-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Eknath Shinde Attacks Uddhav Thackeray Over Support To Sonam Wangchuk Protest
पहले अपनी आग बुझाएं उद्धव! सोनम वांगचुक के समर्थन पर एकनाथ शिंदे का ठाकरे पर तीखा प्रहार
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आलोक उमाकृष्ण
Eknath Shinde Attacks: सोनम वांगचूक के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे के समर्थन को लेकर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने तीखा हमला बोला और विपक्ष पर राजनीति व देश में अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया।

एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर किया तीखा प्रहार (सोर्स: AI)
Eknath Shinde Attacks Uddhav Thackeray: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन को उद्धव ठाकरे द्वारा समर्थन दिए जाने के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि उद्धव गुट की हालत ‘बुडाला जळतंय आणि डोंगराची आग विझवायला पलळतंय’ यानी ‘खुद की आग बुझ नहीं रही और पहाड़ की आग बुझाने दौड़ रहे हैं’ इस कहावत जैसी हो गई है।
डिप्टी सीएम शिंदे ने मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में कहा, उद्धव ठाकरे गुट के पास खुद मैदान में उतरकर आंदोलन करने का साहस नहीं है। लेकिन ‘तुम लड़ो, हम कपडे संभालते हैं’ की मानसिकता से वे घर बैठे समर्थन देकर वे राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
लोकप्रिय कार्यशैली का सम्मान, भिवंडी के तहसीलदार अभिजीत खोले बने आदर्श तहसीलदार
ठाणे के क्लासरूम में ड्रग्स लेते छात्र का VIDEO वायरल, उपमुख्यमंत्री के जिले में ऐसी घटना देख भड़के लोग
मुंबई लोकल में महिला को बेल्ट से डराने वाला हैवान गिरफ्तार, वायरल VIDEO के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा
कालीसराड़ के घने जंगल में तबाही का मंजर, तेज आंधी-तूफान से 2 हजार से अधिक पुराने पेड़ जमींदोज
देश में अस्थिरता फैलाने का आरोप
शिंदे ने आरोप लगाया कि उबाठा गुट जानबूझकर देश में अस्थिरता पैदा करने वाले आंदोलनों को हवा दे रहा है। उन्होंने कहा कि लद्दाख जैसे संवेदनशील क्षेत्र से जुड़े मुद्दे पर राजनीति करना देशहित में नहीं है।
एक तरफ ये लोग हिंदुत्व की बात करते हैं, दूसरी तरफ ऐसे लोगों के साथ खड़े हो जाते हैं जो विकास और राष्ट्रहित के खिलाफ माहौल बनाते हैं। शिंदे ने कहा कि जनता सब देख रही है।
हिंदुत्व और मोदी सरकार पर रखी बात
इस अवसर पर शिंदे ने हिंदुत्व, राम मंदिर, धारा 370 और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में राम मंदिर निर्माण, धारा 370 की समाप्ति जैसे ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनसे देश मजबूत हुआ है।
एकनाथ शिंदे ने कहा कि एनडीए की वैचारिक भूमिका साफ है – राष्ट्र पहले, लेकिन विपक्ष के पास न कोई नीति है न नियत। उनका काम सिर्फ विरोध करना और भ्रम फैलाना रह गया है।
यह भी पढ़ेः- ठाणे में तहसीलदार ने जमीन पर बैठ सुनीं लोगों की समस्याएं, भिवंडी तालुका में घोंगड़ी बैठक पहल
पेपर लीक और राज्य की राजनीति पर भी हमला
उपमुख्यमंत्री ने पेपर लीक के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर राजनीति करने के बजाय ठोस समाधान देने की जरूरत है। राज्य सरकार इस दिशा में सख्त कदम उठा रही है। शिंदे ने कहा कि महायुति सरकार जनता के हित में काम कर रही है। लेकिन उबाठा गुट को राज्य की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।
उन्हें सिर्फ केंद्र और राज्य सरकार की छवि खराब करनी है। उन्होंने अंत में कहा कि जनता 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में ऐसे दोगले चेहरे को पहचान चुकी है। जो लोग सत्ता में रहते हुए हिंदुत्व की बात करते थे और आज सत्ता से बाहर जाकर अराजकता का समर्थन कर रहे हैं, उन्हें जनता माफ नहीं करेगी।
Eknath shinde attacks uddhav thackeray over support to sonam wangchuk protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PMकामिका एकादशी पर चुपचाप जप लें ये 5 शक्तिशाली मंत्र, श्रीहरि की कृपा से खुल सकते हैं बंद किस्मत के दरवाजे
Aug 08, 2026 | 09:40 PMलोकप्रिय कार्यशैली का सम्मान, भिवंडी के तहसीलदार अभिजीत खोले बने आदर्श तहसीलदार
Aug 08, 2026 | 09:38 PMयूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PMRCFL Recruitment 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी के 94 पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका
Aug 08, 2026 | 09:32 PM70 साल तक बेबस रही शहीद की धरती, फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द
Aug 08, 2026 | 09:31 PMटॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर नयनतारा ने यश की तारीफ, कियारा आडवाणी ने बताया करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक
Aug 08, 2026 | 09:22 PMवीडियो गैलरी

15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM













