- Hindi News »
- Bihar »
- Jehanabad Hostel Murder Case Canteen Guard Killed Student Police Clarifies
Jehanabad Hostel Murder Case: कैंटीन गार्ड ने ही मासूम से की थी दरिंदगी, फिर कर दिया हत्या; पुलिस का खुलासा
Jehanabad Hostel Murder Case: जहानाबाद हॉस्टल हत्याकांड का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा। कैंटीन गार्ड ने ही दरिंदगी के बाद बेरहमी से की थी छात्र की हत्या। पुलिस हिरासत में आरोपी ने कबूला अपना जुर्म।
- Written By: अमन मौर्या

जहानाबाद मर्डर मामला (सोर्स- सोशल मीडिया)
Jehanabad Hostel Murder Case: बिहार के जहानाबाद जिले से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। यहां के एक प्राइवेट हॉस्टल में रहने वाले मासूम छात्र की निर्मम हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार, विद्यालय कैंटीन के ही एक गार्ड ने छात्र की हत्या का जुर्म कबूल लिया है। आरोपी ने बताया कि उसने ही बच्चे का यौन उत्पीड़न करके बड़ी निर्ममता से उसका गला काट दिया।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा किया गया यह कृत्य संस्था को बदनाम करने के उद्देश्य से किया गया था। घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग- 22 को अवरूद्ध कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ने मौके से पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और यातायात बहाल किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए तुरंत पटना मेडिकल कॉलेज, अस्पताल (पीएमसीएच) भेज दिया गया।
बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज
मृतक छात्र के पिता के लिखित शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 65(2), 64(एफ), 70(2) और 103 के तहत बलात्कार, हत्या और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने बताया कि एफआईआर में हॉस्टल संचालक के साथ अन्य अज्ञात व्यक्तियों आरोपी बनाया गया है। हॉस्टल संचालक को पहले ही गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: चाइल्ड हेल्पलाइन की तत्परता से रुका 15 वर्षीय किशोरी का बाल विवाह, परिजनों को समझाइश के बाद टला विवाह
नागपुर: करोड़ों के ‘एमरेक्स ट्रेड मनी’ निवेश घोटाले में बड़ा फैसला, कोर्ट ने विनोद उप्रे समेत अन्य को किया बरी
नासिक में सिन्नर औद्योगिक वसाहत घोटाला: चेयरमैन नामकर्ण आवारे गिरफ्तार, मुख्य आरोपी कल्पना खरात फरार; जांच तेज
नागपुर: शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने पत्थर से सिर कुचलकर की युवक की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार
मामले की जांच के लिए SIT गठित
मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है। इसका नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीपीओ (सदर) करेंगे। प्रारंभिक जांच में हॉस्टल में कार्यरत 46 वर्षीय कैंटीन गार्ड मुकेश कुमार पर संदेह हुआ, लेकिन उसने अपनी संलिप्तता से साफ इनकार कर दिया। हालांकि फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल की दोबारा फोरेंसिक जांच करने और नए तकनीकी साक्ष्य सामने आने के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त आरोपी शराब के नशे में धुत था और रात में टेलीविजन बंद करके जब बच्चे शौचालय जा रहे थे तब आरोपी उन्हें देख रहा था।
हॉस्टल प्रबंधन से नाराज था आरोपी
आरोपी से गहन पूछताछ में पुलिस को पता चला कि उसकी कोई संतान नहीं थी। आरोपी पिछले काफी दिनों से अकेला रहता था, उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। जांच में आरोपी के पहले के भी अनियमित व्यवहार के बारे में पता चला है। प्राप्त सूचना के अनुसार, हॉस्टल के बच्चे उसे नपुंसक कहकर उसका मजाक उड़ाते थे। जिससे वह अपमानित और नाराज रहता था। एसपी लोहान ने बताया कि आरोपी छात्रावास प्रबंधन से भी नाराज था। और कई बार संस्थापक को धमकी भी दी थी कि वह कुछ ऐसा करेगा जिससे छात्रावास बंद हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- इस्तीफे से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक; उल्लंघन पर सख्त एक्शन
फोरेंसिक जांच टीम ने साक्ष्यों को जुटाया
फोरेंसिक टीम की प्रारंभिक जांच मे घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों में आरोपी के तकिए के कवर पर खून के धब्बे और छात्रावास की रसोई के एक पाइप में खून के निशान शामिल हैं। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण में आरोपी की संदिग्ध गतिविधि और असामान्य व्यवहार का भी संकेत मिला है। जिसमें उसे बार-बार अलग-अलग मंजिलों के बीच घूमते देखा गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीन सदस्यीय चिकित्सा समिति द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में बच्चे का यौन उत्पीड़न और हत्या की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस जल्द आरोपपत्र दाखिल करेगी और मामले की जल्द ही सुनवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Jehanabad hostel murder case canteen guard killed student police clarifies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
7500mAh बैटरी वाला Redmi Turbo 5 करेगा धमाका, मिलेगी iPhone जैसी डिजाइन और 100W चार्जिंग
May 16, 2026 | 03:17 AMAaj Ka Rashifal: मिथुन को मिलेगा रुका हुआ धन और कुंभ के पूरे होंगे सपने, जानें अपनी राशि का हाल
May 16, 2026 | 12:20 AM1 अक्टूबर से Delhi-NCR में बदल जाएंगे नियम, अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल; जान लें ये 3 बड़े फैसले
May 15, 2026 | 11:00 PMमुंबई के मानखुर्द में बनेगी नई जेल, कारागृह प्रशासन को मिली 11 एकड़ जमीन; 1 दिन में हटाई गईं 1200 झोपड़ियां
May 15, 2026 | 10:59 PMShani Jayanti Deepak: शनि जयंती की शाम बस इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, खिंची चली आएगी लक्ष्मी!
May 15, 2026 | 10:59 PMशिरपुर में दिल दहला देने वाला डबल मर्डर: बेटे ने ही माता-पिता को उतारा मौत के घाट
May 15, 2026 | 10:52 PMगुना पुलिस की नशे के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार; बड़ी खेप बरामद
May 15, 2026 | 10:46 PMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM














