-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Chaos During Bihar Band Pregnant Woman Vehicle And Student Was Public Beaten Up
प्रेग्नेंट महिला को रोका, स्कूल जा रही टीचर से की धक्का-मुक्की… बिहार बंद में बवाल, 3 VIDEO
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
PM Narendra Modi की मां के खिलाफ की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में एनडीए द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का असर पूरे राज्य में देखने को मिल रहा है। इस प्रदर्शन ने आम जनता को भी लपेटे में ले लिया।

बिहार बंद के दौरान हुई झड़प, फोटो- सोशल मीडिया
Bihar Band: प्रधानमंत्री की मां के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में शुरू किया गया बिहार बंद आंदोलन अब सड़कों पर टकराव का रूप ले चुका है। इस आंदोलन में आम जनता को भी दो-चार होना पड़ा। जहां एक तरफ एम्बुलेंस को रास्ता देने से रोक दिया गया तो वहीं महिलाओं से धक्का मुक्की भी की गई।
गुरुवार को जहानाबाद के अरवल मोड़ पर एनडीए कार्यकर्ता सुबह से ही विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शन के दौरान जरूरी कामों से घर से बाहर निकले लोगों को फजीहत का सामना करना पड़ गया। कोई किसी जरुरी काम से घर से बाहर निकला था तो किसी को दफ्तर जाना था। किसी की परीक्षा थी तो कोई गंभीर रूप से बीमार था। लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोगों ने भेदभाव न करते हुए सभी के साथ एक जैसी बदसलूकी की।
महिला कार्यकर्ताओं ने महिला से की धक्का-मुक्की
प्रदर्शन के बीच भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं और एक स्थानीय महिला के बीच तीखी बहस के बाद धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि महिला जानबूझकर प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रही थी और शांतिपूर्ण प्रदर्शन को भड़काने की कोशिश कर रही थी। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उनके लिए पिता तुल्य हैं और उनके खिलाफ इस तरह की भाषा पूरे देश का अपमान है। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ मोदी जी का नहीं, भारत माता की अस्मिता का अपमान है।”
सम्बंधित ख़बरें
कौन हैं श्रीलेखा मित्रा? PM मोदी के कथित आपत्तिजनक कार्टून पर विवाद के बाद FIR, एक्ट्रेस ने दी अपनी सफाई
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में मुंबई पुलिस पर बर्बरता का आरोप, कॉमेडियन की पत्नी को मारी लात, टूटी पसलियां!
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
🚨 In Jehanabad, Bihar — a woman teacher opposed the bandh as she was rushing to school. 👉 BJP women workers responded with pushing & shoving instead of dialogue.#Bihar #Jehanabad #BJP #Bandh#BiharBandh pic.twitter.com/qqzBReq6P2 — Vivek Yadav (@Vivek_28_Yadav) September 4, 2025
वहीं आरोपी महिला ने सभी आरोपों से इनकार किया। खुद को शिक्षिका बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग नहीं किया। उनका आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता, खासतौर पर महिला कार्यकर्ता, माहौल को जानबूझकर बिगाड़ने की कोशिश कर रही हैं। शिक्षक ने शांतिपूर्वक समझाने की कोशिश की कि संगठन की ओर से शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी जरूरी सेवाओं को बंद से छूट दी गई है, लेकिन कार्यकर्ताओं ने उनकी बात नहीं मानी और कथित रूप से हाथापाई की।
बीजेपी के कार्यकर्ता बिहार बंद के नाम पर रोड पर गुंडागर्दी कर रहे हैं एक बच्ची का आज एग्जाम है और जाम में फंसी हुई है और जाने तक नहीं दे रहे हैं!#माँ_का_अपमान_नहीं_सहेंगे pic.twitter.com/8vpXsjv2W1 — Vivek Yadav (@Vivek_28_Yadav) September 4, 2025
छात्रा और गर्भवती महिला को भी नहीं छोड़ा गया
एक अन्य वीडियो में परीक्षा देने जा रही एक छात्रा को भी रास्ते में रोक दिया गया। इसी दौरान एक एम्बुलेंस को रोके जाने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक गर्भवती महिला सवार थी। इसके अलावा एक परिवार के साथ भी मारपीट की गई। यह घटनाएं बंद के शांतिपूर्ण स्वरूप पर सवाल खड़े करती हैं।
ये बिहार भाजपा का नेता गाड़ी में बैठी औरत को डिलीवरी के लिए नहीं जाने दे रहा है , कही उस महिला को है पेट में बच्चे को कुछ हो गया तो ये मोदी जी के मां का सम्मान हो जाएगा। 😡 pic.twitter.com/8i38EBeIEX — Vivek Yadav (@Vivek_28_Yadav) September 4, 2025
मुजफ्फरपुर में RAF और भाजपा समर्थकों में झड़प
बिहार बंद के दौरान मुजफ्फरपुर में स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई। यहां भाजपा समर्थकों और RAF जवानों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे-27 को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। कई घंटे तक यातायात ठप रहा RAF जवानों और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिसके बाद पुलिस बल ने स्थिति को काबू में किया।
राजनीतिक बयानबाजी तेज
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। राजद और कांग्रेस नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बंद को शांतिपूर्ण बताया जा रहा है, तो फिर महिलाओं, छात्राओं और जरूरी सेवाओं को क्यों रोका जा रहा है।
यह भी पढ़ें: NIRF Rankings 2025 में IIT मद्रास ने किया टॉप, दूसरे पायदान पर IISc बेंगलुरु, देखिए टॉप टेन लिस्ट
एनडीए की ओर से कहा गया है कि बिहार बंद का मकसद विरोध दर्ज कराना था, और कुछ स्थानीय घटनाएं बंद की छवि को खराब करने की साजिश हो सकती हैं। प्रधानमंत्री की मां के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में शुरू हुआ यह आंदोलन अब सड़कों पर टकराव का रूप ले चुका है। जहानाबाद से लेकर मुजफ्फरपुर तक कई स्थानों पर हिंसा, हाथापाई और सेवाओं में बाधा की खबरें सामने आई हैं। प्रशासन को अब अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ रही है, ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे।
Chaos during bihar band pregnant woman vehicle and student was public beaten up
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
40 साल से नागपुर में मतदान, फिर भी मध्य प्रदेश में बीएलओ नियुक्त; SIR प्रक्रिया पर उठे बड़े सवाल
Jul 27, 2026 | 01:33 PMBhandara News: दिघोरी (मोठी) में पोस्ट ऑफिस स्थानांतरण का विरोध, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी
Jul 27, 2026 | 01:31 PMकौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर? रणवीर सिंह की इस सुपरहिट फिल्म में कर चुकी हैं काम
Jul 27, 2026 | 01:26 PMबिहार बंद में AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, वायरल VIDEO के बाद बड़ा एक्शन, जांच तेज
Jul 27, 2026 | 01:21 PMBhandara News: भंडारा में पशु चिकित्सा व्यवस्था बेहाल, 194 स्वीकृत पदों में केवल 68 पर नियुक्ति
Jul 27, 2026 | 01:19 PMगुजरात में भारी बारिश का कहर, अहमदाबाद के वनितलाव गांव का टूटा संपर्क, NDRF ने शुरू किया राहत व बचाव कार्य
Jul 27, 2026 | 01:19 PMनागपुर में बढ़ा गैंगवार का खतरा: इंदौर की लाला कंपनी फैला रही नेटवर्क, सोशल मीडिया पर युवा को भटकाने की साजिश
Jul 27, 2026 | 01:16 PMवीडियो गैलरी

चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM












