- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Early Morning Stir Bear Climbed A Tree Near Houses In Adyal Bhandara Rescued After Two And A Half Hours
सुबह-सुबह मचा हड़कंप: भंडारा के अड्याल में घरों के पास पेड़ पर चढ़ा भालू, ढाई घंटे बाद रेस्क्यू
Bhandara Bear Incident : पेड़ पर बैठा मिला भालू, ढाई घंटे चला ऑपरेशन; अड्याल में टला बड़ा हादसा

wildlife Rescue Bhandara: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में अड्याल क्षेत्र में शनिवार तड़के एक भालू के रिहायशी परिसर में घुस आने से लोगों में अफरातफरी मच गई। प्रशांत करंजेकर के घर के पीछे खेत में स्थित एक पेड़ पर भालू चढ़कर बैठ गया था। हालांकि वन विभाग की तत्परता और समय पर की गई कार्रवाई के कारण भालू को पकड़ लिया गया और संभावित बड़ा हादसा टल गया।
सुबह से शुरू हुआ रोमांच
शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे ग्रामवासियों को प्रशांत करंजेकर के घर के पीछे खेत में लगे एक पेड़ पर भालू दिखाई दिया। रिहायशी इलाके के इतने करीब जंगली जानवर के दिखने से पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही अड्याल के सरपंच शिवशंकर मुंगाटे और उपसरपंच शंकर मानापुरे तुरंत मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद भंडारा के उपवनसंरक्षक योगेंद्र सिंह और सहायक वनसंरक्षक सचिन निलक के मार्गदर्शन में अड्याल वन विभाग की टीम तथा भंडारा से आई त्वरित बचाव दल मौके पर पहुंचा।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में पानी की तलाश में निकले बाघ की कुएं में डूबने से मौत, तिरोड़ा के सर्रा माल्ही में घटना से हड़कंप
तेंदुए के हमले से 11 बकरियों की मौत, परसोडी में तेंग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग
लाखांदुर में धान खरीदी लक्ष्य बढ़ाने की मांग: 14 अप्रैल को धरना, 4 लाख क्विंटल धान अटका
अभयारण्य प्रभावितों का अनशन समाप्त, विधायक भोंडेकर ने की मध्यस्थता
ढाई घंटे चला रेस्क्यू अभियान
पेड़ पर बैठे भालू को सुरक्षित तरीके से नीचे उतारने के लिए वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक डॉट शॉट के माध्यम से बेहोश करने वाली दवा का इस्तेमाल किया। भालू के बेहोश होने के बाद पेड़ की डालियां काटकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया और तुरंत पिंजरे में रखा गया।
सुबह 6.30 बजे से 9 बजे तक करीब ढाई घंटे तक यह रेस्क्यू अभियान चला।
वन विभाग के अनुसार पकड़े गए भालू का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में छोड़ दिया जाएगा। वन विभाग की इस सफल कार्रवाई के बाद अड्याल क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।
Early morning stir bear climbed a tree near houses in adyal bhandara rescued after two and a half hours
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जाति है कि जाती नहीं…नीतीश को लव-कुश तो लालू को MY फार्मूले से मिली सत्ता, इस बार भी कास्ट ही बनेगी योग्यता!
Apr 13, 2026 | 11:11 AMग्लास स्किन पाने का सबसे सस्ता तरीका; बस रोज सुबह पिएं पुदीने का पानी, चेहरे से गायब हो जाएंगे दाग-धब्बे!
Apr 13, 2026 | 11:11 AM52 कर्मचारी, 7 दमकल वाहन और 48 घंटे…यवतमाल के डंपिंग यार्ड की आग बुझाने के लिए झोंकी पूरी ताकत
Apr 13, 2026 | 11:10 AMबिहार के नए मुख्यमंत्री का नाम तय! BJP-विनोद तावड़े जानते हैं कौन होगा CM, शिवराज सिंह चौहान बने पर्यवेक्षक
Apr 13, 2026 | 11:06 AMChitra Wagh-Priyanka Chaturvedi की मुलाकात, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर मिला समर्थन
Apr 13, 2026 | 11:03 AMSambhajinagar: सावरकर अस्पताल में हंगामा, दवाओं के स्टॉक पर उठाए सवाल; 5 के खिलाफ केस दर्ज
Apr 13, 2026 | 11:03 AM125 साल में पहली बार महिला को सेना की कमान, जानें कौन हैं Susan Coyle, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया ने बनाया आर्मी चीफ
Apr 13, 2026 | 10:55 AMवीडियो गैलरी

पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 नाबालिग बच्चे बरामद, मानव तस्करी के संदेह में RPF की कार्रवाई
Apr 12, 2026 | 10:43 PM
मदरसों को 6000 करोड़ और उत्तर बंगाल खाली हाथ…सिलीगुड़ी में पीएम मोदी ने ममता सरकार का खोला कच्चा चिट्ठा!
Apr 12, 2026 | 10:36 PM
चुनावी प्रचार के लिए संसद का विशेष सत्र? नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:29 PM
CM योगी ने बंगाल की धरती से TMC को ललकारा, कही यह बड़ी बात
Apr 12, 2026 | 10:29 PM
पुरी के समंदर किनारे आशा ताई को श्रद्धांजलि, सुदर्शन पट्टनायक ने रेत से बनाई 20 फीट लंबी वीणा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:22 PM
वोटर नहीं अधिकारों वाले नागरिक बनें, असदुद्दीन ओवैसी ने ममता और BJP को एक साथ घेरा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:12 PM














