‘जर्सी गाय’ से तेजस्वी यादव के पत्नी की कर डाली तुलना! अपने ही पार्टी के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल

Bihar Politics: पूर्व विधायक नवादा राजबल्लभ यादव ने तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री की तुलना जर्सी गाय से कर दी। राजबल्लभ के इस बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है। उन्होंने तेज प्रताप पर भी बयान दिया है।
rajballabh yadav statement on tejaswi yadav wife rajshree
राजबल्लभ यादव और तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री, फोटो- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Rajballabh Yadav Comment on Rajshree Yadav: बिहार चुनाव को लेकर सियासत जोरों पर है। सियासी हमलों के साथ इस समय बदजुबानी का दौर भी जारी है। बिहार से एक के बाद एक कई नेताओं के आपत्तिजजनक बयान सामने आए हैं। हाल ही में आरजेडी की विधायक के पति ने अपने ही नेता तेजस्वी की पत्नी पर विवादित बयान दे डाला है।

बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राज्य की राजनीति में बयानबाजी का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव ने एक जनसभा में ऐसा विवादित बयान दे दिया, जिसने पूरे राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। राजबल्लभ यादव ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री की तुलना ‘जर्सी गाय’ से करते हुए न केवल व्यक्तिगत टिप्पणी की, बल्कि पूरे नारी समाज का अपमान करने जैसा बयान दे डाला।

मंच से दिया बयान, मचा घमासान

यह बयान राजबल्लभ यादव ने नवादा जिले के नारदीगंज में एक सभा को संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने तेजस्वी यादव की शादी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें हरियाणा या पंजाब से शादी करने की क्या जरूरत थी, जबकि यादव समाज में ही योग्य लड़कियां थीं। उन्होंने यह भी कहा कि "लड़की लाना था कि जर्सी गाय लाना था", जो कि सीधा-सीधा तेजस्वी की पत्नी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी थी।

तेज प्रताप यादव पर भी की टिप्पणी

राजबल्लभ यादव ने तेजस्वी यादव पर जातिवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि वे केवल यादव वोट हासिल करने के लिए जाति की बात करते हैं, लेकिन उन्होंने खुद किसी यादव लड़की से विवाह नहीं किया। इसके साथ ही उन्होंने तेज प्रताप यादव के वैवाहिक जीवन पर भी तंज कसते हुए बिना नाम लिए कहा कि "एक ने किया भी तो भगा दिया"। इस तरह की टिप्पणी ने लालू परिवार को लेकर राजनीतिक गर्मी और बढ़ा दी है।

राजबल्लभ यादव के बयान की निंदा

राजबल्लभ यादव के इस बयान की चारों ओर निंदा हो रही है। खासतौर से राजद के ही कई नेताओं ने इस टिप्पणी को शर्मनाक और निंदनीय बताया है। राजद के पूर्व विधायक कौशल यादव ने कहा कि यह बयान न सिर्फ तेजस्वी यादव के परिवार का अपमान है, बल्कि पूरे नारी समाज का भी अपमान है। उन्होंने मांग की कि ऐसे व्यक्ति को फिर से जेल भेजा जाना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई नेता इस तरह की मर्यादा तोड़ने की हिम्मत न करे।

पत्नी विभा देवी इस समय राजद से विधायक

गौरतलब है कि राजबल्लभ यादव खुद एक विवादित नेता रहे हैं और पहले भी कानून के शिकंजे में आ चुके हैं। उनकी पत्नी विभा देवी इस समय राजद से विधायक हैं, और इसी कारण पार्टी के अंदर भी इस बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com