- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Shivani Murder Case Accused Arrested Railway Station News
अकोला: शिवनी में युवक की चाकू मारकर हत्या; ट्रेन से भाग रहे दो आरोपियों को पुलिस ने प्लेटफॉर्म से दबोचा
Akola Criminal Arrest News: अकोला के शिवनी में पुराने विवाद के चलते अभिषेक गवई की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर रेलवे स्टेशन से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Akola Crime News: अकोला शहर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र के शिवनी परिसर में शुक्रवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय अभिषेक गवई के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिषेक गवई रात में भोजन कर घर लौट रहा था। इसी दौरान बाबासाहब आंबेडकर चौक के पास पंचशील किराना दुकान के समीप 3 से 4 अज्ञात हमलावरों ने उस पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके पेट और पीठ पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में घर पहुंचने का प्रयास करते समय उसकी मौत हो गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या पुराने विवाद के चलते की गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी भी दी।
सम्बंधित ख़बरें
सांगली हत्याकांड के मुख्य गवाह की हत्या, कर्नाटक में मिली लाश; शिंदे गुट के पदाधिकारी समेत 3 गिरफ्तार
Akola 10th Result: जिले में पातुर तहसील ने मारी बाजी, लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर।
अकोला में आर्ट ऑफ लिविंग का ‘अनसंग एवरीडे हीरोज’ पुरस्कार समारोह संपन्न
पुरुषोत्तम मास 2026: जानें कब तक रहेगा मलमास और इसका धार्मिक महत्व
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा और एमआईडीसी पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन किया गया। पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके के नेतृत्व में टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की।
गुप्त सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी रेलवे के माध्यम से फरार होने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे और चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर दोनों आरोपियों को ट्रेन में चढ़ने से पहले ही पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अयोग सावद (20) और गणेश सोनी (20), दोनों निवासी शिवनी, के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने पुराने विवाद के चलते हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है और मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Akola shivani murder case accused arrested railway station news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर जिले में 10वीं बोर्ड परीक्षा का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने रचा रिकॉर्ड; शिक्षा गुणवत्ता की बढ़ी साख
May 10, 2026 | 09:59 AMनागपुर में भाजपा का ‘प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ शुरू, कई दिग्गज मौजूद; बावनकुले ने किया उद्घाटन
May 10, 2026 | 09:42 AMजल्द खत्म होगी US Iran जंग! ट्रंप के एक इशारे से जंग रुकने की चर्चा तेज, मिडिल ईस्ट में बड़ी राहत
May 10, 2026 | 09:38 AMजेल जाएंगे युजवेंद्र चहल! फ्लाइट में सिगरेट पीने पर मचा बवाल, BCCI ने उठा लिया ये बड़ा कदम
May 10, 2026 | 09:36 AMनागपुर की ‘ग्रीन नेट’ योजना विवादों में, गर्मी से राहत या नई मुसीबत? मिस्ट स्प्रिंकलर सिस्टम पर उठे सवाल
May 10, 2026 | 09:32 AMप्रसूताओं की मौत के बाद हरकत में आया राजस्थान प्रशासन, प्रतिबंधित की गईं 24 दवाएं, इन कर्मचारियों पर गिरी गाज
May 10, 2026 | 09:13 AMBJP के केंद्रीय मंत्री के बेटे पर POCSO केस! शराब पिलाकर नाबालिग का यौन उत्पीड़न, कांग्रेस ने भाजपा को घेरा
May 10, 2026 | 09:09 AMवीडियो गैलरी

ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM














