Bihar Politics: चुनाव आते-आते टूट जाएगा NDA गठबंधन, 'चाचा' की भविष्यवाणी ने बढ़ाई सियासी टेंशन!

Bihar Politics: रालोजपा के अध्यक्ष और चिराग के चाचा पशुपति पारस ने दावा किया है कि बिहार चुनाव आते-आते एनडीए टूट जाएगा। इतना ही नहीं रालोजपा चीफ ने महागठबंधन में सीट बंटवारे की तारीख भी बताई है।
bihar-politics-pashupati-paras-predicts-nda-alliance-break-before-elections
कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bihar Assembly Election: बिहार के चुनावी रण के औपचारिक ऐलान से पहले सियासी दलों के नुमाइंदों की बयानबाजी ने माहौल गरमा दिया है। अब एक नेता ने ऐसा दावा किया है जिसे सुनकर एनडीए के समर्थकों की नींद उड़नी तय मानी जा रही है।

दरअसल, चिराग पासवान के चाचा और राष्ट्रीय लोकजन शक्ति पार्टी के मुखिया पशुपति पारस से जब पूछा गया कि सीट बंटवारे को लेकर एनडीए में चिराग पासवान और जीतनराम मांझी के बीच खटपट की चर्चा चल रही है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने बड़ी दावा या यूं कहें कि भविष्यवाणी कर डाली।

'चाचा' ने की बड़ी भविष्यवाणी

एनडीए से अलग होने के बाद, हाल ही में महागठबंधन में शामिल हुए राष्ट्रीय लोकजन शक्ति पार्टी (रालोजपा) के अध्यक्ष पशुपति पारस ने दावा किया है कि बिहार चुनाव आते-आते एनडीए टूट जाएगा। इतना ही नहीं रालोजपा चीफ ने महागठबंधन में सीट बंटवारे की तारीख भी बताई है।

RLJP अब महागठबंधन के साथ

पारस ने कहा कि पहले हमारी पार्टी औपचारिक रूप से महागठबंधन का हिस्सा नहीं थी, लेकिन अब हम महागठबंधन में शामिल हो गए हैं। हम मतदाता अधिकार यात्रा में शामिल नहीं थे। लेकिन अब रालोजपा भी महागठबंधन के आगामी कार्यक्रमों में शामिल होगी और चुनावी भागीदारियों को जिम्मेदारी से निभाएगी।

बता दी सीट बंटवारे की तारीख

सीट बंटवारे के सवाल पर पशुपति पारस ने कहा कि देश में दो ही गठबंधन हैं। एक एनडीए, दूसरा भारत गठबंधन। अभी तक किसी भी गठबंधन ने सीट बंटवारे की घोषणा नहीं की है। वैसे भी जब चुनाव की अधिसूचना जारी होती है, तो उससे कुछ दिन पहले ही सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाता है। लेकिन मुझे लगता है कि महागठबंधन में सीट बंटवारा 15 से 20 सितंबर के बीच हो जाएगा।

बता दें कि शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर हुई महागठबंधन की बैठक में पशुपति पारस की रालोजपा और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को शामिल करने पर सहमति बनी। अब रालोजपा और झामुमो महागठबंधन के साथ मिलकर बिहार चुनाव लड़ेंगे। इस बैठक में बिहार की सभी 243 सीटों पर चर्चा भी हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com