- Hindi News »
- Maharashtra »
- Hingoli »
- Hingoli Mother Hired Contract Killer To Murder Son Over Illicit Affair
हिंगोली में खौफनाक वारदात: प्रेमी के साथ मिलकर मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, 25 हजार में दी सुपारी
- Written By: आकाश मसने
Hingoli Crime News: हिंगोली के सेनगांव में एक मां ने अपने अवैध संबंधों में बाधा बन रहे बेटे की बेरहमी से हत्या करवा दी। पुलिस ने महज 48 घंटों में इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश किया।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Hingoli Mother Killed Son: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवता और मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को झकझोर कर रख दिया है। सेनगांव तहसील के जामदया इलाके में 8 अप्रैल को सड़क किनारे मिले एक युवक के शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने जो खुलासा किया, वह चौंकाने वाला है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक युवक की सगी मां ही उसकी हत्या की मुख्य मास्टरमाइंड थी।
सेनगांव तहसील के जामदया इलाके में मिले शव की गुत्थी पुलिस ने महज 48 घंटों में सुलझा ली। इस मामले में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 8 अप्रैल को जामदया से खिल्लार रोड पर एक युवक का खून से लथपथ शव मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर जांच शुरू की। मृतक की पहचान के लिए उसका फोटो सोशल मीडिया पर जारी किया गया। बाद में उसकी पहचान सचिन रामकिशन राजगुरू के रूप में हुई। इसके बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। जांच के लिए हिंगोली पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक, उपविभागीय पुलिस अधिकारी और स्थानीय अपराध शाखा के अधिकारियों ने जांच की कमान संभाली।
सम्बंधित ख़बरें
इस बारे में मुख्यमंत्री से बात करूंगा; पुणे जहरीली शराब मामले पर बोले आठवले, क्या परिवार काे मुआवजा मिलेगा?
पशुखाद्य की महंगाई से बढ़ी तुमसर के पशुपालकों की चिंता, दुग्ध व्यवसाय पर संकट
मुंबई के कफ परेड स्थित कवल मेंशन की पहली मंजिल पर उठी आग की लपटें, सुरक्षित निकाले गए लोग
ऑपरेशन फ्लश आउट: भंडारा में चार स्थानों पर छापेमारी, 1,900 किलो महुआ बरामद
जांच के दौरान पुलिस जब लोणार तालुका के वढव गांव पहुंची तो 65 वर्षीय रामदास तनपुरे पर शक हुआ। गहन पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पूछताछ में सामने आया कि तनपुरे के मृतक सचिन की मां लीलाबाई के साथ अवैध संबंध थे। इन संबंधों में सचिन बाधा बन रहा था, इसलिए लीलाबाई ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। उसके कहने पर तनपुरे ने नरेश साबण्या पवार को 25 हजार रुपये की सुपारी दी।
रिश्तेदारों के घर चलना है कहकर ले गए
आरोपियों ने सचिन को रिश्तेदारों के यहां जाना है कहकर अपने साथ ले लिया। साखरा इलाके में उसे शराब पिलाई गई और फिर जामदया क्षेत्र में ले जाकर उसके सिर पर पत्थर मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें:- हिंगोली जिले में अवैध खनन पर राज्यपाल की बड़ी कार्रवाई, वसमत की तहसीलदार शारदा दलवी को किया निलंबित
इस मामले में हिंगोली पुलिस ने लीलाबाई, रामदास तनपुरे और नरेश पवार-इन तीनों को गिरफ्तार किया है और उनसे आगे पूछताछ जारी है। मामले की जांच उपविभागीय पुलिस अधिकारी कर रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस अमानवीय घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
Hingoli mother hired contract killer to murder son over illicit affair
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कल से शुरू हो रहा ‘खेत बचाओ अभियान’, रामसिया से शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्रव्यापी आगाज; जानें क्या है खास
May 31, 2026 | 06:14 PMइस बारे में मुख्यमंत्री से बात करूंगा; पुणे जहरीली शराब मामले पर बोले आठवले, क्या परिवार काे मुआवजा मिलेगा?
May 31, 2026 | 06:12 PMIPL 2026 Final से पहले RCB को डरा रहे हैं शुभमन गिल के आंकड़े, अहमदाबाद का मैदान रहा है लकी
May 31, 2026 | 06:06 PMRPSC APO Recruitment 2026: 371 पदों पर निकली भर्ती, 8 जून से शुरू होंगे आवेदन
May 31, 2026 | 06:06 PMLIVERCB vs GT IPL Final LIVE: फाइनल में RCB और GT के बीच महासंग्राम आज, अहमदाबाद में थोड़ी देर में होगा टॉस
May 31, 2026 | 05:56 PM’12 लाख का लोन दिलवाया’, काल भैरव धाम के पीठाधीश्वर बाबा सुनील सराठे की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप; केस भी दर्ज
May 31, 2026 | 05:53 PMIPL 2026 Final: ‘मेरे लिए यह एक नॉर्मल गेम है…’, GT के खिलाफ फाइनल से पहले RCB कप्तान रजत पाटीदार का बयान
May 31, 2026 | 05:52 PMवीडियो गैलरी

अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM













