सबसे सुरक्षित वार्ड का यह हाल! भोपाल AIIMS के NICU में चूहे के आतंक से हड़कंप, क्या ऐसे बचेगा मासूमों का जीवन?

Bhopal AIIMS: वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक छोटा चूहा दरवाजे के पीछे छिपा हुआ है। जैसे ही दरवाजा खोला गया, चूहा भागते हुए सीधे NICU में बच्चों को रखने वाली मशीन के अंदर घुस गया।
bhopal aiims rat video
वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bhopal AIIMS Rat Viral Video: मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की हालत एक बार फिर सवाल उठने लगा है। दरअसल, भोपाल एम्स (AIIMS) के चिल्ड्रन वार्ड में एक चूहे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज से वायरल हो रहा है। जिस अस्पताल को सबसे सुरक्षित और आधुनिक माना जाता है, वहां NICU जैसे अति संवेदनशील वार्ड में चूहे का दिखना बेहद गंभीर लापरवाही मानी जा रही है। यह मामला इसलिए भी संवेदनशील है, क्योंकि यहां भर्ती मासूम नवजात खुद अपनी सुरक्षा नहीं कर सकते।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक छोटा चूहा दरवाजे के पीछे छिपा हुआ है। जैसे ही दरवाजा खोला गया, चूहा भागते हुए सीधे NICU में बच्चों को रखने वाली मशीन के अंदर घुस गया। यह वीडियो भोपाल AIIMS का बताया जा रहा है, जिसने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मासूमों के सुरक्षा से बड़ी लापरवाही

NICU ऐसा वार्ड होता है, जहां नवजातों को विशेष देखरेख में रखा जाता है। यहां साफ-सफाई और संक्रमण से सुरक्षा सबसे अहम होती है। ऐसे में इस वार्ड में चूहे का खुलेआम घूमना न सिर्फ लापरवाही है, बल्कि बच्चों की जान के लिए बड़ा खतरा भी है। इस एक घटना ने पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जब इस मामले को लेकर मीडिया ने भोपाल AIIMS प्रबंधन से सवाल पूछा तो प्रबंधन की ओर से एक फोटो साझा किया गया। इसमें कहा गया कि संबंधित चूहे को मार दिया गया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतना सुरक्षित माने जाने वाले NICU वार्ड में चूहा अंदर पहुंचा कैसे? AIIMS प्रबंधन का कहना है कि चूहे से किसी को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस बात की कोई ठोस गारंटी नहीं दी जा सकती।

कई ऐसे मामले आ चुके हैं सामने

यह पहली बार नहीं है जब मध्य प्रदेश के अस्पतालों में चूहों का आतंक सामने आया हो। इससे पहले 16 दिसंबर 2025 को जबलपुर के विक्टोरिया अस्पताल के ICU में चूहे नजर आए थे। वहीं, 17 सितंबर 2025 को शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के SNCU वार्ड में ऐसा ही मामला देखने को मिला था। 16 सितंबर 2025 को जबलपुर मेडिकल अस्पताल में चूहों ने दो मरीजों को काट लिया था।

इसके अलावा 8 सितंबर 2025 को छतरपुर जिला अस्पताल की दवाइयों की अलमारी में चूहे दिखे थे। जबकि, 2 सितंबर 2025 को इंदौर के एमवाय अस्पताल के NICU में चूहों ने दो नवजातों को काट लिया था, जिनकी बाद में मौत हो गई थी.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com