-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Politics »
- Sp Mp Claims Factionalism In Nda Over Vice Presidential Election
उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले भाजपा के माथे पर पसीना, सपा सांसद के दावे से लुटियंस दिल्ली में खलबली
- Written By: Saurabh Pal
INDIA Alliance News: उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA और 'INDIA' दोनों गठबंधन फिल्डिंग जमाने में जुटे हुए हैं। इस बीच सपा सांसद ने दावा किया है कि NDA में गुटबाजी है। इसीलिए भाजपा खेमे में हलचल है।

बी सुदर्शन, बीरेंद्र सिंह, सीपी राधाकृष्णन (फोटो- नवभारत डिजाइन)
Vice Presidential Election: उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर लुटियंस दिल्ली में गहमा-गहमी का महौल है। कांग्रेस-सपा सहित विपक्षी दल कनेक्शन का यूज कर ‘INDIA’ गठबंधन के प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी के लिए फिल्डिंग सेट कर रहे हैं। वहीं भजापा के पास नंबर पूरे हैं तो उन्हें मेहनत की जरूरत नहीं है, हालांकि NDA के सहयोगी दलों को जरूर एकजुट रखना होगा। ऐसा करने में भाजपा माहिर है। इसके बावजूद माथे पर पसीना है। क्योंकि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस व टीएमसी सहित इंडिया गठबंधन के सभी बड़े दल इस चुनाव में उलटफेर करने के लिए जान झोंक रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव को भाजपा एकतरफा लड़ाई मानकर चल रही थी, लेकिन अब वे अपने सांसदों को बुलाकर लंबी बातचीत कर रहे हैं।
‘NDA के कई सहयोगी बी सुदर्शन को देंगे वोट!’
सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा, “भाजपा जिस लड़ाई को एकतरफा मान रही थी, अब उसे पसीना आ रहा है। कहीं न कहीं वे डरे हुए हैं, इसलिए वे अपने सांसदों को 6 घंटे तक बुलाकर उनसे व्यक्तिगत बातचीत कर रहे हैं। उन्हें एहसास हो गया है कि यह लड़ाई उतनी आसान नहीं है, जितना उन्होंने सोचा था।” उन्होंने आगे कहा कि उनके उम्मीदवार की पृष्ठभूमि आरएसएस की है, जबकि NDA के कई सहयोगी धर्मनिरपेक्ष वोटों से जीते हैं। ऐसे में वे अब इस दुविधा में हैं कि अपने मतदाताओं को क्या जवाब दें। ऐसी परिस्थिति में बहुत सारे एनडीए के साथी जो सरकार के साथ हैं, वह उपराष्ट्रपति चुनाव में ‘INDIA’ के उम्मीदवार को वोट देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
CJP सौरव दास और उमर खालिद का क्या है कनेक्शन? राजीव चंद्रशेखर ने खोला राज, पोस्ट शेयर कर बड़ी साजिश का अंदेशा
चंदा चोर, गद्दी छोड़! संसद के बाहर सपा का हंगामा, कहा- जो चढ़ावे की रक्षा न कर सके, वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे
संत रविदास की जन्मस्थली से भाजपा का नया मिशन, योगी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद
किसान आंदोलन: हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- झूठ और भ्रम नहीं, संवाद व समाधान में भरोसा रखती है BJP
सुदर्शन रेड्डी की जीत की उम्मीद बरकरारः बीरेंद्र सिंह
वीरेंद्र सिंह ने ‘INDIA’ के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी का जिक्र करते हुए कहा कि हमारा प्रत्याशी कानून का जानकार है और वह किसी दल से जुड़ा नहीं है। वह एक न्यायाधीश रहे हैं और उन्होंने उम्र भर सिर्फ न्याय देने का काम किया है। सबको यही उम्मीद है कि जब वे कुर्सी पर बैठेंगे तो सदन और देश में अराजकता की स्थिति को खत्म करने का काम किया जाएगा। हम सबको उम्मीद है कि सुदर्शन रेड्डी उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करेंगे।”
‘अमेरिका मुस्कुराया तो पीएम का चेहरा खिला’
वहीं भारत की विदेश नीति को लेकर सपा सासंद ने पीएम मोदी की आलोचना की। साथ ही पंजाब में बाढ़ की स्थिति पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अफसोस है कि पीएम मोदी ने 12 दिन बाद भी पंजाब का नाम नहीं लिया। लाखों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई। लाखों किसान बेघर हो गए, लेकिन प्रधानमंत्री की जुबान पर पंजब का नाम नहीं आया। वे केवल चीन और अमेरिका में व्यस्त हैं। अमेरिका मुस्कुराया तो पीएम मोदी का चेहरा खिल गया। क्या वे अमेरिका को भगवान मानने लगे हैं?
ये भी पढ़ें-लाल किले से गायब हुआ करोड़ों का कलश हापुड़ से बरामद, हिरासत में आरोपी बोला एक नहीं 3 चुराये
राहुल की गैरमौजूदगी अखिलेश करेंगे ‘INDIA’ का नेतृत्व?
इसके अलावा कांग्रेस नेता व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मलेशिया दौरे के सवाल पर सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जरूर उनका कोई निजी मामला होगा। ह न तो उनके निजी सहायक हैं और न ही जनसंपर्क अधिकारी, जो उनकी यात्रा की पूरी जानकारी रखें। हालांकि वीरेंद्र सिंह ने यह जरूर कहा कि राहुल गांधी की गैरमौजूदगी में ऐसे कई नेता हैं, जो इंडिया गठबंधन का नेतृत्व कर सकते हैं। वीरेंद्र सिंह का सीधा इशारा समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की तरफ था। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।
Sp mp claims factionalism in nda over vice presidential election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PMपूर्व सैनिकों के लिए सौगात, सातारा और पंढरपुर में बनेंगे अत्याधुनिक परिसर, समीक्षा बैठक में बोले शंभूराज देसाई
Jul 29, 2026 | 06:46 PM‘मीडिया बिक चुकी है’, गटर जनरेशन विवाद के बीच कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, वीडियो में कही कई बड़ी बातें
Jul 29, 2026 | 06:46 PMघर में रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सही विधि, जरूरी नियम और महादेव को प्रसन्न करने का आसान तरीका
Jul 29, 2026 | 06:35 PMAIIMS Nursing Vacancy 2026: एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के 2,218 पदों पर भर्ती, जानिए सैलरी और जानें पूरी डिटेल
Jul 29, 2026 | 06:34 PMशाह छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार…बीजेपी-RSS के लोगों से माफी नहीं मागूंगा, PC में बोले राहुल गांधी
Jul 29, 2026 | 06:33 PMदिल्ली फतह कर महाराष्ट्र लौटे अभिजीत दिपके, संभाजीनगर पहुंच शिवाजी महाराज और बाबासाहेब के चरणों में नवाया शीश
Jul 29, 2026 | 06:31 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














