संजू सैमसन की नजरें बड़े रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में ऐसा करते ही धोनी की लिस्ट में होंगे शामिल

Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में संजू सैमसन एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। जिसके लिए संजू को मात्र 1 रन बनाना होगा। ऐसा करते ही संजू सैमसन धोनी के साथ खास लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।
Sanju Samson 1 Run Away
संजू सैमसन (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sanju Samson 1 Run Away: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को खेला जाएगा। यह खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के दौरान भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। संजू सैमसन इस मुकाबले में मात्र 1 रन बनाते ही महेंद्र सिंह धोनी की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में संजू सैमसन से सभी को बहुत उम्मीदें होगी। अगर फाइनल मुकाबले में संजू सैमसन 1 रन बनाने में कामयाब रहते हैं तो वह धोनी के साथ खास लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। जिसने भारत के लिए खेलते हुए टी20 क्रिकेट में 1000 से ज्यादा रन बनाया हो। अभी तक भारत के लिए टी20 क्रिकेट में धोनी 1000 रन बनाने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

धोनी ने 2006 से 2019 तक भारत के लिए 98 T20I खेले और विकेटकीपर-बैटर के तौर पर 85 इनिंग्स में 1617 रन बनाए। इस दौरान धोनी ने 2007 का वर्ल्ड कप भी जितवाया था। वहीं दूसरी ओर संजू सैमसन हैं। जिन्होंने 2015 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ भारत के लिए अपना टी20आई डेब्यू किया था, उनके नाम T20I में बतौर विकेटकीपर-बैटर के रूप में 999 रन है। इस दौरान संजू ने अब तक 44 मैच खेले हैं। भारत के लिए टी20आई में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बतौर विकेटकीपर-बैटर की लिस्ट में, धोनी और सैमसन के बाद ऋषभ पंत (996) और ईशान किशन (545) हैं।

भारत के T20I में विकेटकीपर-बैटर के रूप में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी मैच इनिंग्स रन सर्वोत्तम स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक/अर्धशतक
एमएस धोनी 98 85 1617 56 37.60 126.13 0/2
संजू सैमसन 44 37 999 111 30.27 160.35 3/4
ऋषभ पंत 64 54 996 65* 23.71 129.01 0/2
ईशान किशन 21 21 545 89 27.25 137.62 0/5
केएल राहुल 8 8 305 57* 43.57 139.26 0/3

वहीं T20I में विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज़्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड इंग्लैंड के जोस बटलर के नाम है। बटलर ने इंग्लैंड के लिए 127 T20I मैचों में कुल 3592 रन बनाए हैं। साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान दूसरे क्रिकेटर हैं जिन्होंने विकेटकीपर-बैटर के तौर पर टी20आई क्रिकेट में 3,000 से ज़्यादा रन बनाए हैं।

T20I में विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी देश मैच इनिंग्स रन
जोस बटलर इंग्लैंड 127 120 3592
क्विंटन डी कॉक दक्षिण अफ्रीका 109 108 3082
मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान 91 80 3053
कुसल मेंडिस श्रीलंका 76 76 2067
मोहम्मद शाहजाद अफगानिस्तान 72 72 2030
रहमानुल्लाह गुरबाज़ अफगानिस्तान 73 73 2006
निकोलस पूरन वेस्ट इंडीज 80 72 1790
टिम सेइफर्ट न्यूजीलैंड 78 72 1697
एमएस धोनी भारत 98 85 1617
लॉर्कन टकर आयरलैंड 77 73 1491
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com