- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Mp Mukesh Rajput Sister Was Beaten By Her In Laws For Dowry
भाजपा सासंद की बहन को ससुर ने सड़क पर पीटा, दहेज में मांगा विधायकी का टिकट तो भाई ने DGP का किया फोन
Crime News: उत्तर प्रदेश में भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की बहन को ससुरालियों ने दहेज के लिए पीटाई की। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। आरोप है कि दहेज में विधायकी के टिकट की डिमांड है।
- Written By: Saurabh Pal

रीना और उसका ससुर, मुकेश राजपूत
UP News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक दहेज का अजीबो-गरीब और विभत्स मामला आया है। सांसद की बहन से दहेज रूपी विधानसभा का टिकट की डिमांड की गई। ऐसा नहीं करने पर संसद की बहन को ससुरालियों ने सड़क पर डंडे से पीटाई की। मामला फर्रुखाबाद जिले के कासगंज का है, जहां भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की बहन को उसके ससुर और दो देवरों ने पिटाई की।
सांसद की बहन की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। मामले जब आरोपियों को गिरफ्तार करने पीड़िता के घर पहुंची तो आरोपी ससुर ने कमरे में खुद को बंद कर लिया। वहीं दोनों देवर फरार हो गए। पुलिस 16 घंटे तक पीड़िता के घर रही। इसके बाद आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर सहावर थाने लाई।
वहीं सासंद की बहन ने बताया कि ससुर लगातार भाई से विधायकी का टिकट दिलवाने का दबाव डाल रहा था, लेकिन मैंने अपने भाई से मदद नहीं मांगी। हालात इतने बिगड़ गए ससुराल में उसका जीना मुहाल हो गया। ससुर और देवर ने नहाते पीड़िता का वीडियो बनाने की कोशिश की। विरोध करने के बाद उसके साथ मारपीट की।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब ब्लास्ट मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा आरोप; कहा- ये धमाके BJP के इलेक्शन की तैयारी
500 FIR, 400 कार्यकर्ताओं को जेल…सुवेंदु अधिकारी का बड़ा खुलासा, नंदीग्राम में वेलकम के बीच एक्शन के संकेत
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
सांसद बोले- गिरफ्तारी के लिए डीजीपी को करना पड़ा फोन
सासंद मुकेश राजपूत के बहन रीना राजपूत ने बताया कि ससुराल वाले उसे 17 साल से प्रताड़ित कर रहे हैं। पति भी उसे मारता है। दो बेटियों के जन्म के बाद ससुराल वाले पति की दूसरी शादी कराने की धमकी दे रहे हैं। ससुराल वाले मुझे घर से निकालना चाहते हैं। सांसद मुकेश राजपूत ने बताया कि शादी के बाद से मैं बहन के पूरे परिवार का खर्चा उठा रहा हूं। उसकी बेटियों को मैंन पढ़ाया, अब बहन का नहाते समय वे वीडियो बनाना चाहते हैं। मैंने पुलिस को कल ही आरोपियों को गिरफ्तार करने को कहा था तो पुलिस ने कहा ताला नहीं तोड़ सकते हैं। मुझे डीजीपी को फोन करना पड़ा तब उसे गिरफ्तार किया गया है।
‘नहाते समय वीडियो बनाने के विरोध पर निकाली बंदूक’
सासंद की बहन ने पुलिस को शिकायती पत्र में बताया कि वह सहावर थाने क्षेत्र के अवंतीबाई नगर की निवासी है। रविवार दोपहर को वह बाथरूम में नहा रही थी, तभी देवर गिरीश और ससुर लक्ष्मण सिंह ने मेरा वीडियो बनाने की कोशिश की। मेरी नजर पड़ी तो मैंने विरोध किया। इसी बात ससुर गालियां देते हुए लाइसेंसी राइफल लेकर आए और मुझे गोली मारने की धमकी दी। किसी तरह मैं वहां से भागी तो देवर ने पीछा कर चाकू से हमला किया। जिससे उसके हाथ में चोट आई है। रीना ने बताया देवर ने सरिया से उसपर वार किया उसके शरीर पर गंभीर चोट आई है।
ये भी पढ़ें-खुले में पेशाब करने से टोका…तो मार दी गोली, अमेरिका में हरियाणा के युवक की हत्या से हड़कंप
इंटर कॉले का रिटायर्ड शिक्षक है ससुर
रीना के अनुसार घर से भागी तो झगड़ा सड़क तक पहुंच गया। गली में ससुर ने मोहल्ले वालों के सामने मुझे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। आस पास के लोगों ने मुझे बचाया। इसके बाद मैं करीब 3 बजे थाने पहुंची। रीना के ससुर इंटर कॉलेज के रिटायर्ड शिक्षक हैं। उनका पति शिक्षा विभाग में संविदा पर काम करता है। दोनों देवर शादीशुदा बेरोजगार हैं। रीना के दो बेटिया हैं। एक 8 साल की तो दूसरी 6 साल की।
Mp mukesh rajput sister was beaten by her in laws for dowry
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खरीफ सीजन से महाराष्ट्र के किसानों को बड़ा झटका, सोयाबीन के बीज के दाम 660 रुपये बढ़े, ज्वार भी महंगी
May 06, 2026 | 05:01 PMKangana Ranaut की ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में गूंजेगी 26/11 के हीरो की कहानी
May 06, 2026 | 04:47 PMरेलवे टिकटों का बड़ा खेल, विदेशी पर्यटक कोटे पर यात्रा कर रहे देशी यात्री, मध्य रेल ने शुरू की सख्त जांच
May 06, 2026 | 04:45 PMअंधा कानून या सिस्टम की बेरहमी? नेत्रहीन युवक की जमीन पर सरकार ने बना दिए अस्पताल-स्कूल, जानें पूरा मामला
May 06, 2026 | 04:44 PMअहिल्यानगर: प्रेम संबंध के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई, डिप्रेशन में आकर युवक ने की आत्महत्या
May 06, 2026 | 04:44 PMमुंबई के आजाद मैदान में 57 दिनों से डटे शिक्षाकर्मी, अब महिलाएं करेंगी सामूहिक मुंडन; सरकार को दी चेतावनी
May 06, 2026 | 04:42 PMअरब सागर में फंसे Indian Vessel की पाकिस्तानी नौसेना ने की मदद, लेकिन जनरेटर नहीं हुआ ठीक
May 06, 2026 | 04:32 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM












