-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Union Communications Minister Jyotiraditya Scindia Statement On Indian Post Office Department
भारतीय पोस्ट सर्विस को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही बड़ी बात, डिजिटल होने से अछूता नहीं रहेगा ये विभाग
- Written By: अपूर्वा नायक
भारतीय डाक एवं दूरसंचार लेखा और वित्त सेवा के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि डाक विभाग आज दुनिया भर में सबसे बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया
नई दिल्ली : शनिवार को पोस्ट ऑफिस विभाग से जुड़े एक कार्यक्रम में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही पोस्ट विभाग को भी डिजिटल कर दिया जाएगा। साथ ही इस विभाग को डिजिटल करने के लिए पुनर्गठन की प्रोसेस जारी है। इतना ही नहीं सिंधिया ने ये भी कहा है कि ये सिर्फ डाक सेवा नहीं जन सेवा भी है।
भारतीय डाक एवं दूरसंचार लेखा और वित्त सेवा के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंत्री ने कहा कि यह बदलाव ई-कॉमर्स बढ़त के संदर्भ में विशेष रूप से प्रासंगिक है, जिससे विभाग इस उभरते हुए व्यवसाय के क्षेत्र में लीडर बनने की स्थिति में है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि हमारा विभाग डिजिटल होने जा रहा है। हमारा विभाग व्यवसाय प्रक्रिया पुनर्गठन से गुजर रहा है, जहां हम आने वाले दिनों में खुद को एक लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन में बदल देंगे, जहां हमें ई-कॉमर्स के मामले में बढ़ते नए व्यवसाय के साथ दुनिया में लीडिंग बनना होगा।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
LPG Delivery: इंडेन गैस का बड़ा ऐलान, अब सिर्फ 4 घंटे में होगी आपके घर पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी
मनी लॉन्ड्रिंग केस में राज कुंद्रा हाई कोर्ट पहुंचे, पीएमएलए अदालत के समन को दी चुनौती
छत्रपति संभाजीनगर जलापूर्ति: हर घर पहुंचेगा पानी, ₹6,000 में मिलेगा नल कनेक्शन, जानें पूरी योजना!
CJP सौरव दास और उमर खालिद का क्या है कनेक्शन? राजीव चंद्रशेखर ने खोला राज, पोस्ट शेयर कर बड़ी साजिश का अंदेशा
डाक सेवा एक जन सेवा
उन्होंने कहा कि डाक विभाग आज दुनिया भर में सबसे बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है, जिसके 1,64,000 पोस्ट ऑफिस हैं। सिंधिया ने कहा है कि हम आम आदमी की सेवा करते हैं, न केवल डाक भवन में बैठे अधिकारी, बल्कि मेरे ग्रामीण डाक सेवक, जो मैदान में घर-घर जाते हैं, वे नारे के प्रतीक हैं – डाक सेवा एक जन सेवा है।
भारत ने टेलीकॉम में उल्लेखनीय प्रगति
उन्होंने कहा कि डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन भारत के डिजिटल डिवीजन को कम करने के लिए और सभी नागरिकों के लिए सूचना तक पहुंच बढ़ाने के व्यापक लक्ष्यों के अनुरूप है। मंत्री ने कहा कि भारत ने टेलीकॉम में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसकी पहुंच 86 प्रतिशत से अधिक है।
महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकारा
उन्होंने कहा कि इनोवेशन, समावेशिता और सुरक्षा को भविष्य के विकास के लिए मार्गदर्शक सिद्धांतों के रूप में लिया जाना चाहिए। मंत्री ने पिछले 50 सालों में दूरसंचार क्षेत्र की ट्रांसफॉर्मेशनल जर्नी पर बात की और विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार किया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Union communications minister jyotiraditya scindia statement on indian post office department
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LPG Delivery: इंडेन गैस का बड़ा ऐलान, अब सिर्फ 4 घंटे में होगी आपके घर पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी
Jul 29, 2026 | 12:15 PMमनी लॉन्ड्रिंग केस में राज कुंद्रा हाई कोर्ट पहुंचे, पीएमएलए अदालत के समन को दी चुनौती
Jul 29, 2026 | 12:10 PMछत्रपति संभाजीनगर जलापूर्ति: हर घर पहुंचेगा पानी, ₹6,000 में मिलेगा नल कनेक्शन, जानें पूरी योजना!
Jul 29, 2026 | 12:08 PMCJP सौरव दास और उमर खालिद का क्या है कनेक्शन? राजीव चंद्रशेखर ने खोला राज, पोस्ट शेयर कर बड़ी साजिश का अंदेशा
Jul 29, 2026 | 12:08 PMKKR ने फिर थामा रयान टेन डोशेट का हाथ, टीम इंडिया छोड़ने के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
Jul 29, 2026 | 12:03 PMAdani UK Port: ब्रिटेन के बंदरगाहों पर चलेगा अडानी का सिक्का, 21 पोर्ट्स पर है अब कंपनी की नजर
Jul 29, 2026 | 11:57 AMछतरपुर: सार्वजनिक तालाब पर मछली पालन पट्टे का ग्रामीणों ने किया विरोध, कलेक्टर से निरस्तीकरण की मांग
Jul 29, 2026 | 11:54 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM










