- Hindi News »
- Automobile »
- Hyundai Maruti Suzuki Tata Motors Will Soon Launch New Affordable Suv In Indian Market
भारतीय बाजार में आने वाली नई अर्फोडेबल SUV, Hyundai, Maruti और Tata तैयार कर रहीं धांसू मॉडल्स
New SUV 2026 In India: ऑटोमोबाइल सेक्टर इस समय जबरदस्त उछाल पर है। फेस्टिव सीजन में जहां कार कंपनियों ने रिकॉर्डतोड़ बिक्री दर्ज की, वहीं अब कंपनियां ग्राहकों के लिए नई और किफायती SUV लाने वाला है।
- Written By: सिमरन सिंह

2026 में लॉन्च होने वाली है ये कार। (सौ. AI)
New Car Launch In India 2025: भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर इस समय जबरदस्त उछाल पर है। फेस्टिव सीजन में जहां कार कंपनियों ने रिकॉर्डतोड़ बिक्री दर्ज की, वहीं अब कंपनियां ग्राहकों के लिए नई और किफायती SUV लाने की तैयारी में हैं। Hyundai, Maruti Suzuki और Tata Motors आने वाले 9 से 12 महीनों में अपनी नई अर्फोडेबल SUV लॉन्च करने जा रही हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी नई SUV भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली हैं।
Mahindra Vision S नया लग्जरी स्टाइल और हाई-टेक फीचर्स
Mahindra की नई SUV Vision S का कॉन्सेप्ट मॉडल पहले ही पेश किया जा चुका है। हाल ही में इसे पहली बार प्रोडक्शन-रेडी अवतार में देखा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह SUV नए NU IQ प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है। इसमें 12.3 इंच की दो डिजिटल स्क्रीन, मल्टी-फंक्शन थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, पैनोरमिक सनरूफ और वर्टिकल एसी वेंट्स जैसे फीचर्स मिलेंगे। उम्मीद है कि कंपनी इसे 2026 के मध्य तक लॉन्च करेगी।
Hyundai Venue Facelift नया डिजाइन, बेहतर आराम
Hyundai अपनी लोकप्रिय SUV Venue का फेसलिफ्ट वर्जन 4 नवंबर को लॉन्च करने जा रही है। बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, जिसे केवल 25 हजार रुपये में बुक किया जा सकता है। नई Venue मौजूदा मॉडल से ऊंची और चौड़ी होगी। इसमें 12.3 इंच की डुअल स्क्रीन, रियर एसी वेंट्स, इलेक्ट्रिक 4-वे ड्राइवर सीट, 2-स्टेप रिक्लाइनिंग सीट्स और डी-कट स्टीयरिंग व्हील जैसे आधुनिक फीचर्स देखने को मिलेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में नया ट्रैफिक नियम, कोर्ट जाने से पहले भरना होगा 50% चालान, नहीं माने तो पड़ेगा महंगा
अब नहीं चलेगी पुरानी गाड़ी? सरकार का बड़ा नियम, टेंशन खत्म या बढ़ेगी परेशानी
9 मई को चालान माफी का मौका, दिल्ली में लगेगी नेशनल लोक अदालत, ऐसे निपटाएं पुराने जुर्माने
कौन है असली EV किंग? MG Windsor EV vs Tata Punch EV, कीमत और फीचर्स में जबरदस्त टक्कर
Maruti Fronx Hybrid 35 KMPL का माइलेज दे सकती है नई हाइब्रिड SUV
मारुति सुजुकी की आगामी SUV Fronx Hybrid भारतीय बाजार में 2026 तक लॉन्च हो सकती है। इसमें 1.2 लीटर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन दिया जा सकता है। जानकारों का मानना है कि यह SUV एक लीटर में 35 किमी से ज्यादा माइलेज देगी। इसके अलावा इसमें ADAS सेफ्टी सिस्टम, नया डिजाइन और उन्नत फीचर्स मिलेंगे।
New-Gen Tata Nexon अगले साल आ रहा है नया अवतार
Tata Motors अपनी सबसे लोकप्रिय SUV Nexon का नेक्स्ट-जेनरेशन मॉडल ला रही है, जिसका कोडनेम Garud रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे अगले साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। नए डिजाइन, अपडेटेड स्ट्रक्चर और एडवांस फीचर्स के साथ Nexon का यह मॉडल अपने सेगमेंट में नया मानक तय कर सकता है।
ये भी पढ़े: Bharat Seva Taxi: सरकार की नई पहल से Ola-Uber को मिलेगी कड़ी टक्कर
Maruti Micro SUV Exter और Punch को देगी टक्कर
Maruti Suzuki की नई Micro SUV (कोडनेम Y43) को 2026 के त्योहारी सीजन में लॉन्च किया जा सकता है। यह कार Hyundai Exter और Tata Punch को सीधी टक्कर देगी। इसमें 1.2 लीटर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन, 6 एयरबैग्स, सनरूफ, ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360° कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स होंगे। इसे Nexa आउटलेट्स से बेचा जाएगा।
ध्यान दें
आने वाले महीनों में भारतीय SUV बाजार में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। Hyundai, Tata और Maruti Suzuki जैसी कंपनियां न केवल नए डिजाइन और फीचर्स पर फोकस कर रही हैं, बल्कि ग्राहकों को बेहतर माइलेज और सुरक्षा सुविधाएं देने का भी वादा कर रही हैं।
Hyundai maruti suzuki tata motors will soon launch new affordable suv in indian market
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्रीतम लोधी के नए बयान ने मचाया बवाल; देश में लोधी मुख्यमंत्री और कल्याण सिंह को भारत रत्न देने की उठाई मांग
May 05, 2026 | 10:25 PMरियल एस्टेट एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर से मिलेंगे 50 लाख रोजगार, डॉ. हीरानंदानी ने कहा, देश में स्किल्ड वर्कर की कमी
May 05, 2026 | 10:07 PMपैंटालून्स में भी धार्मिक पाबंदी…जबलपुर में कलावा-टिका पर रोक से भड़के हिंदू संगठन; जमकर किया विरोध
May 05, 2026 | 10:06 PMमध्य रेल पर होगा विशेष ब्लॉक, उंबरमाली और आटगांव स्टेशनों के बीच अतिक्रमण
May 05, 2026 | 09:59 PMWalking For High BP: दिन में कितनी देर वॉक करने से ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहेगा? जानिए और कर दीजिए शुरू
May 05, 2026 | 09:54 PMजबलपुर क्रूज हादसे पर कोर्ट का बड़ा एक्शन: लापरवाह ड्राइवर पर दर्ज होगी FIR; पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम
May 05, 2026 | 09:49 PMमहाराष्ट्र पुलिस भर्ती में बड़ा चमत्कार या घोटाला? निजी क्लास के पेपर से आए 85 सवाल, सुप्रिया सुले ने उठाए सव
May 05, 2026 | 09:49 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














