी किए थे, जिसमें खुदरा महंगाई दर जून में सालाना आधार पर बढ़कर 4.38 प्रतिशत हो गई है, जो कि मई में 3.93 प्रतिशत थी। मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में ग्रामीण क्षेत्र में खुदरा महंगाई दर मई के 4.25 प्रतिशत से बढ़कर 4.74 प्रतिशत हो गई है। वहीं, शहरी क्षेत्र में जून में महंगाई दर बढ़कर 3.92 प्रतिशत हो गई है, जो कि मई में 3.53 प्रतिशत थी। जून में खुदरा खाद्य महंगाई दर 5.32 प्रतिशत रही है। यह मई में 4.78 प्रतिशत थी।
सम्बंधित ख़बरें
SBI Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा ₹21,121 करोड़ के पार, नतीजों के बाद शेयर में 3% की जोरदार तेजी
Gold-Silver Rate Today: सोने के दाम में रिकॉर्ड तेजी, 24 कैरेट सोना 1,53,800 के पार, जानें सोने-चांदी का भाव
Share Market: शेयर बाजार में मंदी का माहौल! सेंसेक्स 438 और निफ्टी 97 अंक गिरकर लाल निशान पर खुला
क्या UPI ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ कर दी तस्वीर, जानें पूरी डिटेल
सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में सालाना आधार जिन पांच चीजों में सबसे अधिक महंगाई दर रही है। उनमें चांदी की ज्वेलरी (133.21 प्रतिशत), अदरक (50.41 प्रतिशत), सोना/हीरे/प्लेटिनम ज्वेलरी (36.82 प्रतिशत), टमाटर (31.92 प्रतिशत) और किशमिश और मुनक्का (20.52 प्रतिशत) शामिल हैं।
जून में सबसे सस्ती रही ये 5 चीजें
इसके अलावा, जून में जिन पांच चीजों के दाम सालाना आधार पर कम हुए हैं, उनमें आलू (-20.34 प्रतिशत), मटर (-9.67 प्रतिशत), मोटर कार एंड जीप (-6.89 प्रतिशत), जीरा (-3.75 प्रतिशत) और मोटर साइकिल एंड स्कूटर (-3.49 प्रतिशत) शामिल हैं। सरकार आंकड़ों के मुताबिक, फूड एंड बेवरेज में खुदरा महंगाई दर 5.05 प्रतिशत; पान, तबांकू और इनॉक्सीडेंट्स में 4.83 प्रतिशत, क्लोथिंग और फूटवियर 3.23 प्रतिशत, हेल्थ 1.42 प्रतिशत, एजुकेशन सर्विसेज 3.34 प्रतिशत, ट्रांसपोर्ट में 4.31 प्रतिशत और रिक्रिएशन, सपोर्ट और कल्चर में 1.75 प्रतिशत रही है।
यह भी पढ़ें: India-UK Free Trade: कपड़ा व्यापारियों से लेकर व्हिस्की शौकीनों तक…भारत-यूके समझौते से किसकी चमकेगी किस्मत?
किस राज्य में सबसे अधिक महंगाई
जून में सबसे अधिक खुदरा महंगाई दर वाले राज्यों में तेलंगाना (6.36 प्रतिशत), आंध्र प्रदेश (5.39 प्रतिशत), तमिलनाडु (5.24 प्रतिशत), ओडिशा (5.15 प्रतिशत) और मध्यप्रदेश (5.09 प्रतिशत) शामिल थे। इसके अतिरिक्त, जून एमपीसी में आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद खुदरा महंगाई (सीपीआई) अभी आरबीआई के लक्ष्य स्तर से नीचे बनी हुई है। हालांकि, आने वाले महीनों में महंगाई बढ़ने की आशंका है और यह आरबीआई की निर्धारित ऊपरी सीमा के करीब पहुंच सकती है।
Wholesale inflation rate stood at 9 87 percent in june 2026 fuel price hike impact
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रेन में युवक ने की तोड़फोड़, खिड़की और सामान को पहुंचाया नुकसान; वायरल Video पर भड़के लोग
Aug 07, 2026 | 05:24 PMRoyal Enfield ला रही है अब तक की सबसे दमदार Himalayan, 750cc इंजन, 180 Kmph की स्पीड और प्रीमियम फीचर्स
Aug 07, 2026 | 05:23 PMबोगस कुणबी प्रमाणपत्र पर उम्रकैद की मांग, बबनराव तायवाडे ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील
Aug 07, 2026 | 05:22 PMAssam Floods: अनुपम खेर ने दिखायी दरियादिली, असम बाढ़ पीड़ितों के दिए दान दी इतनी राशि
Aug 07, 2026 | 05:11 PMSawan Somwar: सावन के दूसरे सोमवार को बन रहा ‘दुर्लभ शिव संयोग’, इस दिन पूजा से क्यों मिल सकता है कई गुना फल
Aug 07, 2026 | 05:10 PMरोटरी क्लब भिवंडी के प्रेसीडेंट बने उद्योगपति प्रदीप रांका, रोटेरियन गुरुप्रसाद सिंह प्रेसीडेंट इलेक्ट घोषित
Aug 07, 2026 | 05:08 PM‘बहाने मत दीजिए, काम करके दिखाइए’, नासिक के गड्ढों और सुस्त कुंभ तैयारियों पर सीएम की अधिकारियों को कड़ी फटकार
Aug 07, 2026 | 04:56 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














