स्कूल के पास रोबोटैक्सी ने बच्चे को मारी टक्कर, Waymo पर फिर उठे सवाल, जांच शुरू

Google की पैरेंट कंपनी Alphabet की बिना ड्राइवर कार सेवा Waymo एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। 23 जनवरी 2026 को अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के सांता मोनिका इलाके में हुआ।
robotaxi hit a child near a school, raising questions about Waymo once again; an investigation has been launched.
Waymo (Source. X)
Updated on

Waymo Robotaxi Accident: Google की पैरेंट कंपनी Alphabet की बिना ड्राइवर कार सेवा Waymo एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। 23 जनवरी 2026 को अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के सांता मोनिका इलाके में एक Waymo रोबोटैक्सी ने प्राइमरी स्कूल के पास एक बच्चे को टक्कर मार दी। राहत की बात यह रही कि बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर ऑटोनॉमस कारों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

कैसे हुआ यह हादसा?

Waymo की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, बच्चा सड़क किनारे खड़ी एक बड़ी SUV के पीछे से अचानक दौड़ते हुए सड़क पर आ गया। उसी वक्त Waymo की रोबोटैक्सी करीब 17 मील प्रति घंटा यानी लगभग 27 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। जैसे ही कार के सेंसर ने बच्चे को डिटेक्ट किया, सिस्टम ने तुरंत ब्रेक लगाए। टक्कर के समय कार की स्पीड घटकर करीब 6 मील प्रति घंटा रह गई थी, इसी वजह से बच्चे को सिर्फ मामूली चोटें आईं।

कार ने खुद बुलाया इमरजेंसी हेल्प

हादसे के बाद बच्चा खुद उठकर फुटपाथ तक चला गया। वहीं, Waymo की रोबोटैक्सी ने अपने आप इमरजेंसी सेवाओं को कॉल कर दिया और पुलिस के मौके पर पहुंचने तक वहीं खड़ी रही। कंपनी का दावा है कि उसके सेफ्टी प्रोटोकॉल ने इस घटना में अहम भूमिका निभाई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

जांच के दायरे में Waymo

इस घटना के बाद अमेरिका की सड़क सुरक्षा एजेंसी NHTSA (National Highway Traffic Safety Administration) ने Waymo के खिलाफ औपचारिक जांच शुरू कर दी है। यह पहला मौका नहीं है जब Waymo जांच के घेरे में आई हो। इससे पहले भी स्कूल बस से जुड़े नियमों के उल्लंघन और स्कूल जोन में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर कंपनी पर सवाल उठ चुके हैं। अटलांटा और ऑस्टिन जैसे शहरों में भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

स्कूल जोन क्यों बनता है सबसे बड़ी चुनौती?

स्कूल के आसपास ड्राइविंग किसी भी ऑटोनॉमस सिस्टम के लिए सबसे कठिन मानी जाती है। बच्चे अचानक सड़क पर आ जाते हैं, सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां सेंसर की विजिबिलिटी कम कर देती हैं और हर स्थिति का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि कई माता-पिता और सेफ्टी एक्सपर्ट्स स्कूल जोन में रोबोटैक्सी चलाने के खिलाफ हैं।

Waymo का कहना है कि उसकी कारें इंसानी ड्राइवरों की तुलना में कम हादसे करती हैं, लेकिन बच्चों की सुरक्षा का मामला सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं रह सकता। अब आने वाली जांच रिपोर्ट यह तय करेगी कि स्कूल जोन में बिना ड्राइवर कारों का भविष्य क्या होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com