- Hindi News »
- Crime »
- 7 People Died Due To Drowning In Munger And Nawada
मुंगेर और नवादा में डूबने से 7 लोगों की मौत, करमा पर्व की खुशी मातम में तब्दील
- Written By: Saurabh Pal
Death by drowning: बिहार में करमा पर्व के असवर पर बड़ा हादसा हो गया। मुंगेर और नवादा में डूबने से 7 लोगों की मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

डूबने से मौत (फोटो- सोशल मीडिया)
Munger News: बिहार में बुधवार को करमा एकादशी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान मुंगेर और नवादा जिले में पर्व की खुशी मातम में बदल गई जब स्नान करने गए सात लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई। एक साथ 7 लाशों से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, मुंगेर जिले में करमा पर्व को लेकर स्नान करने गए एक ही परिवार के तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत झौआ बहियार गांव स्थित पासवान टोला निवासी मणिकांत पासवान के परिवार के चार सदस्य भाई-बहन के त्योहार करमा को लेकर गंगा स्नान करने गए थे।
गहराई का नहीं लगा पाए अंदाजा
स्नान के दौरान गहराई का अंदाजा नहीं मिलने के कारण पहले एक बच्ची गहरे पानी में डूबने लगी। बच्ची को डूबते देख अन्य दो लोग भी गहरे पानी में उतर गए। इस घटना में तीनों लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान मणिकांत पासवान की पत्नी लक्ष्मी देवी, उनके पुत्र निशीकांत कुमार और उनकी भतीजी प्रिया के रूप में हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
फोर्स बुलाकर खाली कराएं, हम नहीं हटेंगे! सरकारी बंगले पर राबड़ी देवी का सम्राट चौधरी सरकार को खुला चैलेंज
CUET परीक्षा में तकनीकी खराबी के बाद NTA ने मांगी माफी, जारी किया नया शेड्यूल, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
सड़क पर नमाज गलत, तो बाकी त्योहार क्यों नहीं? ओवैसी का सरकार से सवाल, बोले- मुसलमानों को दबाया जा रहा
सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया अस्पताल
सभी शवों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इधर, नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड अंतर्गत दत्तरौल गांव में करमा पूजा के लिए गांव स्थित कला तालाब में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। सभी एक ही परिवार के बताए जाते हैं।
ये भी पढें- Bhandara News: अवैध रेत ढोने वाले 4 ट्रैक्टरों पर छापा, कारवाई में 20 लाख से अधिक का माल जब्त
एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
ग्रामीणों के अनुसार, कृष्णा पासवान के परिवार के सदस्य तालाब में स्नान करने गए थे। इस दौरान चार लोग गहरे पानी में उतर गए। पानी में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कृष्णा पासवान की बेटी पूजा कुमारी और अंबिका कुमारी तथा कृष्णा पासवान के चाचा की बहू ज्योति देवी और उसकी पुत्री खुशी कुमारी शामिल हैं। घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया है।-एजेंसी इनपुट के साथ
7 people died due to drowning in munger and nawada
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMChhatrapati Sambhajinagar के ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
May 30, 2026 | 10:48 PMमैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PMटी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
May 30, 2026 | 10:36 PMहोर्मुज में मची खलबली! तेल टैंकरों के रास्ते पर दिखी संदिग्ध बारूदी सुरंग, ओमान ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’
May 30, 2026 | 10:35 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













