-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Cm Yogi Adityanath News Republic Bharat Conclave Economy Investment
बीमारू मानसिकता छोड़ देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था बना उत्तर प्रदेश, योगी ने गिनाई 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां
- Written By: अक्षय साहू
UP Economy Growth: लखनऊ में आयोजित विशेष कॉन्क्लेव में सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश की 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि सूबे की अर्थव्यवस्था तीन गुना बढ़कर 36 लाख करोड़ हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (सोर्स- सोशल मीडिया)
CM Yogi on UP Economy Growth: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक न्यूज़ चैनल के विशेष कॉन्क्लेव ‘ऊंचाइयों पर यूपी’ को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि नहीं है, वे देश की अस्मिता और आस्था पर लगातार प्रहार कर रहे हैं। राम मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर एसआईटी (SIT) पूरी निष्पक्षता से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, यहाँ तक कि नैतिक आधार पर इस्तीफे भी हुए हैं।
सीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की आड़ में जो लोग हिंदू धामों को निशाना बना रहे हैं, ये वही लोग हैं जो पहले गरीबों के हक पर डकैती डालते थे और हनुमानगढ़ी जैसे पवित्र स्थल पर नमाज पढ़वाने का कुत्सित प्रयास करते थे। उन्होंने जनता से ऐसी राष्ट्रविरोधी ताकतों से हमेशा सजग रहने की अपील की।
माफिया राज खत्म, अब बेटियां और व्यापारी सुरक्षित
साल 2017 से पहले की स्थिति को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले यूपी में हर तीसरे दिन दंगा होता था और महीनों तक कर्फ्यू लगा रहता था। सूबे के 35 से ज्यादा जिले ऐसे थे जहाँ सुरक्षा के डर से लोग अपनी बेटियों को पढ़ाई के लिए राज्य से बाहर भेज देते थे या स्कूल छुड़वा देते थे। व्यापारी घर से निकलते थे तो उनके लौटने की गारंटी नहीं होती थी और किसान खेतों में जाने से डरते थे।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: क्या है SHANTI विजन? जिसके सहारे UN में चुनाव जीतने की तैयारी में भारत, जानिए जयशंकर का मास्टरप्लान
सपा या कांग्रेस, किसे किसकी ज्यादा जरूरत? सूबे की 143 सीटों के गणित ने बढ़ाई गठबंधन की सियासी टेंशन
पाकिस्तान के हुए दो टुकड़े! बलूचिस्तान ने खुद को घोषित किया आजाद देश, शहबाज-मुनीर की उड़ी नींद
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
उन्होंने पुरानी सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास में बुलाकर सम्मानित किया जाता था और सरकारें माफियाओं के सामने नतमस्तक होकर नाक रगड़ती थीं। लेकिन पिछले 9 वर्षों में हमारी सरकार ने यूपी को पूरी तरह दंगा, कर्फ्यू और उपद्रवमुक्त बना दिया है। आज सूबे में हर बेटी और व्यापारी खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करता है।
यूपी को मिले 50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर प्रदेश में सुरक्षा का माहौल नहीं होता, तो कोई भी निवेशक यहाँ नहीं आता। डबल इंजन की सरकार ने ठोस नीतियां बनाईं, जिसका नतीजा यह है कि आज यूपी को 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं, जिनमें से 15 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट जमीन पर उतर चुके हैं।
पहले जो स्थानीय उद्योग दम तोड़ रहे थे, उन्हें ‘एक जिला-एक उत्पाद’ (ODOP) योजना के जरिए नई जिंदगी दी गई है। प्रदेश के 75 जिलों के 79 उत्पादों को जीआई (GI) टैग से जोड़ा गया है। वर्तमान में 96 लाख एमएसएमई (MSME) इकाइयां कार्यरत हैं, जिनमें सवा तीन करोड़ युवाओं को रोजगार मिला है। आज यूपी 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ओडीओपी उत्पादों का विदेशों में निर्यात कर रहा है।
बजट 9 लाख करोड़ पार, तीन गुना हुई अर्थव्यवस्था
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश वास्तव में कभी ‘बीमारू’ राज्य नहीं था, बल्कि 2017 से पहले शासन करने वालों की मानसिकता बीमार थी, जिसने युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा किया। आज उत्तर प्रदेश का बजट 3 लाख करोड़ से बढ़कर 9 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। साल 2016-17 में यूपी की कुल जीएसडीपी (GSDPI) 12 लाख करोड़ रुपये थी, जो आज तीन गुना बढ़कर 36 लाख करोड़ रुपये हो चुकी है।
इसी तरह प्रति व्यक्ति आय 43 हजार से बढ़कर 1.20 लाख रुपये से अधिक हो गई है। प्रदेश में महिलाओं की कार्यबल में भागीदारी 12% से बढ़कर 38% से ज्यादा हो गई है, जबकि बेरोजगारी की दर 19% से घटकर मात्र 3% से भी कम रह गई है।
एक्सप्रेसवे और इंफ्रास्ट्रक्चर का बना जाल
विकास की महागाथा लिखते हुए आज देश के कुल एक्सप्रेसवे में से 60 प्रतिशत हिस्सेदारी अकेले उत्तर प्रदेश की है। पूर्वांचल, बुंदेलखंड, गोरखपुर लिंक और देश का सबसे बड़ा गंगा एक्सप्रेसवे इसका उदाहरण हैं। इसके अलावा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे भी शुरू हो चुका है।
आज यूपी के पास सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क, सबसे ज्यादा चालू मेट्रो और एयरपोर्ट्स हैं। वाराणसी शहर देश का पहला ऐसा शहर बनने जा रहा है जो इनलैंड वॉटरवे, रैपिड रेल और रोपवे जैसी आधुनिक सुविधाओं से एक साथ जुड़ रहा है।
किसान कल्याण और रिकॉर्ड गन्ना भुगतान
2014 से पहले जहां किसान आत्महत्या करने को मजबूर थे और 2007 से 2017 के बीच 29 चीनी मिलें औने-पौने दामों में बेच दी गईं, वहीं आज भाजपा सरकार ने 122 चीनी मिलों का सफल संचालन किया है। हमारी सरकार ने रिकॉर्ड 3.23 लाख करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजा है। आज यूपी देश के अंदर गन्ना, चीनी और एथेनॉल के उत्पादन में नंबर वन राज्य बन चुका है।
इसके साथ ही, पिछले 9 वर्षों में 24 लाख हेक्टेयर भूमि को नई सिंचाई सुविधाएं दी गई हैं। दशकों से अटकी बाणसागर, अर्जुन सहायक और सरयू नहर राष्ट्रीय जैसी बड़ी सिंचाई परियोजनाओं को पूरा कर किसानों के खेतों तक पानी और 10 घंटे निर्बाध बिजली पहुंचाई जा रही है।
9 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और शानदार वेलफेयर
युवाओं को रोजगार देने के मामले में सरकार ने 9 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं, जिनमें से अकेले यूपी पुलिस में 2 लाख 25 हजार से अधिक भर्तियां हुई हैं। पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या 10 हजार से बढ़ाकर 45 हजार कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- बेसिक शिक्षा परिषद ने जारी की 30 हजार सरप्लस शिक्षकों की सूची, 17 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति
गरीब कल्याण की योजनाओं का जिक्र करते हुए सीएम ने बताया कि यूपी के 16 करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। वहीं 1.6 करोड़ पात्र लोगों को वृद्धावस्था, दिव्यांगजन या निराश्रित महिला पेंशन के रूप में 12 हजार रुपये सालाना दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से 25 लाख से अधिक बेटियां लाभान्वित हो रही हैं और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 6 लाख से अधिक गरीब बेटियों की शादियां कराई जा चुकी हैं, जिससे अब किसी भी गरीब पिता को बेटी की शादी के खर्च की चिंता नहीं सताती।
Up cm yogi adityanath news republic bharat conclave economy investment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बीमारू मानसिकता छोड़ देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था बना उत्तर प्रदेश, योगी ने गिनाई 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां
Jul 14, 2026 | 05:52 PMकोलकाता के न्यू टाउन में रातभर चली रेड, छापेमारी में ₹2.20 करोड़ कैश बरामद; महिला समेत 7 गिरफ्तार
Jul 14, 2026 | 05:45 PMमैं BJP का कार्यकर्ता हूं… नाम वापस लेने के बाद अभिषेक बंटी का बड़ा ऐलान, कहा- पार्टी के लिए पूरी ताकत लगाऊंगा
Jul 14, 2026 | 05:43 PME20 पेट्रोल से सच में घटेगा आपकी कार का माइलेज? सरकार ने मानी 5% तक कमी, जानिए सालभर में जेब पर कितना होगा असर
Jul 14, 2026 | 05:40 PMबेसिक शिक्षा परिषद ने जारी की 30 हजार सरप्लस शिक्षकों की सूची, 17 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति
Jul 14, 2026 | 05:34 PMठाणे में तहसीलदार ने जमीन पर बैठ सुनीं लोगों की समस्याएं, भिवंडी तालुका में घोंगड़ी बैठक पहल
Jul 14, 2026 | 05:33 PMगुलाबी साड़ी में छाईं माधुरी दीक्षित, पति श्रीराम नेने संग रोमांटिक अंदाज ने जीता दिल
Jul 14, 2026 | 05:24 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM













