-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Nitish Kumar Announcement For Anganwadi Workers And Helpers In Bihar
चुनावी माहौल में नीतीश कुमार का एक और ऐलान, बिहार में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की मौज
- Written By: अभिषेक सिंह
Bihar Anganwadi Salary Hike: सीएम नीतीश कुमार ने आंगनवाड़ी सेविका का मानदेय 7,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये और आंगनवाड़ी सहायिका का मानदेय 4,000 रुपये से बढ़ाकर 4,500 रुपये करने का निर्देश दिया है।

नीतीश कुमार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar News: चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने आंगनवाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को लेकर एक अहम फैसला लिया है। नीतीश कुमार ने खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण और जीवन स्तर को बेहतर बनाने में आंगनवाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी भूमिका का सम्मान करते हुए हमने उनके मानदेय में वृद्धि का फैसला किया है। अब विभाग को आंगनवाड़ी सेविका का मानदेय 7,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये और आंगनवाड़ी सहायिका का मानदेय 4,000 रुपये से बढ़ाकर 4,500 रुपये करने का निर्देश दिया गया है।
क्या कुछ बोले सीएम नीतीश कुमार?
बिहार के सीएम ने एक्स पर की गई एक पोस्ट में आगे लिखा कि नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से हमने गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य में सुधार के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है और इसके लिए समेकित बाल विकास परियोजना के माध्यम से 6 प्रकार की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नीतीश कुमार को जबरदस्ती हटाया गया! बांकीपुर में भाजपा की हार पर बोले अनंत सिंह, सम्राट चौधरी के लिए क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव नतीजे आज: बीजेपी का गढ़ बचेगा या प्रशांत किशोर मारेंगे बाजी? AN कॉलेज में वोटों की गिनती शुरू
बिहार में नशामुक्ति से बदलेगी तस्वीर: CM सम्राट बोले- विकसित भारत के लिए युवा पीढ़ी का नशामुक्त होना जरूरी
रोहतास के नगर परिषद अधिकारी की पीट-पीटकर हत्या; पटना जाते समय अपराधियों ने किया हमला, जांच में जुटी पुलिस
‘बेहतर होंगी बाल विकास सेवाएं’
नीतीश कुमार ने आगे लिखा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से लाभार्थियों तक ये सेवाएं पहुंचाने में आंगनवाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उनके इस महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए उनके मानदेय में वृद्धि का निर्णय लिया गया है। इससे सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मनोबल बढ़ेगा और समेकित बाल विकास सेवाएं बेहतर होंगी।
मौजूद हैं 1.15 लाख आंगनवाड़ी केंद्र
वर्तमान में बिहार में 1.15 लाख आंगनवाड़ी केंद्र हैं। इनमें से 1.05 लाख केंद्रों पर ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं कार्यरत हैं। वहीं, 10 हज़ार कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों से टैग किया गया है। नई घोषणा के तहत 2.10 लाख कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मानदेय वृद्धि का लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर ने खोया आपा; पत्रकार के सवाल पर JDU राष्ट्रीय महासचिव की कुत्ते से कर दी तुलना- VIDEO
पिछले साल भी बढ़ाया था मानदेय
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले साल भी राज्य सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि की थी। पिछले साल की गई वृद्धि के बारे में बताया गया कि उस समय आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 5950 रुपये मिलते थे जिसे बढ़ाकर 7000 रुपये कर दिया गया था। वहीं, अब चुनावी साल में एक बार फिर मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है।
Nitish kumar announcement for anganwadi workers and helpers in bihar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वैश्विक तनाव कम होते ही भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी भी चढ़ा
Aug 05, 2026 | 10:33 AMUP में BJP विधायक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विनोद सिंह ने किया खंडन, बता दिया क्या है पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 10:27 AMलोकसभा सचिवालय के निदेशक ने की खुदकुशी, 15 पन्नों के सुसाइड नोट में छलका दर्द, लिखा- 70 लाख का कर्ज है
Aug 05, 2026 | 10:25 AM‘गुलाटी मारने वाला समाज’ बयान पर बढ़ा बवाल, मुरैना में कुशवाह समाज ने फूंका नरेंद्र सिंह तोमर का पुतला
Aug 05, 2026 | 10:22 AMआज का इतिहास: 5 अगस्त को शुरू हुई ट्रैफिक लाइट, लीला सेठ बनीं पहली महिला मुख्य न्यायाधीश
Aug 05, 2026 | 10:19 AMमुंबई पुलिस से हो गई करोड़ों की ठगी… फर्जी पुलिसकर्मी बनकर हर महीने सैलरी लेते रहे ठग, खुलासे से हड़कंप
Aug 05, 2026 | 09:58 AMमहाराष्ट्र कैबिनेट के 7 बड़े फैसले: किसान दुर्घटना सुरक्षा योजना 3 साल बढ़ी, 4 शहरों में नए सत्र न्यायालय
Aug 05, 2026 | 09:56 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














