- Hindi News »
- Bihar »
- Jyotiraditya Scindia Ordered Appointment Of Postal Superintendent In Buxar
बिहार की 34 साल पुरानी डिमांड पूरी, सिंधिया ने बक्सर में डाक अधीक्षक की…
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बिहार की 34 साल पुरानी डिमांड को पूरी कर दिया है। उन्होंने बक्सर जिले में डाक अधीक्षक की नियुक्ति का आदेश दिया है। इसके लिए लोगों ने सिंधिया को धन्यवाद दिया।
- Written By: Saurabh Pal

ज्योतिरादित्य सिंधिया (फोटो-सोशल मीडिया)
Buxer news: बिहार सभी राजनीतिक दलों की निगाहें टिकी हैं। वजह आगामी बिहार विधानसभा का चुनाव है। इस बीच 34 साल से चली आ रही बिहार की एक डिमांड केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूरी की है। बक्सर ज़िले के लिए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को डाक अधीक्षक की नियुक्ति को मंज़ूरी दी। बक्सर में डाक विभाग की स्थापना के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस तरह 34 साल पुरानी मांग पूरी हो गई।
यह फ़ैसला न सिर्फ़ प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि बक्सर के लोगों के धैर्य, संघर्ष और नेतृत्व का भी प्रतीक है। गौरतलब है कि बक्सर 1991 में भोजपुर से अलग एक स्वतंत्र ज़िला बनने के बाद से ही अपने डाक अधीक्षक की मांग कर रहा था। अब तक यहां के निवासियों को डाक संबंधी शिकायतों, प्रशासनिक कार्यों और नीतिगत प्रक्रियाओं के लिए भोजपुर (आरा) जाना पड़ता था।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति स्थानीय लोगों ने आभार प्रकट किया
सम्बंधित ख़बरें
Bihar: शादी में बजा भोजपुरी गाना तो चले पत्थर, तेजस्वी-चिराग के जिक्र पर मचा बवाल, आधे दर्जन से ज्यादा घायल
सन एंटरप्राइज के MD जॉय कामदार गिरफ्तार, कोलकाता में ED की बड़ी रेड! डिप्टी कमिश्नर भी रडार पर
श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, बैग से मिला सैटेलाइट फोन; हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
बिंदी-तिलक विवाद में लेंसकार्ट का यूटर्न, माफी मांगते हुए जारी की नई गाइडलाइन
स्थानीय नागरिकों और संगठनों द्वारा वर्षों से इस मुद्दे को उठाए जाने के बावजूद, कोई ठोस फ़ैसला नहीं लिया गया। हालांकि, जब यह मांग केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष रखी गई तो उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं का संज्ञान लिया और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। बक्सर के नागरिकों ने इस फ़ैसले के लिए केंद्रीय मंत्री के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। उनका मानना है कि डाक अधीक्षक की नियुक्ति से उनकी गरिमा पुनः स्थापित होगी और डाक सेवाएं बेहतर होंगी। वर्षों बाद, अब डाक सेवाओं पर उनका सीधा नियंत्रण होगा, जिसके लिए वे मंत्री जी के आभारी हैं।
ये भी पढ़ें-गूगल-यूट्यूब से सीखकर पति का किया मर्डर, पत्नी की फेक स्टोरी में उलझ गई थी पुलिस
बक्सर के ग्रामीण क्षेत्रों तक बनेगी डाक सेवाओं की पहुंच
डाक अधीक्षक न केवल डाक विभाग के प्रशासनिक प्रमुख होंगे, बल्कि स्थानीय डाक सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता और दक्षता भी सुनिश्चित करेंगे। इस नियुक्ति से बक्सर में डाक सेवाएं और तेज़ और पारदर्शी होने की उम्मीद है। इससे डाकघरों और कर्मचारियों की बेहतर निगरानी भी होगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाओं की पहुंच और विश्वसनीयता बढ़ेगी। बक्सर ज़िले में डाक अधीक्षक की नियुक्ति सिर्फ़ एक प्रशासनिक निर्णय नहीं है। यह जनता के विश्वास की पूर्ति है। हालांकि देखना होगा की डाक सेवाएं कब से बक्सर में शुरु होंगी।
Jyotiraditya scindia ordered appointment of postal superintendent in buxar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 20 April: मेष राशि वाले रहें सावधान, मिथुन की बढ़ेगी चिंता; जानें सोमवार को किसकी खुलेगी किस्मत
Apr 20, 2026 | 12:05 AM‘महिलाओं के हक छीनने वाला काला दस्तावेज…’, महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव बड़ा आरोप; कही यह बात
Apr 19, 2026 | 11:54 PMPBKS vs LSG: प्रियांश-कोनोली की आंधी में उड़ी लखनऊ, मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स 54 रन से दर्ज की बड़ी जीत
Apr 19, 2026 | 11:23 PMमहिला विरोधी राजनीति और वामपंथियों के पाखंड के खिलाफ ABVP का हल्लाबोल, इंडी गठबंधन का फूंका पुतला
Apr 19, 2026 | 11:20 PMPanpatia Col Trek: बद्रीनाथ और केदारनाथ को जोड़ने वाला रास्ता, जिसका नाम सुनते ही कांप जाते हैं ट्रेकर्स
Apr 19, 2026 | 11:14 PMUS: घरेलू झगड़े में चलीं गोलियां, 8 बच्चों की दर्दनाक मौत; पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ हमलावर
Apr 19, 2026 | 10:48 PMIIT में फेल, फिर ₹1.7 करोड़ पैकेज तक का सफर- अमित दत्ता की कहानी वायरल
Apr 19, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM














