-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Wife Killed Her Husband After Learning From Google And Youtube In Muzaffarpur
गूगल-यूट्यूब से सीखकर पति का किया मर्डर, पत्नी की फेक स्टोरी में उलझ गई थी पुलिस
- Written By: Saurabh Pal
Wife killed husband in Muzaffarpur: बिहार के मुज्जफरपुर में पत्नी ने पति के सीने पर चाकू से मार कर हत्या कर दी। हत्यारोपित पत्नी को शक था कि उसके पति का किसी और महिला से अफेयर चल रहा है।

हत्यारोपित सबा फिरदौस (फोटो-सोशल मीडिया)
Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पत्नी ने पति के अफेयर की शंका के चलते उसकी हत्या कर दी। गहन जांच पड़ताल के बाद पुलिस को आरोपी पत्नी सबा फिरदौस पर शक हुआ। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो महिला ने हत्या का आरोप कबूल कर लिया। सबा फिरदौस ने हत्या की वारदात को फिल्मी स्टाइल में अंजाम दिया है। इसकी कहानी दृष्यम फिल्म से काफी मिलती जुलती है।
पुलिस से सबा फिरदौस ने बताया कि ‘मैं अफसर बनना चाहती थी। इसके लिए मैंने BPSC और UPSC की परीक्षा भी दी। इसी बीच मुझे पता चला कि पति का किसी दूसरी महिला से अफेयर चल रहा है। इसके बाद मैंने हत्या का प्लान करने की ठानी। उसने बताया कि पति मुमताज की हत्या के लिए मैंने गूगल और यूट्यूब से हत्या करने का तरीका सीखा। इसके बाद हत्या करके बचने के लिए 100 से भी ज्यादा क्राइम सीरियल के एपिसोड देखे। इसके बाद की प्रॉपर स्क्रिप्ट तैयार की। 7 जुलाई को पंचायत रोजगार सेवक मुमताज की हत्या हुई थी। 13 जुलाई को पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार किया था।
‘मुमताज को रंगेहाथ दूसरी महिला से फोन पर बात करते हुए पकड़ा’
सम्बंधित ख़बरें
Bankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
रीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
कमरा खाली कराने से भड़का था सिरफिरा: MIDC में पूर्व किरायेदार ने मचाया उत्पात, नंदनवन निवासी महिला की हत्या
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
पूछताछ में महिला ने बताया कि मेरा नाम सबा फिरदौस है। मेरी शादी 2012 में मुमताज से हुई थी। हमारे तीन बच्चे हैं। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। 2022 में मेरा पति किसी और महिला के संपर्क में आ गया। उसके बाद उस महिला के साथ उनका अफेयर शुरू हो गया। जब अफेयर के बारे में पूछती तो मना कर देते थे। मैंने उनको कई बार फोन से बातचीत करते हुए पकड़ा, लेकिन वो अफेयर की बात से इंकार कर देते थे। सबा ने बताया कि जब मैंने विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट शुरु कर दी। मैं जहां भी रहूं आकर पीटने लगते। इसके बाद मैंने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए।
पत्नी ने पति के सीने पर चाकू से किए 17 वार
सबा ने बताया कि पति के अफेयर और मारपीट से परेशान होकर उसने हत्या करने की ठानी। उसने कहा कि मैंने तय कर लिया था कि अफसर बनने के बाद मैं बच्चों को अकेले ही पाल लूंगी। इसके बाद उसने गूगल और यूट्यूब से हत्या के सीखना शुरू कर दिया, जो तरीखा अच्छा लगता उसे कॉपी करके नोट्स बनाती थी। सबा के मुताबिक ’13 जुलाई हत्या करने का निश्चय किया। बच्चे मेरे पास सो रहे थे। मुमताज दूसरे कमरे में सो रहा था। मैं किचन से चाकू लेकर उसके कमरे में गई। ताबड़तोड़ उसके ऊपर 17 वार किए। वो मर चुका था। जमीन पर खून बहने लगा था। इसके बाद मैं अपने कमरे में आ गई।’
गूगल हिस्ट्री हत्या के तरीके ढूंढने के मिले सबूत
पुलिस को पूछताछ में सबा ने जो बताया उसे वेरिफाई करने के लिए उसके मोबाइल की हिस्ट्री चेक की गई। सबा ने जो बताया सही निकला। उसकी गूगल हिस्ट्री और यूट्यूब पर हत्या करने के तरीके खोजने के सबूत मिले हैं। अब पुलिस को उस नोट्स की तलाश है, जिस सबा ने बनाया था।
ये भी पढ़ें-‘बिहार में एक वोट जोड़ने का 40 रुपये’, तेजस्वी ने शेयर किया घूसखोर BLO का VIDEO
हत्या के बाद सबा फिरदौस की 2 झूठी कहानियां
सवाल उठता है सबा ने इतनी सफाई से हत्या की तो पुलिस को कैसे उस तक पहुंची। इसको लेकर एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी सबा बार-बार अपना बयान बदल रही थी। इसी पर पुलिस को शक हो गया। पहले उसेने बताया कि बिजली कट गई थी। नींद खुली तो उसने देखा पति खून में सने हुए हैं। बाद में उसने कहानी बदल दी। इस बार उसने बताया कि चाकू की नोक पर उसको बंधक बनाया और उसके सामने ही आरोपियों ने उसके पति की हत्या कर दी। इसके बाद उसी अलमारी खुलवाकर लूट भी की।
हत्या वाले दिन रो रही थी सबा फिरदौस
घटनास्थल पर पुलिस को खून से सना चाकू और घर में घुसने के लिए गैस कटर से काटा गया दरवाजा देख कर पुलिस को साजिशन हत्या का शक हुआ। हालांकि घर से नकदी, गहने और सीसीटीवी की हार्ड डिस्क गायब होने से पुलिस सबा की बातों में आ गई थी। हत्या वाले दिन सबा ने रोने का नाटक किया, बार-बार बस इतना ही कह रही थी कि मार दिया-मार दिया और बेहोश हो जा रही थी।
Wife killed her husband after learning from google and youtube in muzaffarpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LPG Delivery: इंडेन गैस का बड़ा ऐलान, अब सिर्फ 4 घंटे में होगी आपके घर पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी
Jul 29, 2026 | 12:15 PMमनी लॉन्ड्रिंग केस में राज कुंद्रा हाई कोर्ट पहुंचे, पीएमएलए अदालत के समन को दी चुनौती
Jul 29, 2026 | 12:10 PMछत्रपति संभाजीनगर जलापूर्ति: हर घर पहुंचेगा पानी, ₹6,000 में मिलेगा नल कनेक्शन, जानें पूरी योजना!
Jul 29, 2026 | 12:08 PMCJP सौरव दास और उमर खालिद का क्या है कनेक्शन? राजीव चंद्रशेखर ने खोला राज, पोस्ट शेयर कर बड़ी साजिश का अंदेशा
Jul 29, 2026 | 12:08 PMKKR ने फिर थामा रयान टेन डोशेट का हाथ, टीम इंडिया छोड़ने के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
Jul 29, 2026 | 12:03 PMAdani UK Port: ब्रिटेन के बंदरगाहों पर चलेगा अडानी का सिक्का, 21 पोर्ट्स पर है अब कंपनी की नजर
Jul 29, 2026 | 11:57 AMछतरपुर: सार्वजनिक तालाब पर मछली पालन पट्टे का ग्रामीणों ने किया विरोध, कलेक्टर से निरस्तीकरण की मांग
Jul 29, 2026 | 11:54 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM













