- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Government Banned Private Practice Of Government Doctors
इस्तीफे से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक; उल्लंघन पर सख्त एक्शन
Bihar Government: स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस फैसले को लागू करने के लिए जल्द ही गाइडलाइन जारी की जाएगी। इसमें यह भी बताया जाएगा कि नियमों का पालन कैसे होगा और उल्लंघन करने पर क्या कार्रवाई होगी?
- Written By: मनोज आर्या

बिहार के सीएम नीतीश कुमार, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar Government Latest News: बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए नीतीश कुमार की सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि अब सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से संकल्प भी जारी कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि इससे सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर और नियमित इलाज मिल सकेगा।
सरकार के 7 निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत यह निर्णय लिया गया है। ये फैसला सभी सरकारी डॉक्टरों पर यह लागू होगा। इसमें बिहार स्वास्थ्य सेवा संवर्ग, बिहार चिकित्सा शिक्षा सेवा संवर्ग और इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान से जुड़े डॉक्टर और शिक्षक शामिल हैं। अब ये सभी डॉक्टर निजी क्लीनिक या प्राइवेट अस्पताल में प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे।
सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
सरकार का मानना है कि कई डॉक्टर सरकारी अस्पताल में कम समय देते थे और प्राइवेट प्रैक्टिस पर ज्यादा ध्यान देते थे। इससे सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। कई बार अस्पतालों में डॉक्टर समय पर नहीं मिलते थे या इलाज ठीक से नहीं हो पाता था। इस समस्या को खत्म करने के लिए बिहार सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में ये कैसी शराबबंदी? सचिवालय में ही मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने ‘सम्राट’ सरकार को घेरा
कैमूर में रूह कंपाने वाली वारदात, नदी में बहते सूटकेस में मिलीं दो सड़ी-गली लाशें, इलाके में मचा हड़कंप
पहले पटनायक फिर नीतीश और अब ममता… 2020 के पावर लंच के बाद हुए बड़े उलटफेर? फिर चर्चा में सालों पुरानी तस्वीर
बिहार में शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का भड़का गुस्सा, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कई घायल
डॉक्टरों को भत्ते से मिलेगी राहत
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि डॉक्टरों को इस फैसले के बदले में नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। उन्हें गैर-प्रैक्टिस भत्ता (NPA) और अन्य प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इससे उनकी इनकम में होने वाली कमी की भरपाई करने की कोशिश की जाएगी। हालांकि, इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश अभी जारी किए जाने बाकी हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार में NDA की नई सरकार का फॉर्मूला लीक! BJP का मुख्यमंत्री, JDU से दो डिप्टी; नीतीश के सांसद का खुलासा
गाइडलाइन जारी करेगी सरकार
स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि इस फैसले को लागू करने के लिए जल्द ही विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी। इसमें यह भी बताया जाएगा कि नियमों का पालन कैसे होगा और उल्लंघन करने पर क्या कार्रवाई की जाएगी। सरकार का दावा है कि इस फैसले से सरकारी अस्पतालों की स्थिति सुधरेगी और आम लोगों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।
Bihar government banned private practice of government doctors
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मतिन पटेल संपत्ति तोड़फोड़ मामला: हाई कोर्ट ने मनपा की जल्दबाजी पर उठाए सवाल, पूछा- तड़के क्यों चला बुलडोजर?
May 16, 2026 | 05:27 PMदेवास फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में अधिकारियों पर गिरी गाज, एसडीएम और नायब तहसीलदार सस्पेंड
May 16, 2026 | 05:21 PMआशा भोसले की वजह से करीब आए थे मधुबाला और किशोर कुमार, Shreya Ghoshal ने किया बड़ा खुलासा
May 16, 2026 | 05:16 PMजालना में मनपा की बड़ी कार्रवाई: नूतन वसाहत से हटाई गईं 30 मटन-चिकन की दुकानें, नागरिकों को मिली राहत
May 16, 2026 | 05:15 PMParcel Scam Alert: अधूरे पते वाले मैसेज से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ऐसे पहचानें और बचें
May 16, 2026 | 05:11 PM‘बयान को गलत तरीके से पेश किया, युवाओं पर है गर्व’, ‘कॉकरोच’ टिप्पणी पर CJI सूर्यकांत की बड़ी सफाई
May 16, 2026 | 05:10 PMछत्रपति संभाजीनगर में डेंगू के 242 मामले: ‘विश्व डेंगू दिवस’ पर स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया महाअभियान
May 16, 2026 | 05:03 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM














