- Hindi News »
- Bihar »
- Shankaracharya Avimukteshwaranand Announced Field Candidates In Bihar Elections
अविमुक्तेश्वरानंद की बिहार चुनाव में एंट्री! NDA-BJP में खलबली, मांझी बोले-गंदा आदमी; शंकराचार्य…
Shankaracharya Avimukteshwaranand News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की बिहार विधानसभा चुनाव में एंट्री से NDA में खलबली मच गई है। भड़कते हुए मांझी ने कहा गंदे आदमी हैं।
- Written By: Saurabh Pal

मांझी, शंकराचार्य (फोटो- सोशल मीडिया)
Bihar Election Politics: राजनीति और धर्म का भारत के परिप्रेक्ष्य में चोली-दाम का साथ कहा जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों की बात करें तो चुनाव में असल मुद्दों की बजाय धर्मिक मुद्दे केंद्र में रहे हैं। भारत में साधु-संतो राजनीति में दखल रखते हैं, कुछ तो सीधे चुनाव में भी उतर चुके हैं, लेकिन पहली बार शंकराचार्य के पद पर विराजमान व्यक्ति ने पूरे राज्य में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। हम बात कर रहे हैं। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की। उन्होंने गौरक्षा के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ बिहार की 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद इससे पहले वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रत्याशी उतार चुके हैं। उस समय भी उनका मुद्दा गौ हत्या ही था। भाजपा एक प्रो हिंदू पार्टी मानी जाती है। 2014 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो प्रमुख मुद्दे उठाए थे, उसमें से एक गौ हत्या भी था। अविमुक्तेश्वरानंद के अनुसार सत्ता में आने के बाद भाजपा ने गौ हत्या रोकने के लिए प्रभावी तरीके से काम नहीं किया।
‘अविमुक्तेश्वरानंद से छीनी जाए शंकराचार्य की उपाधि’
अब शंकराचार्य ने बिहार विधानसभा के चुनाव में सभी सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। इससे सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है। माना जा रहा है कि शंकराचार्य के उम्मीदवार भाजपा और एनडीए का वोट काटेंगें। अब इसी मामले पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने शनिवार को बोधगया में कहा कि ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से शंकराचार्य का टाइटल हट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे गंदा आदमी है। इस दौरान मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।
सम्बंधित ख़बरें
‘पूछते थे बिहार को क्या मिला, अब गिनते रह जाएंगे अरबों की सौगात’, विपक्ष के सवालों पर जीतन राम मांझी का पलटवार
भगवा चोला पहनने से कोई योगी नहीं बन जाता…अखिलेश यादव ने सीएम पर साधा निशाना, भड़क गए संत
आशुतोष महाराज कोर्ट से रोते निकले बाहर, बच्चों के यौन शोषण मामले में जज ने पूछे ये खास सवाल?
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों के यौन शोषण का आरोप! आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा
‘शंकराचार्य को नहीं दिखाई देते पीएम मोदी के काम’
आगे मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री जो कहते हैं वो करते हैं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सरकार का काम नहीं दिखाई देता, जबिक प्रधानमंत्री ने जो किया उसको पूरा संसार देख रहा है। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी आज संसार में अगुआ नेता के रूप में चिन्हित हो रहे हैं। पीएम के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन गई है। भारत आज चंद्रमा के दक्षिणी छोर पर पहुंच गया है। यह शंकराचार्य को दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं मांझी ने शंकराचार्य के चुनाव लड़ने पर कहा कि भारत में लोकतंत्र है। हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। कोई किसी नहीं रोक सकता है।
ये भी पढें- तेजस्वी की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ 16 सितंबर से, बोले- यह यात्रा सिर्फ राजद की
क्या बोले शंकराचार्य?
बिहार की राजधानी पटना पहुंचे शंकराचार्य ने कहा कि गौ माता की रक्षा के लिए बिहार की सभी सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार खड़ा करेंगे। उन्होंने गौ-हत्या रोकने के लिए सभी राजनीतिक दलों के चौखट के चक्कर काटे, लेकिन कहीं से भी उन्हें माकूल जवाब नहीं मिला। इसलिए अब वे वोटरों के पास सीधे जाएंगे। उन्होंने बताया कि बिहार में गौ मतदाता संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं। इसकी शुरुआत शनिवार को सीतामढ़ी में मां जानकी मंदिर में पूजा करने के बाद हो रही है। इस यात्रा के तहत वे बिहार के सभी जिला मुख्यालयों का भ्रमण करेंगे।
Shankaracharya avimukteshwaranand announced field candidates in bihar elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘मेयर जश्न में मस्त, जनता त्रस्त’, महिला सुरक्षा को लेकर रितु तावड़े पर किशोरी पेडनेकर का तीखा प्रहार
May 06, 2026 | 05:25 PMयवतमाल के एक ही गांव में रुकवाए दो बाल विवाह, प्रशासन ने शादी कराने वालों को दी सख्त चेतावनी
May 06, 2026 | 05:11 PMTamil Nadu के नतीजों के बाद कांग्रेस का विजय की पार्टी को समर्थन, गठबंधन टूटने पर बोले DMK नेता- उन्हें हक है…
May 06, 2026 | 05:07 PMखरीफ सीजन से महाराष्ट्र के किसानों को बड़ा झटका, सोयाबीन के बीज के दाम 660 रुपये बढ़े, ज्वार भी महंगी
May 06, 2026 | 05:01 PMKangana Ranaut की ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में गूंजेगी 26/11 के हीरो की कहानी
May 06, 2026 | 04:47 PMरेलवे टिकटों का बड़ा खेल, विदेशी पर्यटक कोटे पर यात्रा कर रहे देशी यात्री, मध्य रेल ने शुरू की सख्त जांच
May 06, 2026 | 04:45 PMअंधा कानून या सिस्टम की बेरहमी? नेत्रहीन युवक की जमीन पर सरकार ने बना दिए अस्पताल-स्कूल, जानें पूरा मामला
May 06, 2026 | 04:44 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














